तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव के बीच ‘जयचंद’ कौन………….

राजनीति की बात हो और ‘जयचंद’ का जिक्र न हो तो कहानी कुछ अधूरी लगती है. कई बार कुछ सियासी परिवार भी ऐसे ‘जयचंदों’ के जाल में फंसकर परेशानी महसूस करते हैं. राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के परिवार में भी आजकल ‘जयचंद’ की चर्चा हो रही है. परिवार और पार्टी से बेदखल किए गए […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 1 जून 2025, 03:23 PM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव के बीच ‘जयचंद’ कौन………….
Photo: UB India News Archive

राजनीति की बात हो और ‘जयचंद’ का जिक्र न हो तो कहानी कुछ अधूरी लगती है. कई बार कुछ सियासी परिवार भी ऐसे ‘जयचंदों’ के जाल में फंसकर परेशानी महसूस करते हैं. राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के परिवार में भी आजकल ‘जयचंद’ की चर्चा हो रही है. परिवार और पार्टी से बेदखल किए गए उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर तेजस्वी यादव को अर्जुन और खुद को कृष्ण बताते हुए ‘जयचंद’ का जिक्र किया है. जब से तेज प्रताप यादव ने ‘जयचंद’ का जिक्र किया है तब से ही सियासी गलियारे में चर्चा हो रही है कि आखिर यह ‘जयचंद’ कौन है जिसके बारे में तेज प्रताप यादव बताना चाहते हैं.

रविवार को तेज प्रताप यादव ने दो सोशल मीडिया में दो पोस्ट किया. तेजस्वी यादव को संबोधित करते हुए एक में लिखा, मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों ,तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नहीं हो सकोगे,कृष्ण की सेना तो तुम ले सकते हो लेकिन खुद कृष्ण को नहीं. हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा. बस मेरे भाई भरोषा रखना मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूं,फिलहाल दूर हूं लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ था और रहेगा. मेरे भाई मम्मी पापा का ख्याल रखना,जयचंद हर जगह है अंदर भी और बाहर भी.

इसके पहले तेज प्रताप यादव ने माता-पिता लालू यादव और राबड़ी देवी को इंगित करते हुए लिखा, मेरे प्यारे मम्मी पापा….मेरी सारी दुनिया बस आप दोनों में ही समाई है।भगवान से बढ़कर है आप और आपका दिया कोई भी आदेश।आप है तो सबकुछ है मेरे पास।मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए ना कि कुछ और।पापा आप नही होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग. बस मम्मी पापा आपदोनो स्वस्थ और खुश रहे हमेशा.

बात इतिहास की, चर्चा ताजा विवाद की

परिवार और पार्टी से बेदखल किए गए तेज प्रताप यादव ने दोनों ही पोस्ट में ‘जयचंद’ का जिक्र किया है. दरअसल, जयचंद को भारतीय इतिहास में विवादास्पद व्यक्ति के रूप में जाना जाता जिसको विश्वासघात के प्रतीक के रूप में देखा जाता है. अब चलते हैं 2023 में जब तेज प्रताप यादव के एक बयान ने अपनी हत्या की साजिश का आरोप लगाते हुए हड़कंप मचा दिया था.  उन्होंने मीडिया से बातचीत में 23 अगस्त 2023 को कहा था कि उनकी जान को खतरा है. उन्होंने तब भी एक संकेत दिया था और इस आरोप के बाद सियासी गलियारे में हलचल मच गई थी. इसके पहले 2022 में 25 अप्रैल को उन्होंने राजद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया था, तब भी उन्होंने बड़ा इशारा किया था. उनका सीधा संकेत उसे शख्स की ओर था जिससे बिहार के सियासी गलियारे में आज सभी जानते हैं.

दरअसल, राजद में तेज प्रताप यादव की तेजस्वी यादव के बेहद करीबी कहे जाने वाले राज्यसभा सांसद संजय यादव से कभी नहीं बनी. अब जब बार-बार ‘जयचंद’ का जिक्र आ रहा है तो कड़ियों की लड़ियां जुड़ती जा रही हैं और इस बात से की चर्चा सियासी गलियारों में काफी जोर पर है कि तेज प्रताप यादव जिस ओर इशारा कर रहे हैं क्या वह संजय यादव ही हैं? बिहार की राजनीति को जानने समझने वाले सभी इस बात से वाकिफ हैं कि राजद में तेज प्रताप यादव और संजय यादव से एक तरह की अदावत चलती है.

तेज प्रताप यादव को नहीं सुहाते संजय यादव

बता दें कि हरियाणा के रहने वाले संजय यादव तेजस्वी यादव के मित्र हैं और उनके राजनीतिक सलाहकार भी कहे जाते हैं. अब वह राज्यसभा के सांसद भी हैं और तेजस्वी यादव के करीबी तो हैं ही. लेकिन, यह भी सत्य है कि तेज प्रताप यादव को वह नहीं सुहाते हैं. वर्ष 2022 और 2023 की दोनों की घटना में जब तेज प्रताप यादव ने जान से मारने की साजिश के आरोप लगा और पार्टी जब से इस्तीफा देने का जब उन्होंने ऐलान किया था, तब भी उन्होंने संजय यादव की ओर इशारा किया था.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰