बिहार में किंगमेकर बनना चाहते हैं चिराग पासवान?

राजनीति में किंग बनने की इच्छा हर सियासतदां की होती है. लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के मन में भी यह भावना हिलोरें मार रही है. वे किंग बन पाएंगे या नहीं, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन राजनीति में ऐसे अवसरों से इनकार नहीं किया जा सकता. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 1 जून 2025, 03:29 PM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में किंगमेकर बनना चाहते हैं चिराग पासवान?
Photo: UB India News Archive

राजनीति में किंग बनने की इच्छा हर सियासतदां की होती है. लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के मन में भी यह भावना हिलोरें मार रही है. वे किंग बन पाएंगे या नहीं, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन राजनीति में ऐसे अवसरों से इनकार नहीं किया जा सकता. अगर 43 विधायकों वाली पार्टी के नेता नीतीश कुमार सीएम बन सकते हैं और बिहार का कभी हिस्सा रहे झारखंड में निर्दलीय मधु कोड़ा के सीएम बनने रास्ता खुल सकता है तो चिराग पासवान को भी इस तरह का कोई अवसर मिल जाए तो आश्चर्य नहीं. बिहार में बीते 20 साल में एनडीए में किसी एक दल को सरकार बनाने का बहुमत नहीं मिला. इसके बावजूद नीतीश कुमार लगातार सीएम बनते रहे. चिराग पासवान अगर केंद्र की राजनीति से अलग होकर बिहार में अपना भविष्य देख रहे हैं तो शायद उन्हें ऐसी ही संभावना की उम्मीद रही होगी.

असेंबली चुनाव लड़ेंगे चिराग?

चिराग पासवान को भले ही 2020 में निराशा हाथ लगी, लेकिन उनके मन से बिहार का मोह नहीं गया है. कहने को तो वे बिहार से ही लोकसभा के सांसद हैं. केंद्र में मंत्री पद भी मला हुआ है, लेकिन बिहार की राजनीति की उनकी इच्छा अधूरी है. बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट उनकी पार्टी का स्लोगन है. इस स्लोगन को सच साबित करने के लिए उन्हें बिहार की राजनीति में तो उतरना ही पड़ेगा. पिछले कई महीनों से चिराग कहते रहे हैं कि पार्टी ने कहा तो वे विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे. पहले उन्होंने कहा था कि 2030 के विधानसभा चुनाव में वे उतर सकते हैं. फिर कहा कि पार्टी कहे तो इस बार भी विधानसभा का चुनाव लड़ने को तैयार हैं. हाल ही में पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी ने जो 10 प्रस्ताव पास किए थे, उनमें एक प्रस्ताव उनके बिहार की राजनीति में उतरने का भी था. अब तो पार्टी के तमाम प्रकोष्ठों ने उन्हें इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में उतरने का प्रस्ताव पारित कर दिया है.

Chirag Paswan, बिहार चुनाव, MP Arun Bharti, सांसद अरुण भारती, bihar Assembly Elections, बिहार विधानसभा चुनाव, Chirag Paswan news, चिराग पासवान समाचार, Lok Janshakti Party, लोक जनशक्ति पार्टी, Tejashwi Yadav, तेजस्वी यादव, cm nitish kumar, bihar politics,
चिराग पासवान की नजर बिहार के सियासी फ्यूचर पर है.

पिछले ही महीने चिराग जब बिहार आए तो पटना में उनकी ताजपोशी के पोस्टर समर्थकों ने लगा दिए थे. माना गया कि चिराग के इशारे पर ही पोस्टर लगे होंगे. हालांकि, दरभंगा के एक कार्यक्रम में शिरकत करने वे गए तो स्पष्ट कर दिया कि उनकी ताजपोशी का तो अभी सवाल ही नहीं उठता. इसलिए कि बिहार में सीएम पद की अभी कोई वैकेंसी नहीं है. नीतीश कुमार ही सीएम रहेंगे. दरभंगा से लौटते ही वे नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास 1, अणे मार्ग पहुंच गए थे. वहां से निकलने के बाद भी उन्होंने वही बात दोहराई, जो दरभंगा में कही थी.

किंग मेकर बनना चाहते चिराग

चिराग पासवान यह भी कहते हैं कि पिछली बार की तरह वे अलग होकर चुनाव नहीं लड़ेंगे. एनडीए में रह कर ही उनकी पार्टी विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहती है. अलबत्ता उनकी पार्टी लोजपा-आार 60 सीटों की मांग करती रही है. चिराग को भी पता है कि इतनी सीटें मिलनी मुश्किल है. अगर उन्हें 20-25 सीटें भी मिलती हैं और लोकसभा की तरह उनकी पार्टी का अचीवमेंट शत-प्रतिशत रहता है तो वे किंग मेकर की भूमिका में आ जाएंगे. अभी तक एनडीए में यही चर्चा होती रही है कि 243 सीटों में भाजपा और जेडीयू 100-100 सीटों पर लड़ेंगे. बची 43 सीटों में ही बाकी सहयोगी दलों को सीटें मिलेंगी. उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम और जीतन राम मांझी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के अलावा चिराग पासवान की लोजपा-आर में 43 सीटें बंटेंगी. ऐसे में चिराग पासवान का किंग बनना तो आसान नहीं, लेकिन किंग मेकर की भूमिका में वे आ सकते हैं.

chirag Paswan
चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है.

सीएम की कुर्सी पर निगाहें

नीतीश कुमार की बढ़ती उम्र और उनकी अस्वस्थता के कारण बिहार के तमाम सियासी दलों को लगने लगा है कि जल्द ही बिहार में सीएम की वैकेंसी हो सकती है. इसके लिए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव तो कोशिशों में जुटे ही हुए हैं, जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी सीएम की कुर्सी पर टकटकी लगाए हुए हैं. एनडीए में तो अभी से सीएम पद के कई दावेदार दिखने लगे हैं. सम्राट चौधरी भाजपा में फिलवक्त नंबर वन पर चल रहे हैं तो विजय कुमार सिन्हा भी अपनी गोटी सेट करने में लगे हैं. जेडीयू में नीतीश के रहते भले किसी की जुबान नहीं खुले, पर संजय कुमार झा, विजय चौधरी और अशोक चौधरी जैसे लोग भी जरूर उम्मीद पाले होंगे. उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी का मन भी ललचाता ही होगा. चिराग पासवान भी अपनी चिल्ल-पों से जमीन तैयार करने में लगे हैं. आश्चर्य यह कि मौजूदा विधानसभा में एलजेपी-आर की तो मौजूदगी ही नहीं है. यानी चिराग पासवान को नए सिरे से इसके लिए मेहनत करनी होगी. इस बार उनके लिए अनुकूल अवसर है. इसलिए कि लोकसभा चुनाव में उनका परफारेंस शत-प्रतिशत परिणाम के रूप में दिखा.

जेडीयू इस बार 115 सीटें चाहती है. चिराग की पार्टी 60 सीटों की मांग कर रही है. जीतन राम मांझी पहले ही 40 सीटें मांग चुके हैं. उपेंद्र कुशवाहा अभी बोल नहीं रहे. भाजपा किसी भी हाल में जेडीयू को 115 सीटें देने के मूड में नहीं है. इसलिए संभव है कि चिराग के जरिए दबाव बना कर भाजपा नीतीश कुमार को दबाने की कोशिश करे. चिराग अगर विधानसभा चुनाव लड़ने की बात करते हैं तो इसके लिए जरूरी होगा कि उन्हें कम से कम 25-30 सीटें मिलें. वैसे भी टिकट बंटवारे का एक फार्मूला यह है कि एक सांसद पर 5-6 टिकट मिलें. चिराग के 5 सांसद हैं. इस फार्मूले के मुताबिक 25-30 सीटों पर उनका दावा तो बनता ही है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰