तेज प्रताप के निष्कासन से क्या मुकेश रौशन को राहत मिलेगी?

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के आरजेडी से बाहर होने के बाद पार्टी के एक विधायक को राहत मिल गई है. कुछ दिन पहले ही तेज प्रताप यादव के एक बयान से इस विधायक की नींद उड़ गई थी. विधायक की नींद ऐसी उड़ी कि वह सरेआम और बीच सड़क पर फफक-फफक […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 5 जून 2025, 12:58 PM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
तेज प्रताप के निष्कासन से क्या मुकेश रौशन को राहत मिलेगी?
Photo: UB India News Archive
लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के आरजेडी से बाहर होने के बाद पार्टी के एक विधायक को राहत मिल गई है. कुछ दिन पहले ही तेज प्रताप यादव के एक बयान से इस विधायक की नींद उड़ गई थी. विधायक की नींद ऐसी उड़ी कि वह सरेआम और बीच सड़क पर फफक-फफक कर रोने लगे थे. विधायक के रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि लोगों ने कहा कि तेज प्रताप यादव को इस विधायक पर दया करनी चाहिए. दरअसल, तेज प्रताप यादव ने 2020 के विधानसभा चुनाव में समस्तीपुर के हसनपुर सीट से जीत दर्ज की थी. लेकिन उन्होंने हाल ही में वैशाली जिले के महुआ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था. तेज प्रताप के इस घोषणा से महुआ के मौजूदा आरजेडी विधायक मुकेश रौशन इतना भावुक हो गए थे कि उन्होंने बीच सड़क पर ही रोना शुरू कर दिया.
तेज प्रताप यादव ने दिसंबर 2024 में ऐलान किया था कि वह 2025 के विधानसभा चुनाव में हसनपुर की बजाय अपनी पुरानी सीट महुआ से चुनाव लड़ेंगे.तेज प्रताप ने हाजीपुर में एक अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि मैंने महुआ में सड़क बनवाई, अस्पताल बनवाया, महुआ का विकास करवाया है. ऐसे में हम वहां से चुनाव नहीं लड़ेंगे तो कौन लड़ेगा? उनके इस बयान से महुआ क्षेत्र की राजनीति में उथल-पुथल मच गई थी. तेज प्रताप के इस ऐलान के बाद महुआ के आरजेडी विधायक मुकेश रौशन की चिंता बढ़ गई. उन्होंने मीडिया के सामने आकर कहा, ‘हम खेत थोड़ी जोतेंगे, हम भी डॉक्टर हैं, जनता की सेवा करेंगे. लोकतंत्र में जनता मालिक है, पार्टी जो भी फैसला लेगी, वह सर्वोपरि होगा.’ इस दौरान उनकी आंखों में आंसू थे, जो उनकी अंदरूनी बेचैनी को दर्शा रहे थे.

तेज प्रताप के पार्टी से निलंबन पर कौन सबसे ज्यादा खुश?

लेकिन मुकेश रौशन लालू यादव के उस फैसले से सबसे ज्यादा खुश होंगे, जिसमें उन्होंने तेज प्रताप यादव को आरजेडी से 6 साल के निष्कासित कर दिया था. मुकेश रौशन ने 2020 में महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन तेज प्रताप यादव के महुआ से चुनाव लड़ने के ऐलान ने उनकी राजनीतिक स्थिति को चुनौतीपूर्ण बना दिया था. तेज प्रताप यादव का महुआ से चुनाव लड़ने का ऐलान आरजेडी के भीतर नेतृत्व की प्रतिस्पर्धा को और तीव्र कर सकता था. मुकेश रौशन की भावुक प्रतिक्रिया यह संकेत देती है कि पार्टी के भीतर आंतरिक असंतोष और चिंताएं बढ़ जाती.

तेज प्रताप पार्टी में रहते तो क्या लड़ते यहां से चुनाव?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले आरजेडी में हलचल मची हुई है. पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को अनुष्का यादव के साथ 12 साल पुराने रिलेशनशिप के सार्वजनिक खुलासे के बाद पार्टी और परिवार से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. इस फैसले ने बिहार की राजनीति में भूचाल ला दिया, लेकिन इस घटनाक्रम से सबसे ज्यादा राहत महुआ विधानसभा सीट से आरजेडी विधायक मुकेश रौशन को मिली है. तेज प्रताप के एक बयान पर मुकेश रौशन बीच सड़क पर फूट-फूटकर रोने लगे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.मुकेश का यह भावुक बयान उनकी सीट खोने की आशंका को दर्शाता था, क्योंकि तेज प्रताप का दावा उनकी टिकट की उम्मीदों पर भारी पड़ रहा था. लेकिन तेज प्रताप के निष्कासन ने मुकेश रौशन के लिए राहत की सांस ला दी. अब उनकी सीट सुरक्षित मानी जा रही है, और उनके समर्थक इसे लेकर उत्साहित हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰