पटना में तेज बारिश, हवा भी चल रही, 12 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

आज यानी शुक्रवार को पटना में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह खिली धूप के बाद काले बादल छाने लगे। थोड़ी देर बाद ही तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बगहा में भी तेज हवा के साथ बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए 12 जिलों में बारिश […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 6 जून 2025, 05:42 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram

आज यानी शुक्रवार को पटना में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह खिली धूप के बाद काले बादल छाने लगे। थोड़ी देर बाद ही तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बगहा में भी तेज हवा के साथ बारिश हुई।

वहीं मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए 12 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, कैमूर, मधुबनी, पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली, जहानाबाद, सुपौल और रोहतास में दोपहर तक बारिश हो सकती है।

हालांकि, कुछ इलाकों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

बीते 24 घंटे में किशनगंज में काले बादल छाए रहे। बाद में तेज हवा के साथ बारिश भी हुई। वहीं, पटना सहित राज्य के अन्य जिलों में सुबह से ही तेज धूप और उमस बनी रही।

मानसून की एंट्री पर असमंजस

बिहार में मानसून का इंतजार अभी और लंबा हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून पिछले छह दिनों से पश्चिम बंगाल में ही ठहरा हुआ है। इसकी मुख्य वजह पछुआ हवाओं का प्रभावशाली हो जाना और पूर्वा हवाओं का कमजोर पड़ना बताया जा रहा है। इन कारणों से मानसून का आगे बढ़ना फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने जानकारी देते हुए बताया कि, ‘इस समय पश्चिम से आ रही पछुआ हवाएं काफी मजबूत हो गई हैं। वहीं, मानसून को बिहार तक लाने वाली पूर्वा हवाएं कमजोर पड़ गई हैं। ऐसे में मानसून की प्रगति रुक गई है और वह पश्चिम बंगाल में ही अटक गया है।’

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम

गुरुवार को राज्य के सभी जिले का मौसम सामान्य रहा। हालांकि, किशनगंज में शाम में तेज हवा के साथ बारिश भी हुई। वहीं, पटना में मौसम सामान्य रहा। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे।

बीते 24 घंटे में 37.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ छपरा सबसे ज्यादा गर्म जिला रहा। वहीं, दरभंगा का 37.2 डिग्री और पटना का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री दर्ज किया गया।

कब तक मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार, अगर हवाओं की दिशा में बदलाव नहीं हुआ, तो अगले कुछ दिनों तक बिहार में गर्मी का यह सिलसिला जारी रह सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। जैसे ही हवाओं की दिशा पूर्व की ओर होगी और बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाएं फिर से सक्रिय होंगी, वैसे ही मानसून आगे बढ़ सकता है।

खेती-किसानी पर भी असर

बिहार के कृषि आधारित इलाकों में मानसून की देरी का असर खेती-किसानी पर भी पड़ सकता है। जून के पहले हफ्ते में धान की बुआई और खेतों की तैयारी शुरू हो जाती है, लेकिन बारिश की कमी से किसान चिंतित हैं। किसानों को उम्मीद है कि जल्द ही मानसून आएगा और समय पर बारिश होगी, जिससे फसल चक्र पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰