राहुल गांधी के राजगीर प्लान में क्या छुपा है राज ?

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी चुनावी साल के पहले हाफ में छठी बार बिहार के दौरे पर हैं. एक दिन के दौरे के दौरे गया से राजगीर तक, राहुल गांधी का तूफानी कार्यक्रम है. राजगीर, नालंदा जिले में पड़ता है, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला भी है. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 6 जून 2025, 07:02 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
राहुल गांधी के राजगीर प्लान में क्या छुपा है राज ?
Photo: UB India News Archive

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी चुनावी साल के पहले हाफ में छठी बार बिहार के दौरे पर हैं. एक दिन के दौरे के दौरे गया से राजगीर तक, राहुल गांधी का तूफानी कार्यक्रम है. राजगीर, नालंदा जिले में पड़ता है, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला भी है. सीएम नीतीश के इलाके से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, उन्हीं के (नीतीश कुमार के) साइलेंट वोट पर चोट करेंगे. गया के गहलौर से नालंदा के राजगीर तक, विपक्ष के नेता राहुल गांधी के प्लान में क्या है?

राहुल गांधी का प्लान क्या?

राहुल गांधी चुनावी साल की शुरुआत से ही बिहार को लेकर खासे एक्टिव हैं. इस साल के शुरुआती पांच महीनों में पांच बार बिहार का दौरा कर चुके हैं. बिहार में प्रदेश अध्यक्ष बदलना हो या प्रदेश प्रभारी, संगठन के मोर्चे पर भी राहुल गांधी और कांग्रेस की सक्रियता नजर आई है. पहले राहुल गांधी के करीबी कृष्णा अल्लावरु को प्रदेश प्रभारी बनाया गया और फिर लालू यादव के करीबी अखिलेश प्रसाद सिंह को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर राजेश राम को कमान सौंपी गई. बिहार में संगठन के दलित नेतृत्व के साथ कांग्रेस दलित पॉलिटिक्स की पिच पर एक्टिव हुई.

ऑपरेशन सिंदूर पर राजनीति देश को कौन कौन रंग दिखाने वाली है?

राहुल गांधी ने इस साल के अपने पांचवे बिहार दौरे में प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के बावजूद दरभंगा के आंबेडकर छात्रावास पहुंचकर दलित छात्रों से संवाद किया, पटना पहुंचकर फुले फिल्म देखी. अब छठे दौरे में भी राहुल उसी कड़ी को आगे बढ़ाते नजर आ रहे हैं. राहुल गांधी दिल्ली से सीधे गया पहुंचेंगे, जहां से वह गहलौर जाएंगे. गहलौर ‘माउंटेन मैन’ दशरथ मांझी का गांव है. गहलौर में दशरथ मांझी के स्मारक पर माल्यार्पण कर राहुल गांधी उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे.

गहलौर से राहुल गांधी के नीतीश कुमार के इलाके नालंदा जिले के राजगीर जाने का कार्यक्रम है. राजगीर के कन्वेंशन सेंटर में राहुल गांधी दलितों, आदिवासियों के साथ संवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. राजगीर से राहुल फिर गया जाएंगे, जहां वह महिला संवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

नीतीश के कोर वोट पर करेंगे चोट

राहुल गांधी के चुनावी साल में पांचवें बिहार दौरे के दौरान टार्गेट बिहार एनडीए का चेहरा नीतीश कुमार ही हैं. नालंदा सीएम नीतीश कुमार का गृह जिला है. गया की बात करें तो एनडीए 2024 के लोकसभा चुनाव में भी आसपास की सीटें बचाए रखने में सफल रहा था, जब उसे सूबे में 2019 के मुकाबले नौ सीट का नुकसान उठाना पड़ा था. कांग्रेस और विपक्षी महागठबंधन ने अब अपना फोकस उन इलाकों पर कर दिया है, जो एनडीए का गढ़ माने जाते हैं. निशाने पर वोटबैंक भी है.

महिलाएं नीतीश का कोर वोटर

महिला वोटबैंक राष्ट्रीय स्तर पर भले ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का साइलेंट वोटर माना जाता है, लेकिन बिहार में यह नीतीश कुमार के ही साथ रहा है. नीतीश कुमार के इस कोर वोटबैंक का वोटिंग पैटर्न भी विपक्षी गठबंधन के ध्यान में होगा. बिहार विधानसभा के पिछले तीन चुनाव (2010, 2015 और 2020) का वोटिंग पैटर्न देखें तो पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने अधिक मतदान किया था. साल 2010 के बिहार चुनाव में पहली बार महिलाओं ने टर्नआउट के मामले में पुरुषों को पीछे छोड़ दिया था और यह किसी राज्य के चुनाव में पहला मौका भी था.

साल 2010 के बिहार चुनाव में पुरुषों का टर्नआउट 53 फीसदी रहा था. महिलाओं ने तब 54.5 फीसदी मतदान किया था. इस चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) 115 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी. साल 2015 में 51.1 फीसदी पुरुषों के मुकाबले 60.4 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया था. 2020 के बिहार चुनाव में जहां 54.6 फीसदी पुरुषों ने वोट किए थे, वहीं महिलाओं का मत प्रतिशत 59.7 फीसदी रहा था. पिछले बिहार चुनाव में महिलाओं ने टर्नआउट के मामले में पुरुषों को पांच फीसदी से भी अधिक के अंतर से पीछे छोड़ दिया था.

महादलित को साधने की भी कवायद

राहुल गांधी का गया के गहलौर गांव जाना भी नीतीश कुमार के वोटबैंक पर चोट करने की रणनीति से ही जोड़कर देखा जा रहा है. गहलौर जाकर राहुल गांधी, दशरथ मांझी के परिवार से मुलाकात करेंगे. एनडीए में मांझी वोट की दावेदारी वैसे तो जीतनराम मांझी करते हैं. लेकिन मांझी समुदाय जिस वर्ग में आता है, वह है महादलित. दलित जातियों में पासवान छोड़ अन्य सभी दलित जातियों को नीतीश कुमार की सरकार ने ही 2007 में महादलित का दर्जा दिया था. महादलित भी नीतीश कुमार के ही कोर वोटर माने जाते हैं.

 

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰