‘शहंशाह’ बनने के चक्कर में चिराग पासवान ‘फकीर’ बनने के रास्ते पर चल दिए…………

क्या राजनीति में ‘शहंशाह’ बनने के चक्कर में चिराग पासवान ‘फकीर’ बनने के रास्ते पर चल दिए हैं? शाहाबाद क्षेत्र बीते कुछ दिनों से बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण हो गया है. एलजेपी (रामविलास) के सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने जब से इस क्षेत्र में दिलचस्पी लेना शुरू किया है, उसके बाद से […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 11 जून 2025, 10:25 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
‘शहंशाह’ बनने के चक्कर में चिराग पासवान ‘फकीर’ बनने के रास्ते पर चल दिए…………
Photo: UB India News Archive

क्या राजनीति में ‘शहंशाह’ बनने के चक्कर में चिराग पासवान ‘फकीर’ बनने के रास्ते पर चल दिए हैं? शाहाबाद क्षेत्र बीते कुछ दिनों से बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण हो गया है. एलजेपी (रामविलास) के सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने जब से इस क्षेत्र में दिलचस्पी लेना शुरू किया है, उसके बाद से ही यह क्षेत्र अचानक ही सुर्खियों में आ गया है. शाहबाद क्षेत्र में जातीय समीकरण और स्थानीय नेतृत्व की अहम भूमिका रही है. कभी आरजेडी का गढ़ रहे इस क्षेत्र में बीते लोकसभा चुनाव में एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा की हार ने गठबंधन को बड़ा झटका दिया था. कुशवाहा वोटों के विभाजन के कारण भाजपा को इस क्षेत्र में कई सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था, जिससे शाहाबाद क्षेत्र में भाजपा का सफाया हो गया था. लेकिन चिराग पासवान अब इस एरिया के नए शहंशाह बनने का सपना देख रहे हैं. लेकिन हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा उन्हें ‘लंघी’ यानी झटका दे दें तो हैरानी नहीं होगी.

शाहाबाद में दलित (पासवान, मुसहर), OBC (कुशवाहा, यादव), और EBC मतदाता निर्णायक हैं. चिराग का पासवान वोट, कुशवाहा का OBC आधार, और मांझी का मुसहर समुदाय NDA के लिए फायदेमंद हो सकता है. लेकिन RJD-CPI(ML) का यादव-मुस्लिम-दलित गठजोड़ अभी भी इस क्षेत्र में मजबूत है. चिराग की रैली और उनकी ‘बिहार बुला रहा है’ की घोषणा से यह स्पष्ट है कि वे क्षेत्र में दलित वोटों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं, जो CPI(ML) के लिए चुनौती है. वहीं, चिराग (40 सीटों की मांग), कुशवाहा (20 सीटें), और मांझी (30-40 सीटें) की महत्वाकांक्षाएं NDA के सीट बंटवारे को जटिल बना रही हैं.

चिराग, मांझी और सिरफुटोव्वल?
चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा सभी अपने-अपने जातीय और क्षेत्रीय आधार पर मजबूत नेता माने जाते हैं. चिराग पासवान दलित समुदाय में अपनी पहचान रखते हैं, मांझी महादलित समुदाय में प्रभावी हैं और उपेंद्र कुशवाहा कुशवाहा समुदाय में पकड़ मजबूत है. ऐसे में भाजपा के लिए शाहाबाद क्षेत्र में अपनी खोई हुई जमीन वापस पाना महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह क्षेत्र आगामी विधानसभा चुनावों में उनकी सफलता के लिए निर्णायक साबित हो सकता है. इसलिए, भाजपा को अपने सहयोगी दलों के बीच संतुलन बनाए रखते हुए सीटों का बंटवारा करना होगा, ताकि गठबंधन की एकजुटता बनी रहे और वोटों का विभाजन न हो.

शाहबाद का सामाजिक-राजनीतिक समकीरण
यह क्षेत्र सामाजिक-राजनीतिक रूप से दलित, OBC, और EBC मतदाताओं का केंद्र है, जहां CPI(ML) ने दलित वोटों के सहारे और RJD ने यादव-मुस्लिम समीकरण के दम पर दबदबा बनाया है. ऐसे में चिराग पासवान ने 8 जून 2025 को आरा के रमना मैदान से अपनी पार्टी LJP (रामविलास) के लिए बिहार विधानसभा चुनाव का आगाज किया. उनकी रैली को भारी जनसमर्थन मिला, जिसे X पोस्ट्स में “जन शैलाब” के रूप में वर्णित किया गया.

उपेंद्र कुशवाहा और मांझी की भूमिका
उपेंद्र कुशवाहा, कुशवाहा समुदाय (OBC) का प्रभावशाली नेता होने के नाते, शाहाबाद में अपनी पार्टी के लिए सीटों की मांग कर रहे हैं. उनकी रणनीति OBC वोटों को NDA के पक्ष में लामबंद करना है. हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में उनकी काराकाट सीट से हार ने उनकी स्थिति को कमजोर किया है. वहीं, जीतन राम मांझी का प्रभाव दलित (मुसहर) समुदाय तक सीमित है. उनकी बहू दीपा मांझी ने 2024 के उपचुनाव में इमामगंज सीट जीती, जिससे HAM का आत्मविश्वास बढ़ा है. लेकिन मांझी की 30-40 सीटों की मांग, जो NDA के भीतर तनाव का कारण बन सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भाजपा ने अपने सहयोगी दलों को कुल 40 सीटें देने का प्रस्ताव रखा है, जिसमें चिराग पासवान की LJP(RV) को 25-28 सीटें, जीतन राम मांझी की HAM(S) को 6-7 सीटें, और उपेंद्र कुशवाहा की RLM को 4-5 सीटें मिल सकती हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰