राहुल गांधी को विदेश नीति की समझ नहीं,उनके बयान पर लोग देखते हैं व हंसते हैं.

पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया गया था, ऑपरेशन सिंदूर को समझाने के लिए दुनिया भर में भेजे गए सांसदों का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल स्वदेश लौट चुका है. भारत की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर दुनिया भर में सात प्रतिनिधिमंडल भेजे गए थे. डेलीगेशन को लीड कर रहे थे […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 14 जून 2025, 10:11 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
राहुल गांधी को विदेश नीति की समझ नहीं,उनके बयान पर लोग देखते हैं व हंसते हैं.
Photo: UB India News Archive
पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया गया था, ऑपरेशन सिंदूर को समझाने के लिए दुनिया भर में भेजे गए सांसदों का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल स्वदेश लौट चुका है. भारत की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर दुनिया भर में सात प्रतिनिधिमंडल भेजे गए थे.
डेलीगेशन को लीड कर रहे थे रविशंकर प्रसाद 
प्रतिनिधिमंडल में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सत्तारूढ़ भाजपा के सांसद, जेडीयू और शिवसेना के सहयोगी दल, साथ ही कांग्रेस, डीएमके, एनसीपी, सपा और एआईएमआईएम के विपक्षी नेता शामिल थे. प्रतिनिधिमंडल में पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी शामिल थे जो एक डेलीगेशन को लीड कर रहे थे.
रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल फ्रांस, इटली, डेनमार्क (कोपेनहेगन), इंग्लैंड, ब्रुसेल्स और जर्मनी गया था. दौरे को लेकर रविशंकर प्रसाद ने पटना में बीजेपी दफ्तर में प्रेस वार्ता की. रविशंकर ने कहा कि कुल सात प्रतिनिधिमंडल विदेश दौरे पर गया था. इनमें सत्तापक्ष व विपक्षी नेता भी थे. हम सब का स्वर एक था. मैं फ्रांस, इटली, डेनमार्क (कोपेनहेगन), इंग्लैंड, ब्रुसेल्स और जर्मनी गया था. हमने, हमारे प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने वहां के सांसदों, मंत्रियों, थिंक टैंक, मीडिया और भारतीय समुदायों के साथ चर्चा की.
इन देशों ने कहा कि आतंकवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सारे देश आतंकवाद के खिलाफ हैं. हम लोगों ने कहा कि आतंकवाद एक कैंसर की तरह दुनिया को तबाह करने में लगा है. दुनिया में आतंकी हमला कहीं भी हो. पाकिस्तान कनेक्शन सामने आता है. हमसे पूछा गया कि पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए आप लोग पाकिस्तान के अंदर क्यों घुसे?
हमने जवाब दिया कि ओसामा बिल लादेन को मारने के लिए भी तो अमेरिकी सेना अंदर घुसी थी. 12000 किलोमीटर की दूरी तय कर पाकिस्तान के अंदर गई थी. यह मोदी सरकार है. क्या 400 किलोमीटर अंदर तक हम लोग नहीं जा सकते? भारतीय सेना बिल्कुल जा सकती है.  रविशंकर प्रसाद ने विदेश में कहा कि भारत में आतंकी हमला करने वालों को घर में घुसकर मारा. पाकिस्तान की जनता से हमारा कोई लेना देना नहीं है. वहां के जनरल सरकार चलाते हैं व आतंक पैदा करते हैं.
राहुल गांधी के बयान पर किया पलटवार 
जब रविशंकर से पूछा गया कि राहुल गांधी ने कहा है कि ट्रंप ने फोन किया व नरेंद्र सरेंडर कर गए. इस पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को विदेश नीति की समझ नहीं. उनके बयान को पाकिस्तान में लोग देखते हैं व हंसते हैं.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰