नित्यानंद राय ने लालू यादव, तेजस्वी यादव और कांग्रेस पर साधा निशाना…………..

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरीके से पिछले दिनों लालू प्रसाद यादव ने अपने जन्मदिन के मौके […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 17 जून 2025, 09:44 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नित्यानंद राय ने लालू यादव, तेजस्वी यादव और कांग्रेस पर साधा निशाना…………..
Photo: UB India News Archive
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरीके से पिछले दिनों लालू प्रसाद यादव ने अपने जन्मदिन के मौके पर बाबा साहब की तस्वीर को अपने पैरों पर रखकर अपमान किया, उसे देश ने देखा है. यही लालू प्रसाद यादव की और उनकी पार्टी की असलियत और असली चेहरा भी है. लेकिन बाबा साहब अंबेडकर को अपमानित करने के बाद भी लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव देश से माफी मांगने के बजाय घमंड दिखा रहे हैं.
कांग्रेस हमेशा से करती रही है अपमान, लालू भी मिले
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बाबा साहब को लेकर कांग्रेस पार्टी पर भी आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा बाबा साहब को अपमानित करने का काम किया. संसद भवन में बाबा साहब की तस्वीर न लगे, इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने हमेशा विरोध किया. उसी कांग्रेस पार्टी की गोद में लालू यादव जा बैठे और बाबा साहब को अपमानित करने में बराबर के भागीदार हैं. 

क्या किया बाबा साहब के लिए? 
बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और उजियारपुर से लोकसभा सांसद नित्यानंद राय ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल अंबेडकर जी के नाम पर राजनीति भी करता है और उन्हें अपमानित करने का काम भी करता है. जब राजद के लोग सत्ता में रहते हैं तो बाबा साहब याद नहीं आते और जब सत्ता से बाहर होते हैं तो बाबा साहब के नाम पर राजनीति करते हैं. उन्होंने आगे कहा कि, ‘मैं पूछना चाहता हूं कि आपने बाबा साहब के सम्मान के लिए क्या किया है? जब आप कांग्रेस के साथ थे और कांग्रेस की गोद में थे, तो आपने बाबा साहब के लिए क्या किया? इसका जवाब दीजिए.’
भ्रष्टाचार की राजनीति करने का आरोप
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब के लिए चार गज जमीन तक नहीं दी, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने उनके लिए पंच तीर्थ की स्थापना की है. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री यहां भी नहीं रुके. उन्होंने तेजस्वी यादव के उस बयान पर, जिसमें तेजस्वी यादव ने कहा था कि वह नई सोच के साथ नया बिहार बनाना चाहते हैं, टिप्पणी करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव मुद्दों की राजनीति नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार की राजनीति करते हैं, परिवारवाद की राजनीति करते हैं और जंगलराज की राजनीति करते हैं.
यही तेजस्वी यादव की पहचान है और इसी पहचान को बिहार के लोग अच्छी तरह जानते और समझते हैं. बिहार की 13 करोड़ जनता राष्ट्रीय जनता दल के बहकावे में नहीं आने वाली है. लालू परिवार की असलियत से पूरा बिहार परिचित है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰