बिहार चुनाव में सीटों के लिए प्रेशर पॉलिटिक्स!

महागठबंधन में सीटों को लेकर सहयोगी दलों ने आरजेडी पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है. सीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा के साथ पार्टी के राज्य सचिव राम नरेश पांडेय एवं अन्य नेताओं ने बुधवार को देर रात तेजस्वी यादव से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की है. सभी 243 सीटों पर हमारी स्थिति […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 26 जून 2025, 11:48 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार चुनाव में सीटों के लिए प्रेशर पॉलिटिक्स!
Photo: UB India News Archive

महागठबंधन में सीटों को लेकर सहयोगी दलों ने आरजेडी पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है. सीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा के साथ पार्टी के राज्य सचिव राम नरेश पांडेय एवं अन्य नेताओं ने बुधवार को देर रात तेजस्वी यादव से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की है.

सभी 243 सीटों पर हमारी स्थिति अच्छी है

 

राम नरेश पांडे ने एबीपी न्यूज से बातचीत में बैठक पर कहा कि 24 सीटों पर हम लोग महागठबंधन में चुनाव लड़ना चाहते हैं. 24 सीटों की सूची हम लोगों ने तेजस्वी यादव को सौंप दी है. पूरे महागठबंधन में वोट ट्रांसफर करने की सबसे अधिक क्षमता हमारी पार्टी में ही है. सभी 243 सीटों पर हमारी स्थिति अच्छी है. 2020 विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में सीपीआई को छह सीटें दी गई थी जो सम्मान जनक नहीं थी. उससे हम लोग संतुष्ट नहीं थे.

उन्होंने कहा कि छह में से दो सीट हम लोग जीते भी थे. तब भी सबसे अधिक वोट ट्रांसफर हम लोगों ने ही कराए थे. इस बार 24 सीटें चाहिए. चुनाव हम लोग महागठबंधन में रहकर लड़ेंगे और तेजस्वी मुख्यमंत्री चेहरा हैं. बैठक में चुनावी तैयारियों, रणनीति पर भी मंथन हुआ है. सीपीआई की मांग पर आरजेडी प्रधान महासचिव एवं विधायक रणविजय साहू ने कहा कि 24 सीटों की मांग प्राथमिकता नहीं है.

प्राथमिकता यह है कि कैसे बिहार में एनडीए को सत्ता से हटाया जाए. चुनाव के लिए सभी सहयोगी दल तेजस्वी के नेतृत्व में तैयार हैं. बिहार को बदलने को तैयार हैं. बिहार आगे बढ़ने को तैयार है. बिहार की जनता ने ठाना है. एनडीए सरकार को हटाना है. सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन में कहीं कोई टेंशन नहीं है. सब आसानी से हो जाएगा.

बता दें महागठबंधन में छह दल हैं. राजद कांग्रेस विकासशील इंसान पार्टी भाकपा माले सीपीआई सीपीएम. 243 सीटें हैं. सीटों के लिए सहयोगी दल आरजेडी पर भले दबाव बना रहे हैं लेकिन सूत्रों के अनुसार विधानसभा चुनाव में 243 विधानसभा सीटों में से महागठबंधन में आरजेडी 140, कांग्रेस 52, वाम दल 35 (इसमें सीपीआईएमएल, सीपीआई, सीपीएम शामिल हैं) और वीआईपी 15 सीटों पर लड़ सकती है.

फॉर्मूले पर महागठबंधन में बातचीत जारी

इस फॉर्मूले में थोड़ा प्लस माइनस संभव है. अगर पशुपति पारस की RLJP महागठबंधन में आते हैं तो उसे तीन चार सीटें दी जा सकती है. इसी फॉर्मूले पर महागठबंधन के दलों के बीच बातचीत हो रही है. बातचीत आगे बढ़ गई है. सभी दलों की सहमति होते ही औपचारिक एलान किया जा सकता है.

2024 लोकसभा चुनाव के सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तर्ज पर ही महागठबंधन में विधानसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारा हो सकता है. 2024 में हुए लोक सभा चुनाव में बिहार की चालीस लोकसभा सीटों में RJD 23 कांग्रेस 9, वाम दलों को 5 सीटें (CPIML 3, CPM 1, CPI 1) मिली थी जबकि वीआईपी को 3 सीटें मिली थीं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰