रेणु कुशवाहा ने छोड़ा NDA का साथ, थामा RJD का हाथ

बिहार की पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा ने बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का दामन थाम लिया. उन्होंने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की मौजूदगी में अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ली. विधानसभा चुनावों से कुछ ही महीने पहले उनके राजद में शामिल होने को राज्य की सियासत में एक बदलाव के तौर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 26 जून 2025, 11:53 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
रेणु कुशवाहा ने छोड़ा NDA का साथ, थामा RJD का हाथ
Photo: UB India News Archive

बिहार की पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा ने बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का दामन थाम लिया. उन्होंने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की मौजूदगी में अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ली. विधानसभा चुनावों से कुछ ही महीने पहले उनके राजद में शामिल होने को राज्य की सियासत में एक बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है.

रेणु कुशवाहा का राजनीतिक जीवन कई दलों से होकर गुजरा है. वह एक समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की करीबी मानी जाती थीं और जनता दल (यूनाइटेड) में 2014 तक सक्रिय रहीं. बाद में वह बीजेपी में शामिल हो गईं, जहां से उन्होंने अपने पति को मधेपुरा से टिकट दिलाकर चुनाव लड़वाया, हालांकि सफलता नहीं मिल पाई.

2019 में खगड़िया लोकसभा सीट से टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने बीजेपी से किनारा कर लिया. गौरतलब है कि वह पहले इसी सीट का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. इसके बाद उन्होंने चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का दामन थामा, लेकिन टिकटों की खरीद-फरोख्त के आरोप लगाकर 2023 में इस्तीफा दे दिया.

तेजस्वी यादव ने बीजेपी-आरएसएस पर बोला हमला

राजद में शामिल होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने बीजेपी और आरएसएस पर सीधा हमला बोला. उन्होंने उत्तर प्रदेश के इटावा में एक ओबीसी कथावाचक के साथ कथित अपमानजनक व्यवहार का हवाला देते हुए कहा, “यह बीजेपी-आरएसएस का असली चरित्र है. वे दलित और पिछड़ों को कभी सम्मान नहीं दे सकते. समाज को तोड़ने वाली ताकतों के खिलाफ हमें एकजुट होना होगा.”

रेणु कुशवाहा का राजद में आना यह संकेत देता है कि पार्टी महिला और ओबीसी नेताओं को साथ लेकर एक बड़ा सामाजिक समीकरण बनाने की तैयारी में है. विधानसभा चुनावों को लेकर राजद ने अबतक अपने संगठन में कई नए चेहरे शामिल किए हैं, जो समाज के विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व करते हैं.

क्या मिलेगा कोई बड़ा रोल?

रेणु कुशवाहा को राजद आगामी चुनाव में बड़ी भूमिका दे सकती है. उनका अनुभव, सामाजिक आधार और पूर्व के निर्वाचन क्षेत्रों में पकड़ पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.

रेणु कुशवाहा के राजद में शामिल होने के साथ साथ ही राज्य की राजनीति में गठजोड़ और समीकरणों का नया दौर शुरू हो गया है, जो आने वाले दिनों में और दिलचस्प मोड़ ले सकता है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰