तेजस्वी यादव ने किए कई बड़े चुनावी वादे

बिहार की राजधानी पटना के बापू सभागार में गुरुवार को आयोजित युवा छात्र संसद कार्यक्रम नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने छात्रों और युवाओं को कई बड़े वादे किए। उन्होंने ऐलान किया कि अगर बिहार में उनकी सरकार बनती है तो मिड-डे मील योजना में दूध और दो अंडे शामिल किए जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘हमारी सरकार […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 26 जून 2025, 12:20 PM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
तेजस्वी यादव ने किए कई बड़े चुनावी वादे
Photo: UB India News Archive

बिहार की राजधानी पटना के बापू सभागार में गुरुवार को आयोजित युवा छात्र संसद कार्यक्रम नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने छात्रों और युवाओं को कई बड़े वादे किए। उन्होंने ऐलान किया कि अगर बिहार में उनकी सरकार बनती है तो मिड-डे मील योजना में दूध और दो अंडे शामिल किए जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘हमारी सरकार बनी तो मिड डे मील में दूध और दो अंडा दिया जाएगा।’ साथ ही, उन्होंने सरकारी स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी खोलने और राज्य में एक विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय स्थापित करने का भी वादा किया। तेजस्वी ने शिक्षा को प्राथमिकता बताते हुए युवाओं के उज्जवल भविष्य की बात कही।

तेजस्वी यादव ने मंच से खुद को सीएम का मौका देने की बात कही. उन्होंने कहा, “मुझे एक मौका दें, मैं करके दिखाऊंग.। मैं इन लोगों की तरह गाली नहीं दूंगा, सिर्फ बातें नहीं होंगी, काम होगा.” छात्र युवा संसद में तेजस्वी ने बड़ी घोषणा की. तेजस्वी यादव ने कहा- ”उनकी सरकार बनने पर युवा आयोग बनाया जाएगा, बिहार में 100 फीसदी डोमिसाइल नीति लागू की जाएगी”.
वहीं इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी सरकार में परीक्षा के लिए फॉर्म का शुल्क माफ किया जाएगा, एक साल में 275 दिन पढ़ाई की गारंटी दी जाएगी और छात्रों को 80 फीसदी उपस्थिति जरूरी होगी. सभी स्नातक पास को जिस परीक्षा की तैयारी करनी है, उसकी व्यवस्था सरकार करेगी. तेजस्वी ने मंच से कहा कि लोगों ने एनडीए को 20 साल दिए, मुझे सिर्फ 20 महीने दें, मैं करके दिखाऊंगा. जो काम 20 साल में नहीं हुआ, वह 20 महीने में करके दिखाऊंगा.

बिहार के युवाओं को नौकरी चाहिए, नौटंकी नहीं: तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने कहा कि वे ऐसी सरकार चाहते हैं जो राज्य को एजुकेशनल हब बनाए, इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करे और भरपूर रोजगार उपलब्ध कराए, ताकि वे किसी अन्य राज्य में नौकरी करने के बजाय अपने राज्य के मालिक बन सकें. नीतीश कुमार अब अचेत अवस्था में हैं, उनकी सरकार नकलची है, उनके पास कोई विजन या रोडमैप नहीं है, जिस दिन 8 करोड़ युवा एकजुट होकर आवाज उठाएंगे, उस दिन बिहार बदलेगा. अगर सभी युवा एकजुट हो गए तो जातीय गणित खत्म हो जाएगा और 2025 इसका गवाह बनेगा.

मंगल पांडेय पर भी तेजस्वी ने साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार आते हैं, लेकिन चीनी मिल की बात नहीं करते. अब एमडीए के जुमले को युवाओं ने कूड़े में फेंक दिया है. अब बिहार का युवा नीति भी बनाएगा और नेतृत्व भी करेगा. एनडीए नफरत की राजनीति करती है, जबकि आरजेडी मुहब्बत और विकास की राजनीति करती है. अब विचारों में नहीं, बदलाव की क्रांति होनी चाहिए. बिहार में दो उपमुख्यमंत्री हैं, एक लाउड माउथ और दूसरा फाउल माउथ. नीतीश सरकार संभालने के लायक नहीं है, और बीजेपी के पास कोई सीएम का चेहरा नहीं है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष खुद को गाली की डिक्शनरी कहते हैं. मंगल पांडेय स्वास्थ्य मंत्री हैं, पर उन्होंने कभी किसी अस्पताल में छापा नहीं मारा. एक दलित लड़की को बेड नहीं मिला और उसकी मौत हो गई.

तेजस्वी यादव ने अशोक चौधरी को घेरा

तेजस्वी ने विश्वविद्यालयों से 15 साल से पास होने वाले छात्रों का IAS न बनने पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि 3 लाख शिक्षक पद खाली हैं, और मैंने जब सरकार में आया तो पदों को भरने का काम किया. तेजस्वी ने अशोक चौधरी पर बड़ा हमला किया, जिनके दामाद का RSS कोटे से आयोग में चयन हुआ है. उन्होंने पूछा कि क्या किसी ने उन्हें पढ़ते और परीक्षा देते देखा है? तेजस्वी ने सरकार पर नकल करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि मैंने पेंशन की बात की तो सरकार टेंशन में आ गई और पेंशन का ऐलान कर दिया, लेकिन यह भी नहीं बताया कि पेंशन कब मिलेगा.

एनडीए को 20 साल दिए, मुझे सिर्फ 20 महीने दें: तेजस्वी यादव

तेजस्वी ने मंच से कहा कि लोगों ने एनडीए को 20 साल दिए, मुझे सिर्फ 20 महीने दें, मैं करके दिखाऊंगा. जो काम 20 साल में नहीं हुआ, वह 20 महीने में करके दिखाऊंगा. तेजस्वी ने गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवार के बच्चों के लिए हर दिन एक ग्लास दूध और एक अंडा देने की घोषणा की. उन्होंने बच्चों के कुपोषण को दूर करने और 5वीं कक्षा के बच्चों की गणित, विज्ञान और अंग्रेजी की पढ़ाई पर जोर देने का वादा किया. 8वीं कक्षा के बच्चों को फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने की ट्रेनिंग दी जाएगी. तेजस्वी ने वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी और 2 हजार एकड़ में एजुकेशनल सिटी बनाने का वादा किया. हर स्कूल में लाइब्रेरी और डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा दी जाएगी, और एक घंटा लाइब्रेरी में पढ़ाई अनिवार्य होगी.

‘हम कलम बांट रहे हैं और वे बंदूक बांट रहे हैं’

तेजस्वी ने कहा कि बिहार के नवजवानों की जवानी को बर्बाद नहीं होने देंगे. एनडीए वाले सिर्फ जंगलराज की बात करते रहेंगे, आप सिर्फ जॉब्स की बात करें. उन्होंने छात्रों के बीच कलम बांटी और कहा कि पेंसिल की लिखावट मिटाई जा सकती है. लेकिन, कलम की लिखावट नहीं. इस कलम से बिहार की तकदीर बदलेगी. तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर बड़ा हमला किया और कहा कि हम कलम बांट रहे हैं और वे बंदूक बांट रहे हैं. अब सरकार मान गई है कि बिहार में जंगलराज है. वे मान चुके हैं कि बिहार लॉ एंड ऑर्डर संभाल नहीं सकता, अब कह रहे हैं कि हथियार लेकर खुद संभालिए. तेजस्वी ने नीतीश की मिमिक्री करते हुए कहा, “बिहार में कुछ बचेगा जी, कुछ रहेगा जी, सब खत्म हो जाएगा.”

वोटर लिस्ट से नाम हटाने की हो रही साजिश

तेजस्वी ने कहा कि वे 20 सालों की चौपट राज की कमी गिनाने के बजाए सिर्फ विकास का काम करेंगे. विरोधियों की कमी नहीं गिनाएंगे, बल्कि काम करके दिखाएंगे. उन्होंने कहा कि बिहार वोटर लिस्ट से वोटर को हटाने की साजिश चल रही है, जिन्हें राशन मिल रहा है, उनके नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं. अगले महीने से बिहार में काम शुरू किया जा रहा है. इस साजिश पर सबको ध्यान देना होगा और देखना होगा कि उनका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं. तेजस्वी ने चुनाव आयोग के साथ भी लड़ने का संकल्प लिया.

तेजस्वी के कार्यक्रम में बेकाबू भीड़ ने मचाई अफरा-तफरी, बापू सभागार का शीशा टूटा, कार्यकर्ता घायल

कार्यक्रम के दौरान एक अप्रिय घटना घटित हो गई। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भीड़ बेकाबू हो गई और सभागार के प्रवेश द्वार का शीशा टूट गया। इस घटना में आरजेडी का एक कार्यकर्ता घायल हो गया, जिसके सिर में गंभीर चोट आई। बताया गया कि तेजस्वी यादव के कार्यक्रम से जाते वक्त भीड़ उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उतावली हो गई थी, जिसके चलते धक्का-मुक्की शुरू हो गई और यह हादसा हो गया।

भीड़ ने तोड़ा दरवाजा, तेजस्वी बाल-बाल बचे
कार्यक्रम में राज्य भर से आए छात्र और RJD कार्यकर्ताओं ने भाग लिया था। तेजस्वी यादव ने जैसे ही सभा को संबोधित कर बाहर निकलना शुरू किया, वैसे ही भीड़ नियंत्रण से बाहर हो गई। कार्यकर्ताओं में तेजस्वी के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ मच गई, जिसके चलते कुछ लोग प्रवेश द्वार से टकरा गए और दरवाजे का शीशा चकनाचूर हो गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और तेजस्वी यादव भी सुरक्षित बच गए।

हादसे के बाद बापू सभागार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल कार्यकर्ता को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया और आरजेडी कार्यकर्ताओं ने स्थिति को संभाला।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰