RSS का बिहार-बंगाल चुनाव के लिए ‘फॉर्म्युला त्रिशूल’

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी की मजबूती के लिए राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) अपने मिशन में जुट गई है। सूत्र बता रहे हैं कि RSS ने बिहार और पश्चिम बंगाल के चुनाव को नाक का सवाल बना लिया है। संघ चाहता है कि बिहार और पश्चिम बंगाल में हर हाल में बीजेपी मजबूत […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 26 जून 2025, 12:32 PM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
RSS का बिहार-बंगाल चुनाव के लिए ‘फॉर्म्युला त्रिशूल’
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी की मजबूती के लिए राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) अपने मिशन में जुट गई है। सूत्र बता रहे हैं कि RSS ने बिहार और पश्चिम बंगाल के चुनाव को नाक का सवाल बना लिया है। संघ चाहता है कि बिहार और पश्चिम बंगाल में हर हाल में बीजेपी मजबूत हो और सरकार बना सके।

बिहार और बंगाल को RSS ने बनाया नाक का सवाल

आरएसएस इसी साल अक्टूबर में अपनी स्थापना का शताब्दी वर्ष मनाएगा। इस मौके पर बीजेपी को बिहार विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। हरियाणा और महाराष्ट्र में बीजेपी को जीत दिलाने के बाद अब आरएसएस स्वंयसेवकों को बिहार और पश्चिम बंगाल में भी जीत सुनिश्चित करने का जिम्मा सौंपा गया है।

सूत्र बताते हैं कि आरएसएस बिहार में ‘त्रिशूल’ फॉर्मूले पर काम कर रहा है। इसमें असंतुष्ट मतदाताओं की पहचान करना, मुद्दों को उठाना और सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काना शामिल है। पश्चिम बंगाल में संघ धार्मिक आयोजनों के जरिए लोगों को एकजुट करने की कोशिश कर रहा है।

RSS पर हमलावर रही हैं ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने RSS पर राज्य में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का आरोप लगा रही हैं। वह आरोप लगाती हैं कि 2024 में सांप्रदायिक दंगों की घटनाओं में वृद्धि हुई है। ममता बनर्जी कहती हैं – ‘RSS और बीजेपी दंगे भड़काना चाहते हैं, जिससे सभी प्रभावित होंगे। हम सभी से प्यार करते हैं। हम साथ रहना चाहते हैं। हम दंगों की निंदा करते हैं। हम दंगों के खिलाफ हैं। वे संकीर्ण चुनावी राजनीति के लिए हमें बांटना चाहते हैं। हमें आपसी अविश्वास से बचना चाहिए। बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक समुदायों को मिलकर काम करना चाहिए और एक-दूसरे का ख्याल रखना चाहिए।’

वहीं आरएसएस दलितों को हिंदू के रूप में पहचानकर, ओबीसी (OBC) और ईबीसी (EBC) पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। आरएसएस (RSS) घर वापसी कार्यक्रम चला रहा है और धार्मिक सभाएं आयोजित कर रहा है।
पश्चिम बंगाल में आरएसएस 2025 में 300 से अधिक हिंदू धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रहा है। इसका मकसद मतदाताओं को ध्रुवीकृत करना है। आरएसएस (RSS) राज्य में अपनी उपस्थिति को दोगुना करने की योजना बना रहा है।

दिल्ली के चुनावों के बाद से ही आरएसएस (RSS) ने बिहार और पश्चिम बंगाल पर ध्यान देना शुरू कर दिया था। उसने खासकर दक्षिण बंगाल में अपनी इकाइयों को मजबूत किया है, जहां टीएमसी (TMC) का मजबूत समर्थन है। आरएसएस (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत मार्च में एक हफ्ते के लिए बंगाल आए थे। उन्होंने बिहार में भी एक हफ्ता बिताया था। उन्होंने ‘स्वयंसेवकों’ और संघ से जुड़े अन्य लोगों से मुलाकात की थी।

क्या है RSS का ‘त्रिशूल’ फॉर्मूला

गुप्त सर्वे के जरिए असंतुष्ट मतदाताओं और अहम मुद्दों की पहचान करना।
सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काना और हिंदुओं को मुसलमानों के खिलाफ खड़ा करना।
दलितों को हिंदू के रूप में पहचानना और ओबीसी (OBC) और ईबीसी (EBC) पर ध्यान केंद्रित करना।

दोनों राज्यों में इस कार्यक्रम को लागू करने का तरीका अलग-अलग है। बिहार में आरएसएस (RSS) ऊंची जाति के सामंती तत्वों और जमींदारों को एकजुट करने की कोशिश कर रहा है। वहीं, बंगाल में वह धार्मिक आयोजनों का इस्तेमाल कर रहा है।

बिहार और बंगाल में हिंसा की घटनाओं पर नजर

करीब महीने भर पहले कोलकाता के पास सोनारपुर में हिंसा हुई थी। इसके बाद CM ममता बनर्जी ने कहा था- ‘बीजेपी और उसके सहयोगी जो फैला रहे हैं, वह झूठा और संकीर्ण है। वे दंगे भड़काना चाहते हैं। मैंने पहले आरएसएस का जिक्र नहीं किया था, लेकिन इस बार मैं यह कहने के लिए मजबूर हूं कि वे भी राज्य में फैलाई जा रही बदसूरत झूठ की जड़ में हैं।’

उसी तरह बिहार में भी पिछले चार महीनों में कई झड़पें हुई हैं, हालांकि ये जाति हिंसा के रूप में हुई हैं। सेंटर फॉर स्टडी ऑफ सोसाइटी एंड सेक्युलरिज्म (CSSS) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में सांप्रदायिक हिंसा के 59 मामले सामने आए, जबकि 2023 में 32 मामले सामने आए थे। इनमें से कम से कम 8 हिंसा बंगाल में हुई हैं।

आरएसएस का मुख्य जोर बिहार और पश्चिम बंगाल में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने पर है। RSS ने दोनों राज्यों के लिए अपनी चुनावी रणनीति में कुछ बदलाव किए हैं। दलितों को हिंदू के रूप में पहचानने की अपनी नीति से हटे बिना, वह मुख्य रूप से ओबीसी (OBC) और ईबीसी (EBC) पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

RSS की घर वापसी कार्यक्रम में दलितों पर फोकस

आरएसएस घर वापसी कार्यक्रम चला रहा है, जिसमें खासकर दलितों पर फोकस किया जा रहा है। इसके अलावा, वह कुछ धार्मिक सभाएं भी आयोजित कर रहा है। हाल ही में इस तरह की कई घटनाएं राज्य भर में हुई हैं, खासकर चंपारण, सीवान, भोजपुर, गया और नवादा में।

पिछले साल 18 सितंबर को नवादा में कुछ दलितों के घर जलाने की घटना हुई थी। नवादा में पीड़ित मुसहर (मांझी के जाति के लोग) और रविदास थे, जबकि हमलावर पासवान समाज के बताए गए थे। यानी इस घटना में हमलावर और पीड़ित दोनों ही दलित थे।

बंगाल में RSS 2025 में 300 या उससे अधिक हिंदू धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रहा है। आरएसएस RSS नेताओं का कहना है कि ये शताब्दी समारोह का हिस्सा हैं, लेकिन इनका मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को ध्रुवीकृत करना है।

आरएसएस के दक्षिण बंगाल चैप्टर के प्रचार प्रमुख बिप्लब रॉय ने पुष्टि की कि संघ का शताब्दी समारोह बंगाल में महालया से शुरू होगा, जिसकी शुरुआत सितंबर में दुर्गा पूजा से होगी। परंपरागत रूप से आरएसएस (RSS) विजयादशमी पर शस्त्र पूजा करता है, लेकिन आरएसएस (RSS) की बंगाल इकाई महालया से शताब्दी समारोह शुरू करेगी। दिलचस्प बात यह है कि इन समारोहों को सांस्कृतिक पुनरुत्थान या आध्यात्मिक जागरण के हिस्से के रूप में पेश किया जाएगा।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰