सबसे जरूरी है सरकार को बदलना……………….

भाकपा माले बिहार के विभिन्न जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में किया जा रहा बदलो बिहार यात्रा का समापन आज राजधानी पटना में हुआ. पटना में समापन के दौरान माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि कुल चार यात्राएं चलीं. मध्य बिहार में दो और उत्तर बिहार में दो. ‘सबसे जरूरी है सरकार को […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 27 जून 2025, 07:32 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सबसे जरूरी है सरकार को बदलना……………….
Photo: UB India News Archive

भाकपा माले बिहार के विभिन्न जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में किया जा रहा बदलो बिहार यात्रा का समापन आज राजधानी पटना में हुआ. पटना में समापन के दौरान माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि कुल चार यात्राएं चलीं. मध्य बिहार में दो और उत्तर बिहार में दो.

‘सबसे जरूरी है सरकार को बदलना’

भट्टाचार्य ने कहा कि बात सीधी सी है. यात्रा के दौरान हमारा नारा था. बदलो सरकार बदलो बिहार. इस यात्रा की शुरुआत पिछले साल अक्टूबर के महीने में हुई थी. इस दौरान हम जहां भी पहुंचे वहां के लोगों ने कहा कि बदलाव बहुत जरूरी है और इस बदलाव के लिए सबसे जरूरी है सरकार को बदलना.

उन्होंने कहा, “लोगों का मानना है कि इस सरकार के रहते अब और आगे बिहार नहीं बढ़ सकता. चुनाव आ रहा है और सरकार को बदलने का असली वक्त चुनाव ही है. 20 साल से बिहार में यह सरकार है. पहले नीतीश कुमार जी और सुशील कुमार मोदी जी थे, लेकिन 2014 से नरेंद्र मोदी भी आ गए और इस डबल इंजन की सरकार ने बिहार को ठगने का काम किया है.”

2020 के चुनाव में महागठबंधन उत्तर बिहार में थोड़ा कमजोर प्रदर्शन के कारण सरकार बनाते-बनाते रह गई. इस बार हम तैयारी करेंगे कि उत्तर बिहार में भी हमारा प्रदर्शन बेहतर हो. पटना में हुई यात्रा में जिन विधानसभा सीटों से यह यात्रा गुजरी वहां के लोग इस सरकार से ऊब चुके हैं. जो नारा हमने दिया यह हमारा नारा नहीं बल्कि बिहार के जनता का नारा है. जनता कह रही है कि सरकार को बदलना है.

दीपांकर भट्टाचार्य से जब पूछा गया कि तेजस्वी यादव ने आज युवा संवाद में कई घोषणाएं की है क्या इसके साथ आपकी पार्टी खड़ी है? इस पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल हम साथ खड़े हैं. आप देखिए कि नीतीश कुमार पिछले 20 सालों से 400 का पेंशन दे रहे थे, लेकिन चुनाव से पहले उनकी नींद खुली और आप कह रहे हैं 1100 देंगे. उनको 20 साल लग गए 400 से 1100 तक पहुंचने में.

महागठबंधन ने पहले ही यह ऐलान कर दिया है कि सरकार बनेगी तो पेंशन की राशि 1500 रुपये होगी. इतना ही नहीं ढाई हजार रुपये जरूरतमंद महिलाओं को भी मासिक सम्मान निधि होगा. महागठबंधन में एआइएमआइएम को जगह देने के सवाल पर दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि इस बात कि मुझे जानकारी नहीं कि वह महागठबंधन में आना चाह रहे हैं लेकिन अगर आना चाहते हैं तो राजद और अन्य पार्टियों से बात कर रहे होंगे. इस बार बिहार में लड़ाई सीधी है. एनडीए को हराना है. 2020 में एआइएमआइएम के पांच विधायक जीते थे, लेकिन चार आरजेडी में ही आ गए. ऐसे में आने वाले दिनों में देखेंगे क्या करना है?

मल्लिकार्जुन खड़गे पर क्या कहा?

मल्लिकार्जुन खड़गे के जरिए बिहार को छोटा राज्य कहे जाने पर दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि नहीं बिहार छोटा नहीं बड़ा राज्य है. उनका यह कहने का मतलब ये नहीं रहा होगा. सवाल तो यह है कि मोदी जी वही जाते हैं, जहां-जहां चुनाव होते हैं, जहां उनकी जरूरत है, वहां वह जाते नहीं है. पहलगाम में इतनी बड़ी घटना हुई वहां नहीं गएदिल्ली में मीटिंग हुई तो वहां भी नहीं गए. बिहार में चले आए. पीएम मोदी को चुनाव के अलावा और कुछ समझ में नहीं आता। चुनाव के हिसाब से वह चलते हैं लेकिन इस बार बिहार भी उन्हें जवाब दे देगा.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰