क्या एक बार फिर RSS ने लालू यादव को थमा दिया ब्रह्मास्त्र……

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के बयानों ने एक बार फिर सियासी पारा चढ़ा दिया है. पहले RSS प्रमुख मोहन भागवत और अब संगठन के सह-महासचिव दत्तात्रेय होसबोले के बयानों को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने ब्रह्मास्त्र की तरह भुनाने की कोशिश शुरू कर दी है. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 28 जून 2025, 03:37 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या एक बार फिर RSS ने लालू यादव को थमा दिया ब्रह्मास्त्र……
Photo: UB India News Archive
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के बयानों ने एक बार फिर सियासी पारा चढ़ा दिया है. पहले RSS प्रमुख मोहन भागवत और अब संगठन के सह-महासचिव दत्तात्रेय होसबोले के बयानों को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने ब्रह्मास्त्र की तरह भुनाने की कोशिश शुरू कर दी है. होसबोले के हालिया बयान में संविधान की प्रस्तावना से ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्दों को हटाने की बात कही गई, जिसके बाद लालू यादव ने तीखा हमला बोला.
लालू यादव ने सोशल मीडिया मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर लिखा- “देश के सबसे बड़े जातिवादी और नफरती संगठन RSS ने संविधान बदलने की बात कही है. इनकी इतनी हिम्मत नहीं कि संविधान और आरक्षण की तरफ आंख उठाकर देख सके. अन्यायी चरित्र के लोगों के मन व विचार में लोकतंत्र एवं बाबा साहेब के संविधान के प्रति इतनी घृणा क्यों है?”

लालू का यह हमला बिहार की सियासत में नया मोड़ ला सकता है, क्योंकि RSS और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ उनकी रणनीति हमेशा से संविधान और आरक्षण जैसे मुद्दों पर केंद्रित रही है. 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में मोहन भागवत के आरक्षण नीति की समीक्षा वाले बयान को लालू ने खूब भुनाया था, जिसका फायदा महागठबंधन को मिला था. तब राजद-जदयू-कांग्रेस गठबंधन ने 178 सीटें जीतकर BJP को 53 सीटों पर समेट दिया था. इस बार भी लालू और उनके बेटे तेजस्वी यादव RSS के बयानों को मुद्दा बनाकर OBC, SC, और मुस्लिम वोटरों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं.
होसबोले के बयान ने विपक्ष को एक बार फिर RSS और BJP पर हमला करने का मौका दिया है. X पर कई नेताओं ने इस मुद्दे को उठाया, जिसमें कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव और उदित राज ने भी RSS पर संविधान विरोधी रवैये का आरोप लगाया. लालू ने इसे “जातिवादी और नफरती” करार देते हुए बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान की रक्षा का नारा बुलंद किया. बिहार में जहां जातीय जनगणना और आरक्षण जैसे मुद्दे पहले से ही गर्म हैं, वहां यह बयान महागठबंधन के लिए सियासी हथियार बन सकता है.बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले यह विवाद महागठबंधन और NDA के बीच जंग को और तीखा कर सकता है. तेजस्वी यादव पहले ही नीतीश सरकार पर बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था को लेकर हमलावर हैं. उनकी ‘कमाई, दवाई, पढ़ाई’ योजना को युवाओं में समर्थन मिल रहा है. दूसरी ओर, नीतीश कुमार और BJP ने 299 नई बसों और विशेष ट्रेनों की घोषणा कर त्योहारी सीजन में प्रवासियों को लुभाने की कोशिश की है.

लालू की रणनीति हमेशा से सामाजिक न्याय और संविधान जैसे मुद्दों पर केंद्रित रही है. इस बार RSS के बयानों को वह फिर से अपने हक में भुनाने की कोशिश में हैं. अब देखना होगा कि क्या यह सियासी दांव महागठबंधन को बहुमत दिला पाएगा, या NDA अपनी ‘डबल इंजन’ सरकार की उपलब्धियों के दम पर बाजी मारेगा.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰