अब निष्पक्षता नाम की कोई चीज नहीं बची है………..

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए हैं. केंद्र सरकार और बीजेपी के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है. वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान को उन्होंने कटघरे में खड़ा किया. पवन खेड़ा ने कहा कि बिहार में जो प्रक्रिया अपनाई जा रही है वो एक सुनियोजित […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 28 जून 2025, 09:59 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अब निष्पक्षता नाम की कोई चीज नहीं बची है………..
Photo: UB India News Archive

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए हैं. केंद्र सरकार और बीजेपी के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है. वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान को उन्होंने कटघरे में खड़ा किया. पवन खेड़ा ने कहा कि बिहार में जो प्रक्रिया अपनाई जा रही है वो एक सुनियोजित षडयंत्र है, जिसके तहत लाखों लोगों को मताधिकार से वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है.

‘अब निष्पक्षता नाम की कोई चीज नहीं’

चुनाव आयोग हमारे सवालों का जवाब देने के बजाए इन कामों में लग गया है. अब निष्पक्षता नाम की कोई चीज नहीं बची है. यह बेहद गंभीर मामला है. इस मुद्दे को हम लोग लगातार उठा रहे हैं. अन्य विपक्षी दल, ममता बनर्जी ने भी सवाल खड़े किए हैं. इधर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा किया है. बीजेपी का एजेंट इलेक्शन कमीशन को बताते हुए आरोप उन्होंने लगाए हैं.

वहीं सीपीआई के राज्य सचिव रामनरेश पांडे ने बयान जारी कर कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग बिहार में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के नाम पर आदिवासी दलित और अल्पसंख्यक मतदाताओं का नाम सूची से हटाने की साजिश रच रहा है. इलेक्शन कमिशन को बीजेपी बिहार में प्रयोगशाला बनाने की कोशिश में है.

अक्टूबर नवंबर में हो सकता है चुनाव

बता दें बिहार में इसी साल चुनाव होने हैं. अक्टूबर नवंबर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं. निर्वाचन आयोग ने वोटर लिस्ट की निष्पक्षता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए देश के छह राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण की घोषणा की है. इसकी शुरुआत बिहार से की जा रही है.

आयोग का मुख्य उद्देश्य फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मतदाता सूची में शामिल हुए अवैध विदेशी प्रवासियों को बाहर करना है. यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब कई राज्यों में बांग्लादेश और म्यांमार से आए अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है. बिहार में पिछली बार विशेष गगन पुनरीक्षण 2003 में किया गया था.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰