चुनावी साल मे बिहार की राजनीति के लिए आज 29 जून का दिन ‘सुपर रविवार’ है

बिहार की सियासत का आज ‘सुपर संडे’ का माहौल है क्योंकि तीन प्रमुख नेता-चिराग पासवान, तेजस्वी यादव और उपेंद्र कुशवाहा राज्य के अलग-अलग हिस्सों में राजनीतिक रैलियां करने जा रहे हैं. ये रैलियां आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सियासी ताकत का प्रदर्शन करने और अलग-अलग जाति और वर्ग को अपने पाले में साधने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 29 जून 2025, 06:19 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
चुनावी साल मे बिहार की राजनीति के लिए आज 29 जून का दिन ‘सुपर रविवार’ है
Photo: UB India News Archive
बिहार की सियासत का आज ‘सुपर संडे’ का माहौल है क्योंकि तीन प्रमुख नेता-चिराग पासवान, तेजस्वी यादव और उपेंद्र कुशवाहा राज्य के अलग-अलग हिस्सों में राजनीतिक रैलियां करने जा रहे हैं. ये रैलियां आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सियासी ताकत का प्रदर्शन करने और अलग-अलग जाति और वर्ग को अपने पाले में साधने की रणनीति का हिस्सा हैं. तेजस्वी यादव जहां वैश्य वोटों को लुभाने के लिए बेरोजगारी और वोटर लिस्ट जैसे मुद्दों को हवा दे रहे हैं तो चिराग का ‘बिहार फर्स्ट’ का नारा दलितों में जोश भर रहा है. वहीं, कुशवाहा कोइरी समाज को एकजुट करने के लिए परिसीमन सुधार का दांव खेल रहे हैं. इन रैलियों के माध्यम से बिहार की जनता की निगाहें अब इन नेताओं के अगले कदम पर टिकी हैं. आइये जानते हैं तीनों कार्यक्रमो की डिटेल जानते हैं.
आरजेडी के जातिगत आधार का विस्तार कर रहे तेजस्वी- राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज पटना के बापू सभागार में वैश्य प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इस सम्मेलन में पूरे बिहार से वैश्य समाज के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. तेजस्वी यादव का यह कदम वैश्य वोट बैंक को अपनी ओर आकर्षित करने की रणनीति का हिस्सा है. तेजस्वी बेरोजगारी, पलायन और शिक्षा जैसे मुद्दों को उठाकर युवाओं और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों को लुभाने की कोशिश करेंगे. उन्होंने हाल ही में वोटर लिस्ट संशोधन को लेकर नीतीश सरकार पर सवाल उठाए हैं और इसे गरीबों और अल्पसंख्यकों के वोटिंग अधिकारों पर हमला बताया है.

दलितों का एकमात्र नेता बनने की चाहत!

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान नालंदा के राजगीर में ‘बहुजन भीम समागम’ को संबोधित करेंगे. इस रैली में तीन लाख से अधिक बहुजन और पार्टी कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है. चिराग पासवान का ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ का नारा दलित समुदाय, खासकर पासवान जाति (5.31% आबादी) के बीच उनकी मजबूत पकड़ को बताता है. चिराग की बढ़ती सक्रियता और उनकी पार्टी की 2024 लोकसभा चुनाव में पांच सीटों पर जीत ने उन्हें एनडीए में एक माहिर और मजबूत खिलाड़ी बनाया है. हालांकि, उनकी विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा ने नीतीश कुमार और अन्य सहयोगियों में बेचैनी पैदा की है.

सियासी जमीन मजबूत करने की कवायद

एनडीए की सहयोगी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा गया के गांधी मैदान में ‘संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली’ को संबोधित करेंगे. यह रैली कोइरी समुदाय (4.21% आबादी) को टारगेट कर आयोजित किया जा रहा है. वह अपनी इस रैली के माध्यम से कुशवाहा समाज में अपनी ताकत दिखाने के साथ ही सामाजिक न्याय और परिसीमन सुधार जैसे मुद्दों को उठाकर अपने समुदाय को एकजुट करने की कोशिश करेंगे.

बिहार विधानसभा चुनाव पर क्या होगा असर?

वक्फ कानून और शिवाजी पर जुटान

इसके साथ ही बिहार में वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 और शिवाजी स्मारक विवाद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है.आज पटना के गांधी मैदान में ‘वक्फ बचाओ, दस्तूर बचाओ’ रैली का आयोजन हो रहा है जिसमें हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल होंगे. रैली में वक्फ बिल को ‘काला कानून’ बताकर इसका विरोध किया जाएगा. दूसरी ओर, बेगूसराय में शिवाजी स्मारक को लेकर जनता का गुस्सा भड़क रहा है जहां स्थानीय लोग बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी इसे सांस्कृतिक अस्मिता पर हमला बता रहे हैं. ये दोनों मुद्दे बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल को गरमा रहे हैं.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰