निशांत की बढ़ती सक्रियता से सियासी अटकलें तेज…………………

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अब तक सार्वजनिक जीवन से दूरी बनाए रखने के लिए जाने जाते थे. हालांकि अब वह धीरे-धीरे सियासी मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं. शनिवार को बख्तियारपुर में नवनिर्मित रिवरफ्रंट और घाट के उद्घाटन के मौके पर निशांत अपने पिता के साथ नजर आए. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 29 जून 2025, 06:28 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
निशांत की बढ़ती सक्रियता से सियासी अटकलें तेज…………………
Photo: UB India News Archive
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अब तक सार्वजनिक जीवन से दूरी बनाए रखने के लिए जाने जाते थे. हालांकि अब वह धीरे-धीरे सियासी मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं. शनिवार को बख्तियारपुर में नवनिर्मित रिवरफ्रंट और घाट के उद्घाटन के मौके पर निशांत अपने पिता के साथ नजर आए.
इस आयोजन ने न केवल बख्तियारपुर के लिए एक नई सौगात दी, बल्कि निशांत की बढ़ती सार्वजनिक सक्रियता ने सियासी गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है. क्या निशांत, जो अब तक शादी-ब्याह जैसे पारिवारिक आयोजनों तक सीमित थे, अब बिहार की राजनीति में अपनी पारी शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं? यह सवाल जनता दल (यूनाइटेड) (जेडीयू) के कार्यकर्ताओं से लेकर विपक्षी दलों तक के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

बख्तियारपुर में रिवरफ्रंट का उद्घाटन

बख्तियारपुर नीतीश कुमार की जन्मस्थली और सियासी कर्मभूमि रही है. 28 जून को नीतीश और निशांत ने यहां गंगा किनारे नवनिर्मित रिवरफ्रंट और सीढ़ी घाट का उद्घाटन किया. इस मौके पर नीतीश ने क्षेत्र के विकास कार्यों की सराहना की और कहा कि बख्तियारपुर का यह रिवरफ्रंट न केवल स्थानीय लोगों के लिए सुविधा लाएगा, बल्कि पर्यटन और धार्मिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा. उन्होंने गंगा आरती में भी हिस्सा लिया, जिसने इस आयोजन को और भव्य बनाया.
वहीं निशांत ने इस मौके पर कहा, ‘बख्तियारपुर मेरा घर है, मेरे पिता और दादा-दादी का घर है. मैं यहीं पला-बढ़ा हूं, और मेरी बचपन की कई यादें इस जगह से जुड़ी हैं.’निशांत की यह बात और अपने पिता के साथ मंच साझा करना सियासी हलकों में चर्चा का विषय बन गया. 49 वर्षीय निशांत कुमारबिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी), मेसरा से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के स्नातक हैं. वह अब तक राजनीति से दूरी बनाए ही रखते थे. नीतीश कुमार भी हमेशा परिवारवाद की आलोचना करते रहे हैं. हालांकि, 2025 की शुरुआत से निशांत की सार्वजनिक उपस्थिति बढ़ने लगी. जनवरी 2025 में, बख्तियारपुर में स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियों के अनावरण के दौरान निशांत ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपने पिता और जेडीयू के लिए वोट मांगने की अपील की थी. उन्होंने कहा था, ‘अगर संभव हो, तो मेरे पिता और उनकी पार्टी को वोट दें और उन्हें फिर से मौका दें.’

जेडीयू के लिए निशांत की जरूरत

नीतीश कुमार वर्ष 2005 से ही लगातार बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं. वह अब 74 वर्ष के हैं और उनके स्वास्थ्य को लेकर अटकलें लगती रही हैं. बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, और जेडीयू के सामने अपने भविष्य को सुरक्षित करने की चुनौती है. नीतीश की अनुपस्थिति में पार्टी में नेतृत्व का संकट पैदा हो सकता है, क्योंकि वर्तमान में पार्टी में कोई दूसरा बड़ा ओबीसी नेता नहीं है जो नीतीश की जगह ले सके. जेडीयू के एक नेता ने कहा, ‘नीतीश 18-22% वोटों का आधार रखते हैं, जिसमें अति पिछड़ा वर्ग, लव-कुश (कुर्मी और कोइरी), महिलाएं और दलित शामिल हैं. निशांत ही वह चेहरा हो सकते हैं जो इस आधार को एकजुट रखे.’

क्या है निशांत की मंशा?

निशांत ने अब तक अपनी सियासी महत्वाकांक्षाओं पर खुलकर कुछ नहीं कहा है. 2024 में उन्होंने स्पष्ट रूप से राजनीति में आने से इनकार कर दिया था और कहा था कि वह आध्यात्मिकता और भजनों में रुचि रखते हैं. हालांकि, 2025 में उनकी बार-बार सार्वजनिक उपस्थिति और पिता के लिए प्रचार ने संकेत दिए हैं कि वह धीरे-धीरे सियासी मंच पर कदम रख रहे हैं. कुछ विश्लेषकों का मानना है कि नीतीश की उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए, निशांत को उनकी विरासत संभालने के लिए तैयार किया जा रहा है.
बख्तियारपुर का रिवरफ्रंट उद्घाटन इस दिशा में एक और कदम माना जा रहा है. यह आयोजन न केवल नीतीश के विकास कार्यों को उजागर करता है, बल्कि निशांत को जनता के बीच एक चेहरा बनाने का मौका भी देता है. सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने निशांत की सियासी एंट्री को जेडीयू के लिए जरूरी बताया, लेकिन कुछ ने इसे नीतीश के परिवारवाद विरोधी रुख के खिलाफ बताया. क्या निशांत नीतीश की सियासी विरासत को आगे ले जाएंगे, या यह केवल उनके पिता के प्रति समर्थन तक सीमित रहेगा? यह सवाल बिहार की सियासत में आने वाले दिनों में और गूंजेगा.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰