CM के सवाल पर NDA में क्यों ऊहापोह ?

जेडीयू का दावा है- 2025 से 2030, फिर से नीतीश. बिहार में जेडीयू की सहयोगी भाजपा के दमदार नेता कहते हैं- 2025, फिर से नीतीश. भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भाषा अपने ही प्रदेश स्तर के नेताओं अलग है. 6 महीने पहले अमित शाह ने कहा था कि […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 29 जून 2025, 06:35 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
CM के सवाल पर NDA में क्यों ऊहापोह ?
Photo: UB India News Archive
जेडीयू का दावा है- 2025 से 2030, फिर से नीतीश. बिहार में जेडीयू की सहयोगी भाजपा के दमदार नेता कहते हैं- 2025, फिर से नीतीश. भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भाषा अपने ही प्रदेश स्तर के नेताओं अलग है. 6 महीने पहले अमित शाह ने कहा था कि सीएम का फैसला संसदीय बोर्ड करेगा. अब वे कह रहे- Time will tell (समय पर मालूम हो जाएगा). उनकी जुबान से यह आश्वस्ति कभी नहीं निकली कि हर बार की तरह नीतीश कुमार ही अगली बार भी सीएम बनेंगे. इस मुद्दे पर नीतीश की ओर से अभी तक कोई बात सामने नहीं आई है. अलबत्ता बिहार सरकार में जेडीयू कोटे के मंत्री और नीतीश कुमार के बेहद करीबी विजय चौधरी ने अपने एक बयान से सबको चौंका दिया है.

अमित शाह से अलग बिहार बीजेपी के बोल!

सीएम के सवाल पर अमित शाह का स्टैंड क्लियर है, जबकि प्रदेश स्तर के नेता कन्फ्यूज हैं. वे पहले भले अमित शाह के ही शब्द रटते थे, पर अब बता भी रहे हैं तो महाभारत के नरो वा कुंजरो की घटना वाले अंदाज में. भाजपा के बिहार में कमांडर दिलीप जायसवाल की मानें तो 2025 में नीतीश ही सीएम होंगे. इससे जेडीयू की इच्छा इसलिए पूरी नहीं होती, क्योंकि जेडीयू ने नारा दिया है- 2025 से 2030, फिर से नीतीश. यानी 5 साल के लिए नीतीश का सीएम पद मुकम्मल.

नीतीश कुमार के सीएम बनने पर संदेह क्यों?

अमित शाह का कद दिलीप जायसवाल से जाहिरा तौर पर बड़ा है. इसलिए उनकी बात ज्यादा विश्वसनीय लगती है. यानी सियासी दृष्टि से देखें तो नीतीश कुमार का सीएम बनना परिस्थितियों पर निर्भर करेगा. दूसरे, परिस्थितियां उनके अनुकूल भी रहीं तो उनकी उम्र और सेहत को देखते हुए भाजपा के किसी व्यक्ति के सीएम बनने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता. यह भी संभव है कि भाजपा को नीतीश कुमार की कमजोरी का पुख्ता पता हो, जिसे बताने में अभी उसे नुकसान का खतरा दिख रहा है..
Nitish Kumar News
अमित शाह ने बढ़ाया सस्पेंस

लव-कुश समीकरण पर NDA का सर्वाधिक जोर

सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की केमिस्ट्री ठीक-ठाक है. लव-कुश समीकरण के वोटों के ध्रुवीकरण का दोनों प्रतीक बन गए हैं. पीएम नरेंद्र मोदी की बिहार की सभाओं में सम्राट चौधरी को मिल रहा एक्सपोजर भी कुशवाहा बिरादरी के वोटरों को आकर्षित करता है. लव-कुश समीकरण के वोटों का कमाल भाजपा को पता है. दोनों की साझीदारी का कमाल 2005 से ही दिखता रहा है. लव-कुश समीकरण के कारण ही 2010 में दोनों दलों का जलवा ऐसा था कि विधानसभा की कुल 243 सीटों में 206 इन्हीं दो पार्टियों (जेडीयू ने 115 और भाजपा ने 91) ने जीत ली थीं. महज 10-11 प्रतिशत वोटों वाले लव-कुश समीकरण का करिश्मा आरजेडी प्रमुख लालू यादव भी ससमझ गए हैं. इसीलिए उन्होंने कुश यानी कुशवाहा वोटरों को तोड़ने की कोशिश भी शुरू कर दी है.

शाह आश्वस्त नहीं कर पा रहे नीतीश को

Nitish Kumar News
बिहार एनडीए में नीतीश का विकल्प कौन?

विजय चौधरी का संकेत, सम्राट सेकेंड मैन

लोग यह पहले से ही कयास लगा रहे हैं कि अगर इस बार फिर एनडीए की सरकार बनती है तो भाजपा का ही कोई सीएम बनेगा. कौन बनेगा, इसे लेकर कयास भी लगाए जाते रहे हैं. बिहार में कुशवाहा जाति पर जिस तरह मागठबंधन ने फोकस किया है, उससे नीतीश कुमार के लव-कुश समीकरण में सेंध लगने की आशंका बढ़ गई है. कुशवाहा वोट बैंक में सेंध लगाने का प्रयास महागठबंधन ने लोकसभा चुनाव के समय से ही शुरू कर दिया था. कई कुशवाहा उम्मीदवारों को न सिर्फ आरजेडी समेत महागठबंधन के दूसरे दलों ने टिकट दिया, बल्कि परिवार को तवज्जो देने देते आए आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने लोकसभा में अभय कुशवाहा को नेता मनोनीत कर दिया. इस बार रेणु कुशवाहा और कई अन्य नेताओं को जिस तामझाम के साथ आरजेडी ने अपने साथ जोड़ा है, उससे यही लगता है कि विधानसभा चुनाव में भी महागठबंधन का जोर कुशवाहा उम्मीदवारों पर होगा. शायद यही वजह है कि अपने दो डेप्युटी सीएम में भाजपा ने सम्राट चौधरी को फ्रंट पर कर दिया है. प्रधानमंत्री की सभाओं में सम्राट चौधरी तो बोलते हैं, पर दूसरे डेप्युटी सीएम विजय कुमार सिन्हा को मौका नहीं मिलता. अब तो जेडीयू ने भी स्पष्ट कर दिया है कि नीतीश सरकार में दूसरे नंबर के नेता सम्राट चौधरी ही हैं. सहजानंद की पुण्यतिथि पर जेडीयू के बड़े नेता विजय चौौधरी ने साफ कर दिया कि सरकार में सम्राट सेकेंड पोजीशन में हैं. वैसे भी नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी की खूब बनने लगी है. इसके बावजूद कि नीतीश के एनडीए से अलग होने पर सम्राट चौधरी ने उन्हें सीएम की कुर्सी से हटाने के लिए सिर पर मुरेठा बांध लिया था.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰