यहां के कार्यकर्ता साधारण नहीं, बल्कि स्वर्णिम कार्यकर्ता हैं………….

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में सियासी हलचल बढ़ी हुई है. विभिन्न पार्टियों के दिग्गज नेता बिहार पहुंच रहे हैं और अपनी बात रख रहे हैं. इस दौरान पार्टियां सीट बंटवारों से लेकर तमाम मुद्दों पर बैठक कर रही हैं. इस बीच आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पटना पहुंचे हैं. राजनाथ सिंह बीजेपी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 2 जुलाई 2025, 10:01 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
यहां के कार्यकर्ता साधारण नहीं, बल्कि स्वर्णिम कार्यकर्ता हैं………….
Photo: UB India News Archive
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में सियासी हलचल बढ़ी हुई है. विभिन्न पार्टियों के दिग्गज नेता बिहार पहुंच रहे हैं और अपनी बात रख रहे हैं. इस दौरान पार्टियां सीट बंटवारों से लेकर तमाम मुद्दों पर बैठक कर रही हैं. इस बीच आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पटना पहुंचे हैं. राजनाथ सिंह बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं. पटना पहुंचे राजनाथ सिंह ने कई बातें कही जिसमें बीजेपी की उपलब्धियां गिनाई और भविष्य का रोडमैप भी बताया. उन्होंने बीजेपी को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बताया.

बिहार पहुंचे राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और चीन के सांस्कृतिक संबंधों की जड़ें बिहार की धरती से जुड़ी हैं, मिथिला पेंटिंग जैसी धरोहर बिहार की ही देन है. बिहार को उन्होंने “महान धरती” बताया और कहा कि यहां के कार्यकर्ता साधारण नहीं, बल्कि स्वर्णिम कार्यकर्ता हैं. उन्होंने कहा कि बिहार का खोया हुआ गौरव सिर्फ एनडीए लौटा सकती है. उन्होंने कहा कि हर पंचायत, हर मुहल्ले में बीजेपी मोदी की बात करें और विकास की बात करें. उन्होंने कहा कि लोगों को ये समझाएं कि बीजेपी सिर्फ सरकार नहीं चलाती है, बीजेपी सामाजिक सद्भाव से जोड़ती है. विपक्षी पार्टियों कांग्रेस और आरजेडी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इनके जैसी पार्टियां सिर्फ कुर्सी पाने की प्रेरणा से काम करती हैं.
बिहार के बारे में उन्होंने कहा कि यह राज्य पिछड़ा नहीं है बल्कि बिहार को पिछड़ा बनाया गया है. हम विकास की राजनीति करते हैं, नफरत की राजनीति का जवाब सेवा की राजनीति से देना है.
संविधान को लेकर बहस है कि इससे सोशलिज्म और सेक्युरिज्म शब्द हटा देना चाहिए. उन्होंने कहा कि इसे हटाने को आरजेडी के लोग बाबा साहब अंबेडकर का अपमान बता रहे हैं. ये किसी भी तरह से उनका अपमान नहीं है. हम सभी धर्मों के प्रति समान भाव रखते हैं. उन्होंने कहा कि हम इंसाफ और इंसानियत की राजनीति करने वाले लोग हैं. उन्होंने कहा कि इस्लाम के सभी 72 फिरके भारत में पाए जाते हैं. यहां केरल में बड़ा चर्च है. वहीं पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों का बुरा हाल है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की भी हालत खराब है. वहां हिंदू समाज के साथ बर्बरता हो रही है. उन्होंने कहा कि सेक्युलर सिविल निर्माण में लोगों को सहयोग करना चाहिए.

बिहार के आत्मविश्वास को जगाना होगा: राजनाथ सिंह

पटना में आयोजित बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और इसका आधार जनता का भरोसा है. उन्होंने बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत और चीन के सांस्कृतिक संबंधों में भी बिहार की भूमिका अहम रही है, जिसमें मिथिला पेंटिंग जैसे कला रूप शामिल हैं. राजनाथ सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को “स्वर्णिम कार्यकर्ता” बताते हुए कहा कि जब नीयत साफ, नीति स्पष्ट और राष्ट्र सर्वोपरि होता है, तब देश आगे बढ़ता है. उन्होंने दावा किया कि बिहार का खोया हुआ गौरव केवल एनडीए की सरकार ही लौटा सकती है. साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर पंचायत और मोहल्ले में जाकर प्रधानमंत्री मोदी के काम और विकास की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की अपील की.

नीतीश कुमार की तारीफ

बीजेपी नेता ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार में बड़े बदलाव हुए हैं. चाहे मुख्यमंत्री हों, उपमुख्यमंत्री हों या मंत्री, किसी पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं है. उन्होंने कहा कि जब विपक्ष नफरत की राजनीति करता है, तब बीजेपी सेवा और विकास की राजनीति करती है. उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता का फर्ज है कि वह हर घर तक पहुंचे और मोदी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दे. राजनाथ सिंह ने कहा – “हमें लोगों को यकीन दिलाना है कि अगर कोई बिहार का खोया गौरव लौटा सकता है, तो वो बीजेपी और एनडीए है.”

July 2, 202514:56 IST

राजनाथ सिंह ने जोर देते हुए कहा कि बीजेपी ने जो वादा किया, उसे निभाया है. आज भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर एनडीए की सरकार बने. उन्होंने कहा कि बिहार पिछड़ा नहीं था, उसे पिछड़ा बना दिया गया. कांग्रेस और आरजेडी की सरकारें सिर्फ सत्ता की भूखी थीं. न उन्होंने विकास किया, न बिहार को सम्मान दिलाया. उन्होंने कहा कि पहले बिहार में मुख्यमंत्री तो बदलते रहे, लेकिन बिहार की हालत नहीं बदली.

July 2, 202514:48 IST

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और चीन के सांस्कृतिक संबंधों की जड़ें बिहार की धरती से जुड़ी हैं, मिथिला पेंटिंग जैसी धरोहर बिहार की ही देन है. बिहार को उन्होंने “महान धरती” बताया और कहा कि यहां के कार्यकर्ता साधारण नहीं, बल्कि स्वर्णिम कार्यकर्ता हैं.

July 2, 202514:47 IST

पटना में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और इसका मकसद सिर्फ सरकार चलाना नहीं, बल्कि समाज को जोड़ना और हर व्यक्ति की गरिमा को बनाए रखना है.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰