नेताओं से मिलने आए थे, मंच पर जगह न मिलने की बात गलत

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले 2 जुलाई यानि बुधवार को पटना के ज्ञान भवन में बीजेपी की अहम बैठक चल रही है. बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री और बक्सर के पूर्व सांसद अश्विनी कुमार चौबे को मंच पर जगह नहीं मिलने का मामला चर्चा का विषय बन गया है. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 2 जुलाई 2025, 10:06 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नेताओं से मिलने आए थे, मंच पर जगह न मिलने की बात गलत
Photo: UB India News Archive
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले 2 जुलाई यानि बुधवार को पटना के ज्ञान भवन में बीजेपी की अहम बैठक चल रही है. बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री और बक्सर के पूर्व सांसद अश्विनी कुमार चौबे को मंच पर जगह नहीं मिलने का मामला चर्चा का विषय बन गया है. बताया जा रहा है कि अश्विनी चौबे मंच पर चढ़े, लेकिन जब उन्हें बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिली तो वह मंच से घूमकर बैठक से बाहर निकल गए. हालांकि, चौबे ने इस बात को खारिज करते हुए कहा कि वह केवल नेताओं से मिलने आए थे और मंच पर जगह न मिलने का कोई सवाल ही नहीं उठता.

जानकारी के अनुसार, यह बैठक बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की रणनीति तैयार करने के लिए बुलाई गई थी, जिसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उद्घाटन किया. बैठक में बीजेपी के करीब 900 नेता, विधायक, मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष मौजूद थे. सूत्रों के मुताबिक, अश्विनी चौबे, जो लंबे समय से बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार में पार्टी के ब्राह्मण चेहरों में से एक रहे हैं, मंच पर पहुंचे, लेकिन वहां उनके लिए कोई व्यवस्था नहीं थी. बता दें, 2024 के लोकसभा चुनाव में चौबे को बक्सर से टिकट नहीं दिया गया था. चौबे ने हालांकि इस घटना को तूल न देने की कोशिश की.
न्यूज़ 18 से बातचीत में उन्होंने कहा, “मैं केवल नेताओं से मिलने और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने आया था. मंच पर जगह न मिलने की बात गलत है. मैंने स्वेच्छा से बैठक में हिस्सा लिया और अपने काम से निकल गया.”इसी बीच बताया यह भी जा रहा है कि अश्विनी चौबे को पटना के BIA में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जाना था. इसलिए वह बैठक से पहले ही निकल गए. बता दें, हाल ही में अश्विनी चौबे ने नीतीश कुमार को उप-प्रधानमंत्री बनाने की इच्छा जताई थी.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰