लालू यादव की अध्यक्षता में RJD की आज अहम बैठक ………..

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की हलचल बढ़ती जा रही है. राजद-कांग्रेस हो या भाजपा-जदयू… सभी तैयारी में जुट चुकी हैं. बिहार में अक्टूबर के आसपास चुनाव होने हैं. राजद की अगुवाई वाला महागठबंधन सत्ता में वापसी की ताक में है तो एनडीए अपनी सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में जुटा है. ऐसे में दांव-पेच खूब […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 4 जुलाई 2025, 05:10 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
लालू यादव की अध्यक्षता में RJD की आज अहम बैठक ………..
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की हलचल बढ़ती जा रही है. राजद-कांग्रेस हो या भाजपा-जदयू… सभी तैयारी में जुट चुकी हैं. बिहार में अक्टूबर के आसपास चुनाव होने हैं. राजद की अगुवाई वाला महागठबंधन सत्ता में वापसी की ताक में है तो एनडीए अपनी सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में जुटा है. ऐसे में दांव-पेच खूब चल रहे हैं. आज भी बिहार की पॉलिटिक्स के लिहाज से बड़ा दिन है. आज यानी 4 जुलाई को पटना में राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है. इस बैठक की अध्यक्षता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव करेंगे. वहीं, कांग्रेस भी एक अहम बैठक है. बिहार कांग्रेस चीफ अल्लावरु की अध्यक्षता में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की आज बैठक होने वाली है. उधर, ओवैसी की पार्टी AIMIM ने महागठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई है और लालू यादव को चिट्ठी लिखकर कहा कि साथ लड़ने से ही सेक्युलर वोटों का बंटवारा रुकेगा. इधर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची की जांच की आलोचना की है. चलिए जानते हैं बिहार चुनाव से जुड़े हर अपडेट.

5 जुलाई को पटना के बापू सभागार में राष्ट्रीय परिषद की बैठक और RJD का खुला अधिवेशन आयोजित किया जाएगा. इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. रामचंद्र पूर्वे परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. खुला अधिवेशन RJD के लिए खास इसलिए भी है क्योंकि इसी दिन लालू प्रसाद यादव को एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया जाएगा. यह लगातार 13वीं बार होगा जब लालू यादव पार्टी के अध्यक्ष चुने जाएंगे.

बैठक में तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, सांसद मीसा भारती, वरिष्ठ नेता मनोज झा, संजय यादव, अभय कुशवाहा, अब्दुल बारी सिद्दीकी सहित पार्टी के कई विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. इस बैठक में खासतौर पर 5 जुलाई को होने वाली राष्ट्रीय परिषद की बैठक और खुले अधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी. साथ ही इस अधिवेशन में पेश किए जाने वाले विभिन्न प्रस्तावों और पार्टी की कार्यसूची को अंतिम रूप देने का काम भी किया जाएगा.

RJD की बैठक दोपहर 2 बजे

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज यानी शुक्रवार को पटना में होने जा रही है. बैठक दोपहर दो बजे से शुरू होगी, जिसकी अध्यक्षता खुद पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव करेंगे. यह बैठक आगामी विधानसभा चुनावों और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करने के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰