बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी ‘प्लान पलटवार’ हुआ सक्सेस!

आगामी विधानसभा चुनाव की तासीर से एक बात तो स्पष्ट है कि चुनावी जंग नेक टू नेक है। और कुछ नहीं तो मुद्दों की आपाधापी की जंग ये साफ संकेत दे रहे हैं। हो ये रहा है कि तेजस्वी यादव मुद्दे उठाते जा रहे हैं और एनडीए के रणनीतिकार पलटवार कर रहे हैं। तेजस्वी यादव […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 4 जुलाई 2025, 05:37 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी ‘प्लान पलटवार’ हुआ सक्सेस!
Photo: UB India News Archive

आगामी विधानसभा चुनाव की तासीर से एक बात तो स्पष्ट है कि चुनावी जंग नेक टू नेक है। और कुछ नहीं तो मुद्दों की आपाधापी की जंग ये साफ संकेत दे रहे हैं। हो ये रहा है कि तेजस्वी यादव मुद्दे उठाते जा रहे हैं और एनडीए के रणनीतिकार पलटवार कर रहे हैं। तेजस्वी यादव अपने प्लान ‘सीए’ यानी काउंटर अटैक यानी पलटवार में सफल हो रहे हैं। तेजस्वी यादव मुद्दों को हवा देते हैं। उनको जवाब देने में एनडीए के बड़े से बड़े नेता कूद पड़ते हैं। यहां तक कि तेजस्वी यादव की बातों का जवाब केंद्रीय मंत्री तक को देना पड़ता है। यही तेजस्वी की सफलता बताई जा रही है।

तेजस्वी का अपराध बुलेटिन
राजद के प्लेटफार्म से अपराध बुलेटिन राजनीतिक चिंतकों की सोच में नहीं था। लेकिन जब घटनाओं का संकलन कर अपराध बुलेटिन राजद के प्लेटफार्म से प्रचारित प्रसारित होने लगा। तेजस्वी महाजंगलराज की तस्वीर दिखाने लगे। कल ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बिहार अपराध और आतंक का प्रयोगशाला बन गया। जहां संविधान की गूंज सुनाई पड़ती थी वहीं अब बंदूक की गोलियों की आवाज गूंजा करती है। और इस बार तो हमले में राजद का चुनाव चिन्ह लालटेन भी आ गया। जिसे रक्षा मंत्री ने घरों में आग लगाने वाला के रूप में चित्रित कर गए।

नौकरी और पलायन
तेजस्वी यादव ने जब महागठबंधन सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी करते कहा कि पांच लाख सरकारी नौकरी देने और आरक्षण की सीमा 65 प्रतिशत बढ़ाने का श्रेय लेना शुरू किया तो दनादन वर्तमान सरकार नौकरियां बांटने लगी। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार 12 लाख सरकारी नौकरी देने के संकल्प को पूरा करने का काम बहुत तेजी से काम कर रही है। पुलिस महकमे में 19 हजार 838 पद पर सिपाही की बहाली की घोषणा के बाद अब एक और विभाग में बंपर वैकेंसी निकली है।

मंगल पांडेय का ऐलान
बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि बिहार के सरकारी अस्पतालों में 11925 पदों पर भर्ती की जाएगी। अप्रैल माह 2025 में सीएम नीतीश ने आज अपने मंत्रियों के साथ कैबिनेट बैठक की। इनमें चुनाव से पहले कुल 27 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की मंजूरी दी गई। सबसे अधिक स्वास्थ्य विभाग में खाली पड़े पदों पर नियुक्ति होगी।

पलायन पर भी घेरा
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पलायन के मुद्दे पर हमला करते कहा कि प्रति वर्ष लगभग 3 करोड़ लोग नौकरियों और रोजगार के लिए बिहार से पलायन करते हैं। यह आंकड़ा केंद्र सरकार के श्रम मंत्रालय के साइट पर भी मौजूद हैं। 3 करोड़ का मतलब बिहार की कुल आबादी का 20 प्रतिशत लोग पलायन करते हैं। लेकिन जानकर बताते हैं कि लगभग पांच करोड़ होगा। ऐसा इसलिए कि बहुत सारे लोग ई श्रम पोर्टल या वैद्य संस्थानों से निबंधन नहीं कराते पर रोजगार हेतु बिहार से बाहर निकल जाते हैं। तेजस्वी यादव के इस आरोप को केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय खारिज करते हैं। वे कहते हैं कि तेजस्वी यादव सफेद झूठ बोलते हैं। पलायन तो राजद की सरकार में हुआ था। लोग जान प्राण और प्रतिष्ठा बचाने के लिए बिहार से प्रस्थान कर गए थे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰