विधान सभा चुनाव में बन रहे तीसरे मोर्चे के आसार !

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एक दिन पहले असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद को पत्र लिखकर महागठबंधन में शामिल करने का आग्रह किया था। शुक्रवार को राजद ने इसे ठुकरा दिया। हालांकि राजद प्रमुख या बिहार में महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 5 जुलाई 2025, 09:00 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
विधान सभा  चुनाव में बन रहे तीसरे मोर्चे के आसार !
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एक दिन पहले असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद को पत्र लिखकर महागठबंधन में शामिल करने का आग्रह किया था। शुक्रवार को राजद ने इसे ठुकरा दिया। हालांकि राजद प्रमुख या बिहार में महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा सांसद मनोज झा ने एआईएमआईएम के प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया। इसके बाद 2020 की तरह ही बिहार चुनाव में फिर तीसरे मोर्चे के आसार बन रहे हैं। उधर, लड़ाई को चतुष्कोणीय बनाने को लेकर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ताबड़तोड़ सभाएं कर रहे हैं।

ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने गुरुवार शाम लालू प्रसाद को पत्र लिखा था। उन्होंने कहा था कि अगर हम लोग मिलकर लड़ेंगे तो सेक्युलर वोटों का बिखराव नहीं होगा और बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। शुक्रवार को इस प्रस्ताव पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी का जनाधार हैदराबाद में है। कभी-कभी चुनाव ना लड़ना भी मदद करना होता है। अगर वह भाजपा को हराना चाहते हैं तो बिहार में चुनाव ना लड़ें। यह बात ओवैसी साहब जानते हैं और उनके सलाहकार भी जानते हैं। अगर आपकी मंशा है कि बीजेपी के अधिनायकवादी चरित्र को शिकस्त दी जाए और नफरत की उनकी राजनीति को हराया जाए तो तो कई दफा चुनाव ना लड़ने का फैसला भी उसी तरह का फैसला होगा। मुझे उम्मीद है कि वह इस पर विचार करेंगे। वहीं, मनोज झा की प्रतिक्रिया पर अख्तरुल ईमान ने हिन्दुस्तान से बातचीत में कहा, हमारे प्रस्ताव पर विचार नहीं हुआ तो थर्ड फ्रंट जिंदाबाद। कोई हमारी उदारता को कमजोरी न समझे। तीसरे मोर्चे को लेकर दलों से हमारी बातचीत जारी है। उधर, कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने इस मामले में कोई प्रतिक्रया देने से इनकार किया। कहा कि जिसने और जिसे प्रस्ताव भेजा है, उनसे पूछिए। दूसरी तरफ एनडीए के प्रमुख दल जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने इसपर तंज कसा है। कहा कि क्या ओवैसी अपने बयान पर टिकेंगे जो उन्होंने पहले दिए हैं। आरजेडी ने ओवैसी के चार विधायक तोड़ लिए थे। नीरज ने कहा, राजद बिना दान और जकात के कुछ काम नहीं करता है। बिना दान के एआईएमआईएम के लिए लालू गेट नहीं खोलेंगे।

2020 के चुनाव में एआईएमआईएम ने बसपा समेत छह दलों का तीसरा मोर्चा बनाया था
वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम ने बसपा समेत छह दलों का तीसरा मोर्चा बनाया था। हालांकि इस मोर्चे से सबसे अधिक उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा ने 104 प्रत्याशी दिए, लेकिन उसे एक भी सीट पर जीत नहीं मिली। वहीं ओवैसी की पार्टी ने दो दर्जन उम्मीदवार उतारे और पांच सीट पर जीत मिली। अलबत्ता उसके चार विधायक राजद में शामिल हो गए। अब प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान इस दल के अकेले विधायक हैं। वहीं, इस चुनाव में एनडीए से अलग होकर 135 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली लोजपा ने एनडीए और खासकर जदयू को भारी नुकसान पहुंचाया था। उसे भी महज एक ही सीट पर जीत मिली और उसके इकलौते विधायक भी आगे चलकर जदयू में शामिल हो गए।

ग्रैंड अलायंस

रालोसपा 104 0
बसपा 80 1
एआईएमआईएम 24 5
जपासो 05 0
भासपा 05 0
सजदडे 25 0
अन्य दल
लोजपा 135 1
जाप 154 0
एनसीपी 81 0
(एक निर्दलीय सुमित कुमार सिंह चकाई से जीते जो एनडीए के साथ हैं)

दल लड़े जीते
एनडीए
जदयू 115 43
भाजपा 110 74
वीआईपी 11 04
हम 07 04

महागठबंधन
राजद : 144 75
कांग्रेस : 70 19
वामदल : 29 16

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰