मतदाता सूची पुनरीक्षण: महागठबंधन के नेता निर्वाचन पदाधिकारी से मिले

बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चल रहा है. वोटर लिस्ट में अपना नाम बनाए रखने के लिए प्रपत्र भरना अनिवार्य है. इस बीच प्रदेश में सियासी बवाल भी देखने को मिल रहा है. मतदाता पुनरीक्षण को विपक्षी दल साजिश बता रहे हैं. इस बीच शुक्रवार (04 जुलाई, 2025) को महागठबंधन के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 5 जुलाई 2025, 09:11 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मतदाता सूची पुनरीक्षण: महागठबंधन के नेता निर्वाचन पदाधिकारी से मिले
Photo: UB India News Archive

बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चल रहा है. वोटर लिस्ट में अपना नाम बनाए रखने के लिए प्रपत्र भरना अनिवार्य है. इस बीच प्रदेश में सियासी बवाल भी देखने को मिल रहा है. मतदाता पुनरीक्षण को विपक्षी दल साजिश बता रहे हैं. इस बीच शुक्रवार (04 जुलाई, 2025) को महागठबंधन के नेता मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिलने के लिए पहुंचे.

इन नेताओं में तेजस्वी यादव, बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता शकील अहमद खान, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी आदि थे. ये सभी वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराने के लिए पहुंचे थे.

‘बिहार में मोदी के इशारे पर…’

चुनाव आयोग से मिलने के बाद बिहार कांग्रेस ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, “बिहार में मोदी के इशारे पर चुनाव आयोग द्वारा की जा रही वोटबंदी के खिलाफ आज INDIA गठबंधन का प्रतिनिधिमंडल राज्य चुनाव आयोग से मिला और अपना विरोध दर्ज कराया. इस दौरान कांग्रेस की ओर से प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल नेता डॉ. शकील अहमद खान और गठबंधन के अन्य घटक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.”

मतदान का अधिकार छीनने का प्रयास: लालू यादव

इस पूरे मसले पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. लालू ने शुक्रवार (04 जुलाई, 2025) को एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “संघियों ने देश के लोकतंत्र को इस पड़ाव पर लाकर खड़ा कर दिया है जहां नागरिकों को अपना वोट को बचाने तथा सरकार द्वारा मतदान का अधिकार छीनने का प्रयास किया जा रहा है. चुनाव आयोग मतदाताओं को वोट के अधिकार से वंचित करने की साजिश रच रहा है.”

मतदाता सूची पुनरीक्षण: महागठबंधन के नेता निर्वाचन पदाधिकारी से मिले, लालू यादव ने कह दी बड़ी बात

लालू यादव ने आगे लिखा, “चुनाव आयोग मतदाताओं को हतोत्साहित कर उनका मानसिक, आर्थिक और सामाजिक उत्पीड़न कर रहा है. वोट का सत्यापन करने की बजाय नागरिकता साबित करने को कह रहा है. भारत सरकार द्वारा जारी आधार कार्ड तक को स्वीकार नहीं कर रहा. इनकी गुंडागर्दी चलने नहीं देंगे.”

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम चल रहा है. विपक्ष के नेता तो इसके खिलाफ आवाज उठा ही रहे हैं और अब एनडीए में शामिल उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है. उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार (04 जुलाई, 2025) को इस मसले पर कहा कि समय कम है, चुनाव आयोग को इसे थोड़ा पहले कर लेना चाहिए था.

हालांकि आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी कहा, “चुनाव आयोग जो कुछ भी कर रहा है, उस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए. अगर मतदाता सूची में रिवीजन किया जा रहा है तो इसमें किसी को क्या आपत्ति होनी चाहिए? मतदाता सूची में रिवीजन होना चाहिए. जो भी आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं, उन पर चुनाव आयोग को खुलकर बात करनी चाहिए.”

‘एनडीए के अंदर एकमत… नीतीश के नेतृत्व में होगा चुनाव’

दूसरी ओर उपेंद्र कुशवाहा ने विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों को लेकर कहा कि एनडीए में एकमत है कि हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे. उनके नेतृत्व में हम जीतेंगे और उनके नेतृत्व में बिहार में सरकार बनेगी. कुशवाहा ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वे कुछ भी कहते हैं.

उधर कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान का कहना है कि इलेक्शन आयोग चोर दरवाजे से बीजेपी को जितवाना चाहता है. खास तौर से जो हमारे दलित समाज है, जिसके पास न जमीन है न कागज है, पलायन कर चुका है, वो कहां से कागज देगा? संवैधानिक अधिकार है जब हम व्यस्क होते हैं तो हम वोटर बन जाते हैं. ये जिस दरवाजे का इस्तेमाल कर रहे हैं वो हम लोग होने नहीं देंगे. 2024 में जिसने वोट दिया है उसको आप छांट दीजिएगा तो क्या होगा. सरकार को समझना चाहिए.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰