तेजस्वी यादव के हाथ लगा बड़ा ‘सियासी हथियार’……………..

“थाना से चंद कदम दूर पटना में बिहार के बड़े व्यापारी की गोली मारकर हत्या! हर महीने बिहार में सैकड़ों व्यापारियों की हत्या हो रही है, लेकिन ‘जंगलराज’ नहीं कह सकते? क्योंकि इसे ही शास्त्रों में मीडिया प्रबंधन, परसेप्शन मैनेजमेंट और छवि प्रबंधन कहते है.” बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव यह बयान न केवल नीतीश […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 5 जुलाई 2025, 09:27 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
तेजस्वी यादव के हाथ लगा बड़ा ‘सियासी हथियार’……………..
Photo: UB India News Archive
 “थाना से चंद कदम दूर पटना में बिहार के बड़े व्यापारी की गोली मारकर हत्या! हर महीने बिहार में सैकड़ों व्यापारियों की हत्या हो रही है, लेकिन ‘जंगलराज’ नहीं कह सकते? क्योंकि इसे ही शास्त्रों में मीडिया प्रबंधन, परसेप्शन मैनेजमेंट और छवि प्रबंधन कहते है.” बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव यह बयान न केवल नीतीश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाता है, बल्कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तेजस्वी की सियासी रणनीति को भी बताता है. दरअसल, बिहार के बड़े व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या कोई साधारण घटना नहीं है क्योंकि यह 2018 में उनके बेटे गुंजन खेमका की हाजीपुर में हत्या के बाद खेमका परिवार की दूसरी त्रासदी है जिसका केस आज भी अनसुलझा है. इस घटना से बिहार के व्यवसायी वर्ग में काफी आक्रोश है और बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव और जदयू के नेता श्याम रजक जैसे नेताओं ने भी पटना पुलिस की नाकामी पर सवाल उठाए हैं. अब जब सत्ता पक्ष की ओर से अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए जा रहे तो तेजस्वी यादव भला ऐसे मौके को कहां छोड़ने वाले हैं. हाल के दिनों में तेजस्वी यादव लगातार बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठाते रहे हैं, ऐसे में अब यह घटना उनके हाथ में नया सियासी हथियार साबित हो सकता है.

दरअसल, गोपाल खेमका के इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड से बिहार में व्यापारी समुदायमें डर और असुरक्षा की भावना घर कर गई है. तेजस्वी यादव इस डर को भुनाकर व्यापारियों और मध्यम वर्ग को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं. उनके बयान में ‘जंगलराज’ शब्द का इस्तेमाल नीतीश सरकार को उसी दाग से घेरने की रणनीति है, जिसे कभी राजद शासन पर लगाया जाता था. खास बात यह कि गांधी मैदान थाना यहां से 50 मीटर से भी कम दूरी पर है. वहीं, डीएम आवास भी इतनी ही दूरी के दायरे में है. पास में ही 100 मीटर के अंदर ही सिविल कोर्ट के जज का भी आवास है. घटनास्थल के विपरीत दिशा में निकट ही एसपी कार्यालय है. पटना के सबसे वीआईपी इलाके में से यह क्षेत्र माना जाता है, अगर यहां इस तरह से दुस्साहसिक तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया है तो जाहिर तौर पर बिहार के दूर दराज के क्षेत्रों में कैसी स्थिति होगी, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है.

तेजस्वी यादव की रणनीति

तेजस्वी यादव लंबे समय से नीतीश सरकार पर अपराध, बेरोजगारी और पलायन जैसे मुद्दों को लेकर हमलावर रहे हैं. गोपाल खेमका हत्याकांड ने उन्हें ‘रिवर्स जंगलराज’ का नैरेटिव गढ़ने का मौका दिया है. उनके सोशल मीडिया पोस्ट में ‘मीडिया प्रबंधन’ और ‘परसेप्शन मैनेजमेंट’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल यह बताता है कि वह नीतीश सरकार के सुशासन के दावों को न केवल चुनौती दे रहे हैं, बल्कि इसे एक सुनियोजित इमेज मैनेजमेंट का हिस्सा बता रहे हैं. तेजस्वी का यह बयान युवा और शहरी वोटरों को टारगेट करता है जो सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और नीतीश सरकार की कथित नाकामियों से नाराज हैं. जाहिर है कि तेजस्वी यादव इसे व्यापक स्तर पर उठाकर महागठबंधन के लिए व्यापारी और मध्यम वर्ग के वोटरों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं. हाल में ही तेजस्वी यादव ने पटना में वैश्य सम्मेलन का भी आयोजन किया था और व्यवसायी वर्ग के लिए कई योजनाओं की घोषणा की थी. इसके साथ ही सुरक्षा का वादा भी किया था.
तेजस्वी यादव की रणनीति में तीन प्रमुख पहलू उभरकर सामने आते हैं. पहला, यह कि तेजस्वी यादव इस हत्याकांड को नीतीश सरकार की कानून व्यवस्था की विफलता के प्रतीक के रूप में पेश कर रहे हैं. दूसरा, वह व्यापारी समुदाय की असुरक्षा को भुनाकर उन्हें अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं. तीसरा, वह ‘जंगलराज’ के पुराने आरोपों को पलटकर नीतीश सरकार पर ‘रिवर्स जंगलराज’ का ठप्पा लगाने की रणनीति अपना रहे हैं. उनकी हाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस और बयानों में अपराध के आंकड़ों का हवाला देना-जैसे ’20 साल में 60 हजार हत्याएं और 25 हजार बलात्कार’-इसी रणनीति का हिस्सा है. तेजस्वी यादव ने सहरसा में पेट्रोल पंप लूट और अन्य घटना को भी उठाया है, ताकि अपराध को एक व्यापक मुद्दा बनाया जा सके.

नीतीश सरकार की चुनौती

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰