अपराधी किसी कीमत पर बचना नहीं चाहिए’, CM नीतीश ने DGP को दिया निर्देश…………

बिहार के बड़े व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या को लेकर चल रही गहमा-गहमी के बीच मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को राज्य में विधि व्यवस्था की स्थिति को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. इस बैठक में पुलिस महानिदेशक सहित तमाम वरीय पुलिस अधिकारी मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने साफ निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण में किसी भी तरह की […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 5 जुलाई 2025, 09:29 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अपराधी किसी कीमत पर बचना नहीं चाहिए’, CM नीतीश ने DGP को दिया निर्देश…………
Photo: UB India News Archive
बिहार के बड़े व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या को लेकर चल रही गहमा-गहमी के बीच मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को राज्य में विधि व्यवस्था की स्थिति को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. इस बैठक में पुलिस महानिदेशक सहित तमाम वरीय पुलिस अधिकारी मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने साफ निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और जो भी अधिकारी या पुलिसकर्मी कोताही बरतेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री को पुलिस महानिदेशक द्वारा राज्य में अपराध नियंत्रण को लेकर चल रहे प्रयासों की अद्यतन जानकारी दी गई. विशेष रूप से राजधानी पटना में हुए चर्चित व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री ने गंभीर चिंता जताई .उन्होंने डीजीपी से मामले की पूरी जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि हत्याकांड के पीछे की साजिश का भी पता लगाया जाए और दोषियों को बिना किसी दबाव या भेदभाव के कड़ी सजा दिलाई जाए.
निष्पक्ष जांच का निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी अपराध की जांच में देरी न हो और अनुसंधान कार्य समय पर पूरा किया जाए, ताकि दोषियों को जल्द सजा दी जा सके. उन्होंने कहा कि अगर किसी भी आपराधिक वारदात के पीछे संगठित गिरोह या राजनीतिक साजिश है, तो उसकी भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.
मुख्यमंत्री ने दोहराया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने पुलिस और प्रशासन को निर्देश दिया कि वे पूरे राज्य में सतर्कता बढ़ाएं और आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाएं. उन्होंने कहा कि अपराध करने वाले चाहे जो भी हों, उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰