बिहार में न्यूक्लियर पावर प्लांट पर मंथन, बांका और सिवान में बनेगी परमाणु बिजली कंपनी!

बिहार सरकार राज्य में न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाने की दिशा में गंभीरता से आगे बढ़ रही है। ऊर्जा विभाग इस साल सिवान और बांका जिलों में संभावनाओं का पता लगाएगा। सरकार परमाणु ऊर्जा को वैकल्पिक और लंबे समय तक चलने वाले ऊर्जा स्रोत के रूप में इस्तेमाल करना चाहती है। इससे राज्य की ऊर्जा जरूरतें […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 6 जुलाई 2025, 09:18 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में न्यूक्लियर पावर प्लांट पर मंथन, बांका और सिवान में बनेगी परमाणु बिजली कंपनी!
Photo: UB India News Archive

बिहार सरकार राज्य में न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाने की दिशा में गंभीरता से आगे बढ़ रही है। ऊर्जा विभाग इस साल सिवान और बांका जिलों में संभावनाओं का पता लगाएगा। सरकार परमाणु ऊर्जा को वैकल्पिक और लंबे समय तक चलने वाले ऊर्जा स्रोत के रूप में इस्तेमाल करना चाहती है। इससे राज्य की ऊर्जा जरूरतें पूरी हो सकेंगी।

रजौली में हुआ था पहला सर्वे
ऊर्जा विभाग के सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि राज्य में परमाणु ऊर्जा की संभावनाओं को सच करने के लिए काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में प्रारंभिक अध्ययन, भूमि और जल संसाधनों का मूल्यांकन, और संबंधित संस्थानों के साथ समन्वय की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
पहले 2014 में NPCIL ने नवादा जिले के रजौली में ऐसी जगह देखी थी। जमीन के हिसाब से वह जगह ठीक थी, लेकिन कुछ और जांच की जरूरत थी। अब फिर से उसी जगह का अध्ययन किया जाएगा। NPCIL, बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड, जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन मिलकर यह काम करेंगे।

जल स्रोत की उपलब्धता सबसे अहम
दरअसल, परमाणु ऊर्जा संयंत्र के लिए पानी बहुत जरूरी है। जल संसाधन विभाग ने अलग-अलग जगहों पर पानी की उपलब्धता का पता लगाया है। विशेषज्ञों का कहना है कि सिवान जिले में घाघरा नदी के पास और बांका जिले के शंभुगंज में गंगा नदी के पास का इलाका पावर प्लांट के लिए ठीक हो सकता है। इन जगहों पर पानी की जांच के बाद ही आगे का काम होगा।

दरअसल, राज्य सरकार का मानना है कि परमाणु ऊर्जा राज्य की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम हो सकता है। यदि अध्ययन और परीक्षण सफल रहते हैं, तो बिहार देश के उन गिने-चुने राज्यों में शामिल हो सकता है जहां परमाणु ऊर्जा से बिजली का उत्पादन होता है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰