एनडीए शासन में हुईं 65,000 हत्याएं :तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कानून व्यवस्था को लेकर जमकर निशाना साधा. उन्होंने अपने एक्स हेंडल एक्स पर लिखा – बिहार की ध्वस्त कानून व्यवस्था व बेलगाम भ्रष्टाचार पर भी अगर किसी गुस्सा नहीं आ रहा तो समझो उस इंसान का न्यायिक चरित्र एवं मानवीय संवेदना मर चुकी है. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 6 जुलाई 2025, 09:18 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
एनडीए शासन में हुईं 65,000 हत्याएं :तेजस्वी यादव
Photo: UB India News Archive

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कानून व्यवस्था को लेकर जमकर निशाना साधा. उन्होंने अपने एक्स हेंडल एक्स पर लिखा – बिहार की ध्वस्त कानून व्यवस्था व बेलगाम भ्रष्टाचार पर भी अगर किसी गुस्सा नहीं आ रहा तो समझो उस इंसान का न्यायिक चरित्र एवं मानवीय संवेदना मर चुकी है. आपका जात-धर्म के नाम पर सरकार की विफलताओं एवं जनभावनाओं को नजरअंदाज करना बिहार और बिहारियों के लिए घातक है. NDA के शासन में अब तक 65,000 हत्याएं हो चुकी है फिर भी मंगलराज है. मजाल है अचेत मुख्यमंत्री किसी घटना पर कोई व्यक्तव दे सके?

नीतीश से लड़ते-लड़ते अब मीडिया से लड़ने लगे तेजस्वी!

बिहार में आपराधिक घटनाओं की कवरेज को लेकर तेजस्वी यादव ने अखबार/मीडिया को निशाने पर रखा। उनका आरोप है कि अखबारों में विपक्षी नेताओं को कम जगह दी जाती है। बाद में उन्होंने 5 मिनट 56 सेकंड का अपने भाषण का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया। जिस पर उन्होंने लिखा, ‘सरकार के मुखपत्र बन गए हैं मीडिया और अखबार! सत्ता के सामने नतमस्तक हो चुकी मीडिया से सच्चाई की अपेक्षा नहीं की जा सकती!’ दरअसल, पटना में कारोबारी गोपाल खेमका की घर के बाहर हत्या कर दी गई। इसके बाद से ही बिहार की सियासत में उबाल है।

नीतीश से लड़ते-लड़ते तेजस्वी अब मीडिया से लड़ने लगे

नीतीश सरकार पर भड़ास निकालने के बाद तेजस्वी यादव ने पत्रकारों को देखते हुए उनकी ओर मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘अफसोस है कि हमारी मीडिया जो है, कुछ मीडिया… कुछ लोग ठीक हैं। लेकिन कुछ मीडिया हैं, ‘उनका’ टीटीएम करने का काम ये लोग छोड़ेंगे नहीं। ताबड़तोड़ तेल मालिश करो…मीडिया के लोगों। एजेंडा सेट करते हैं, प्रोपेगेंड करते हैं ये। ऐसे लोगों ने बिहार और देश को बर्बाद करने का काम किया है।’ तेजस्वी ने कुछ अखबारों पर विपक्ष की बातों को नहीं छापने का आरोप लगाया।

तेजस्वी यादव ने मीडिया वालों को कायर तक कह डाला

बात यहीं नहीं रूकी, तेजस्वी ने कहा कि लालू जी का राज था, राबड़ी जी का शासन था तो विपक्ष की खबर पहले पन्ने पर छपता था। कहीं चींटी मर गई तो उसको दिखाया जाता था। आज बिहार में अपराध हो गया…बढ़ रहा है लेकिन इन कायरों की हिम्मत नहीं है कि पहले पन्ने पर छाप सके। कायर हैं ये। और ऐसे अखबार हैं हम इनको कुछ दिनों का समय देते हैं, फिर हम अपने समर्थकों से कहेंगे, ऐसे-ऐसे अखबारों को कि अगर नहीं सुधरोगे तो आपका बायकॉट करेगा, कोई गांव में अखबार नहीं पढ़ेगा। उन्होंने कहा कि जो देश को बर्बाद कर रहा है, उसमें सबसे बड़ी भूमिका मीडिया की है। इसके अलावा भी तेजस्वी ने मीडिया को जमकर भला-बुरा कहा।

अब तेजस्वी की मीडिया से नाराजगी

तेजस्वी यादव ने कहा कि 2005 से पहले क्या ऐसा होता था? यही हमारे चाचा (नीतीश कुमार) थे, जब हमारे साथ 17 महीने थे। तो कहते थे कि अखबार वाला छापता है? सब तो ‘वहीं’ से तय होता है। अखबार वालों को क्या करना है, बैठे-बैठे सब मिल रहे है। अब जर्नलिज्म खत्म हो चुका है तो पत्रकार के नाम लोगों को नहीं देना चाहिए, पत्रकार के नाम दूसरा नाम दिया जाएगा। जब बॉयकॉट किया जाएगा इनका। आरजेडी के राष्ट्रीय परिषद की बैठक और खुले अधिवेशन को तेजस्वी यादव संबोधित कर रहे थे।

तेजस्वी देने लगे मीडिया को नसीहत

मीडिया को लेकर तेजस्वी यादव काफी नाराज दिखे उन्होंने कहा कि अभी भी बोलता हूं सुधरिए, अभी तो थोड़ा-थोड़ा मजा ले रहा है लोग। बाद में जब कोई नहीं बचेगा तो आप भी नहीं बचोगे। फिर आपको भी नहीं छोड़ेगा ये लोग। जो लोग सत्ता में हैं। समझना चाहिए। जिस दिन 17 महीने वाली सरकार में शपथ लिए थे उस दिन आरा में कहीं कुछ घटना हुई थी तो यही मीडिया के लोग छापे थे जंगल राज रिटर्न्स। आज क्या है? आज क्या स्थिति है? कहीं भी जाओ ब्लॉक जाओ थाने जाओ। घूसखोरी बड़ी है कि नहीं बड़ी है? किस प्रकार का घोटाला हो रहा है?

विज्ञापन वाला वाकया भी तेजस्वी ने सुनाया

कार्यकर्ताओं ने जोश भरने के लिए तेजस्वी ने कहा कि जब मोदी जी और उनके आकाओं से लालू यादव नहीं डरे तो उनका बेटवा डर जाएगा? उनका बेटा अखबार वालों से डर जाएगा? हम लोग डरे हुए नहीं हैं। जो लड़ता है वही जीतता है तो इसलिए आप सभी लोग साथ मिलकर लड़ाई शुरू करें। इसके अलावा तेजस्वी ने इस बात पर भी आपत्ति दर्ज कराई कि पैसे देने के बावजूद कुछ शब्दों को लेकर उनका विज्ञापन कुछ अखबारों ने नहीं छापा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰