चुनाव आयोग किसके प्रभाव में काम कर रहा, सब जानते हैं ………..

बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग एकदम कन्फ्यूज है। सत्ता पक्ष के डर से कोई भी निर्णय ले सकते हैं, ये एकदम अनुचित है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग किसके प्रभाव में काम कर रहा है, यह हम लोग अच्छी तरीके से समझ रहे […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 7 जुलाई 2025, 12:01 PM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
चुनाव आयोग किसके प्रभाव में काम कर रहा, सब जानते हैं ………..
Photo: UB India News Archive

बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग एकदम कन्फ्यूज है। सत्ता पक्ष के डर से कोई भी निर्णय ले सकते हैं, ये एकदम अनुचित है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग किसके प्रभाव में काम कर रहा है, यह हम लोग अच्छी तरीके से समझ रहे हैं। राजेश राम ने कहा कि 9 जुलाई को चक्का जाम होगा। हम लोग ट्रेड यूनियन के साथ हम सभी गठबंधन के लोग पूरी ताकत से साथ दे रहे हैं। राहुल गांधी भी इस चक्का जाम में शामिल होंगे। आयकर गोलंबर से आर ब्लॉक होते हुए सातमूर्ति तक राहुल गांधी जाएंगे।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए सवाल पूछे। तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘4 जुलाई को हम लोग इलेक्शन कमीशन गए थे। अपनी सारी बातों को हम लोगों ने EC के समक्ष रखा। हम लोगों का डेलीगेशन दिल्ली जाकर निर्वाचन आयोग से मिला और अपने सवाल रखे, लेकिन आज तक हम लोगों को कोई जवाब नहीं मिला।

चुनाव आयोग कन्फ्यूज, हर दिन बदले जा रहे नियम: तेजस्वी
तेजस्वी ने कहा कि चुनाव आयोग कुछ कन्फ्यूज है। उन्होंने कहा कि 6 जुलाई को निर्वाचन आयोग ने इश्तिहार निकाला। चुनाव आयोग ने एक दिन में तीन अलग-अलग जानकारी विज्ञापन के माध्यम से दी। एक विज्ञापन में कहा गया कि अगर फ़ोटो और पहचान पत्र नहीं भी है तो तत्काल भरकर आप BLO के पास जमकर कर सकते हैं, लेकिन दूसरे विज्ञापन में कुछ और है। तीसरे में कुछ और।

चुनाव आयोग कन्फ्यूज, हर दिन बदले जा रहे नियम: तेजस्वी
बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर हमला बोलते हुए कहा कि FB पोस्ट के माध्यम से भी निर्वाचन आयोग अलग-अलग जानकारी मतदाताओं को दे रही है, ऐसा क्यों? बिहार के मतदाता और हम लोगों का पवित्र मतदान प्रक्रिया पर गहरा विश्वास है। लेकिन बिहार में वोटबंदी की साजिश की जा रही है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरा एक और सवाल चुनाव आयोग है। बिहार को छोड़कर बाक़ी राज्यों में आधार कार्ड चलेगा, लेकिन बिहार में क्यों नहीं? चुनाव इसका जवाब चुनाव दे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰