पटना में 44 लाख वोटरों का सत्यापन चुनौती

पटना जिले में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। 12 दिनों में लगभग छह लाख से अधिक मतदाताओं का गणना प्रपत्र भरा जा चुका है। शेष 44 लाख मतदाताओं का प्रपत्र अभी भी भरा जाना है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि के अनुसार अब मात्र 19 दिन शेष बचे हुए हैं। ऐसी स्थिति […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 8 जुलाई 2025, 09:07 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पटना में 44 लाख वोटरों का सत्यापन चुनौती
Photo: UB India News Archive

पटना जिले में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। 12 दिनों में लगभग छह लाख से अधिक मतदाताओं का गणना प्रपत्र भरा जा चुका है। शेष 44 लाख मतदाताओं का प्रपत्र अभी भी भरा जाना है।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि के अनुसार अब मात्र 19 दिन शेष बचे हुए हैं। ऐसी स्थिति में इतनी बड़ी संख्या में मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरना काफी चुनौतीपूर्ण है। पटना जिले में 50 लाख 31 हजार 964 मतदाता हैं। इसमें से लगभग चार से पांच लाख मतदाता बाहर हैं। हालाकि प्रशासन ने दावा किया है कि जो मतदाता बाहर हैं उनके परिजनों से संपर्क कर ऑनलाइन आवेदन करने का आग्रह किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि आयोग के निर्देशानुसार 26 जुलाई तक ही गणना प्रपत्र ऑनलाइन या ऑफलाइन भरा जाना है। इसके बाद मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन होगा। दावा आपति पत्र लिए जाएंगे और उसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीण इलाके में गणना प्रपत्र भरने वालों की तदाद शहरी मतदाताओं से अधिक है। ग्रामीण इलाके में बीएलओ, जीविका दीदी, विकास मित्र और सहायिका-सेविका मेहनत भी कर रही हैं। अभी भी काफी संख्या में मतदाता हैं जिन्हें प्रपत्र भरा जाना है। शहरी क्षेत्र के कई बूथों पर रोज औसतन सौ से कम आवेदन भरे जा रहे हैं। लापरवाही में अब तक 10 कर्मचारियों को निलंबन और विभागीय कार्रवाई की जा चुकी है। विसवार पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा चल रही है। अधिकारी इस कार्य को काफी चुनौतीपूर्ण मान रहे हैं।

पटना जिले में अब तक लगभग 6 लाख मतदाताओं का गणना प्रपत्र अपलोड किया जा चुका है। प्रतिदिन औसतन डेढ़ से 2 लाख मतदाताओं का सत्यापन हो रहा है। 26 जुलाई के पहले सभी मतदाताओं का गणना प्रपत्र अपलोड किया जा सके।

-डॉ त्यागराजन एस एम, जिलाधिकारी पटना।

मतदान केंद्र 4906

बीएलओ की संख्या 4906

बीएलओ पर्यवेक्षक 527

ईआरओ 14

मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950

पटना। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए 3356 जीविका दीदियों को लगाया गया है। वे बीएलओ के साथ मिलकर काम कर रही हैं। जिले में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में तेजी लाने के लिए जीविका दीदियों को जोड़ा गया है। जिला प्रशासन का दावा है कि 26 जुलाई को निर्धारित अंतिम तिथि के पहले शत-प्रतिशत मतदाता पुनरीक्षण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

1941 अनुसूचित जाति टोलों में 500 विकास मित्र, आईसीडीएस के 4,978 आंगनबाड़ी सेविका तथा 4,507 आंगनबाड़ी सहायिका, पटना नगर निगम के 375 सफाई पर्यवेक्षक तथा 75 सफाई निरीक्षक, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के 20 कॉम्युनिटी रिसोर्स पर्सन तथा 7,960 सदस्यों को लगाया गया है। वहीं पटना नगर निगम क्षेत्र के चार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के 1550 मतदान केन्द्रों पर बीएलओ की सहायता के लिए एनयूएलएम के 1550 कर्मी तैनात किए गए हैं। इसी प्रकार ग्रामीण एवं अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों में स्थित 10 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के 3356 मतदान केन्द्रों के बीएलओ की सहायता के लिए 3,356 शिक्षित एवं प्रगतिशील जीविका कैडर को तैनात किया गया है।

प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा

पटना नगर निगम क्षेत्र के 6 अंचलों में चलने वाले 105 ओपेन टीपर, 375 क्लोज टीपर तथा 332 ई-कार्ट डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों से इसका प्रचार- प्रसार किया जा रहा है। पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 15 महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित वैरियेबल मैसेज साइन डिस्प्ले (वीएमडी) सिस्टम से गणना प्रपत्र भरने की सूचना दी जा रही है। इसके अलावा जिले के सरकारी प्राइमरी, मिडिल एवं हाई स्कूलों के 3420 में भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰