बिहार चुनाव 2025: राहुल-तेजस्वी की बैठक में सीट बंटवारे पर हो सकती है चर्चा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बीच सीट बंटवारे पर आज अहम फैसला आने की उम्मीद है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव आज पटना में मिल रहे हैं. सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की बैठक के बाद कांग्रेस 50-60 सीटों पर चुनाव […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 9 जुलाई 2025, 07:35 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार चुनाव 2025: राहुल-तेजस्वी की बैठक में सीट बंटवारे पर हो सकती है चर्चा
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बीच सीट बंटवारे पर आज अहम फैसला आने की उम्मीद है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव आज पटना में मिल रहे हैं. सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की बैठक के बाद कांग्रेस 50-60 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार हो सकती है. बशर्ते ये सीटें जीतने की अधिक संभावना वाली हों. कांग्रेस की रणनीति इस बार उन सीटों पर ध्यान केंद्रित करने की है, जहां जीत की संभावना अधिक है. पार्टी ने इन सीटों को तीन श्रेणियों में बांटा है. 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन केवल 19 सीटें जीत पाई थी, जिसका स्ट्राइक रेट 27% रहा.
कांग्रेस सूत्रों की मानें तो पार्टी ने ‘ए’ श्रेणी में ऐसी 25-30 मजबूत सीटों का चयन किया है, जहां कांग्रेस का आधार मजबूत है. वहीं ‘बी’ और ‘सी’ श्रेणी में 18-20 सीटें हैं, जहां पार्टी को अतिरिक्त मेहनत की जरूरत है और जहां पर आरजेडी के साथ बात नहीं बन रही है. हालांकि, अभी तक सीटों के नामों की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. कांग्रेस ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया है, जिसमें पूर्व विधायक, सांसद और अन्य नेताओं ने जीतने योग्य सीटों की पहचान की है.
राहुल-तेजस्वी की बैठक का प्रभाव
15 अप्रैल 2025 को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की बैठक हुई. इस बैठक में सीट बंटवारे और महागठबंधन की रणनीति पर सकारात्मक चर्चा हुई. तेजस्वी ने 17 अप्रैल को पटना में महागठबंधन की एक और बैठक की घोषणा की, जिसमें RJD, कांग्रेस, वाम दल, और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) जैसे सहयोगी दल शामिल हुए. बैठक में कांग्रेस ने जोर दिया कि उसे पिछले चुनाव की तरह कमजोर और शहरी सीटों के बजाय मजबूत और ग्रामीण सीटें दी जाएं, जहां उसका स्ट्राइक रेट बेहतर हो सके.

RJD ने शुरू में 50 सीटों से कम देने की बात कही, लेकिन लालू यादव और खड़गे की पहल के बाद 70 सीटों पर सहमति की संभावना बढ़ी है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने तेजस्वी को मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में स्वीकार कर लिया है, जिसके बदले में उपमुख्यमंत्री जैसे पद की मांग हो सकती है. कांग्रेस ने अभी तक उन सीटों की सूची सार्वजनिक नहीं की है, जहां वह चुनाव लड़ेगी. हालांकि, पार्टी ने अपने आंतरिक सर्वे और फीडबैक के आधार पर जीतने योग्य सीटों की पहचान की है. ये सीटें मुख्य रूप से उन क्षेत्रों में हो सकती हैं, जहां कांग्रेस का पारंपरिक वोट बैंक अल्पसंख्यक, दलित और सवर्ण मजबूत है.

पार्टी ने बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार राम के नेतृत्व में इन सीटों को चिह्नित किया है. 15 मई 2025 के बाद सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा होने की संभावना है. कांग्रेस इस बार RJD की छाया से बाहर निकलकर एक स्वतंत्र ताकत के रूप में उभरना चाहती है. राहुल गांधी ने बिहार में कई रैलियां की हैं, जिनमें दलित, पिछड़े वर्ग और संविधान की रक्षा जैसे मुद्दों पर जोर दिया गया है. पार्टी ने राजेश राम को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर अनुसूचित जातियों को लुभाने की कोशिश की है. इसके अलावा, कांग्रेस ने अपनी बार्गेनिंग पावर बढ़ाने के लिए 90 सीटों की दावेदारी भी ठोकी थी, जिसे रणनीतिक चाल माना जा रहा है.
कांग्रेस की 19 जीती हुई सीटें और विधायक
अररिया (अररिया जिला): अविदुर रहमान
औरंगाबाद (औरंगाबाद जिला): आनंद शंकर सिंह
कहलगांव (भागलपुर जिला): शुभानंद मुकेश
सुल्तानगंज (भागलपुर जिला): ललन कुमार
बक्सर (बक्सर जिला): संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी
राजपुर (SC) (बक्सर जिला): विश्वनाथ राम
बिक्रम (पटना जिला): सिद्धार्थ सौरभ
बांकीपुर (पटना जिला): लव सिन्हा
कुटीया (SC) (औरंगाबाद जिला): राजेश कुमार राम
जमालपुर (मुंगेर जिला): अजय कुमार सिंह
खगड़िया (खगड़िया जिला): छत्रपति यादव
अलौली (SC) (खगड़िया जिला): रामवृक्ष सदा
किशनगंज (किशनगंज जिला): इजहारुल हुसैन
कदवा (कटिहार जिला): शकील अहमद खान
मनिहारी (SC) (कटिहार जिला): मनोहर प्रसाद सिंह
हिसुआ (नवादा जिला): नीतू कुमारी
नवादा (नवादा जिला): विपिन बिहारी
महाराजगंज (सीवान जिला): विजय शंकर दुबे
इन 19 सीटों के अलावा कांग्रेस बेगूसराय, समस्तीपुर, किशनगंज, अररिया, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया और मधेपुरा जिले की तकरबीन 20 विधानसभा सीटों पर दावा ठोक रही है. इन जिलों में पप्पू यादव और अखिलेश प्रसाद सिंह जैसे नेताओं का अपना प्रभाव है. हालांकि, साल 2020 के विधासनसभा चुनावव में कांग्रेस का वोट शेयर लगभग 7% था और 70 सीटों पर उसका स्ट्राइक रेट 27% रहा. कांग्रेस की खराब प्रदर्शन ने ही तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने से रोका था. ऐसे में इस बात को लेकर कांग्रेस और आरजेडी में रार चल रहा है कि इस बार 50 से कम सीट पर कांग्रेस चुननाव लड़े.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰