बुजुर्गों दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं के चेहरे पर चमक …………

बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली राशि को लगभग तीन गुना बढ़ाकर बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं के चेहरे पर चमक ला दी है। इससे जहां सीधे तौर पर इनको लाभ पहुंचा है वहीं पेंशन राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर देने से बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और विधवा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 9 जुलाई 2025, 10:43 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बुजुर्गों दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं के चेहरे पर चमक …………
Photo: UB India News Archive

बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली राशि को लगभग तीन गुना बढ़ाकर बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं के चेहरे पर चमक ला दी है। इससे जहां सीधे तौर पर इनको लाभ पहुंचा है वहीं पेंशन राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर देने से बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं के घरवालों में भी काफी खुशी है। बढ़ी हुई पेंशन की राशि 1100 रुपये सीधे 01 करोड़ 09 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों के खाते में जाएगी। इससे एक करोड़ 9 लाख से ज्यादे लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से फायदा होगा। यह योजना न केवल उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाती है बल्कि उनके जीवन में सुरक्षा और सम्मान की भावना भी पैदा करती है।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों ने पेंशन राशि बढ़ने पर खुशी जताई है और नीतीश सरकार के इस फैसले की सराहना की है। उनका कहना है कि इससे उनके जीवन में आर्थिक आत्मनिर्भरता आएगी और सम्मान की भावना बढ़ेगी। बढ़ी हुई पेंशन राशि प्रत्येक माह के 10 तारीख यानी 10 जुलाई से लाभार्थियों के खाते में पहुंचनी शुरू हो जाएगी। पटना जिले के मोकामा के रहनेवाले बुजुर्ग नवल किशोर सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत बड़ी राहत है। अब हम अपने दैनिक खर्चों को पूरा करने में सक्षम होंगे और इसके लिए हमें दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

लखीसराय के रहनेवाले बुजुर्ग हरेराम शर्मा ने कहा कि नीतीश सरकार का यह फैसला हमारे लिए बहुत बड़ा तोहफा है। इससे हमारे जीवन में खुशी और संतुष्टि बढ़ेगी। साथ ही हम आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगे।

जहानाबाद के काको के रहनेवाले दिव्यांग सुरेश ने बताया कि अब हमें अपने भविष्य की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। सरकार की इस पहल से हमें आर्थिक सुरक्षा मिली है। अब 400 रुपये की जगह बढ़ी हुई पेंशन राशि 1100 रुपये मिलेगी। इससे हमलोग अपने रोजमर्रा के सामानों को खरीद सकेंगे।

पटना निवासी दिव्यांग राहुल ने बढ़ी हुई पेंशन राशि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह हमलोगों के लिए काफी राहत वाली खबर है। राज्य सरकार के इस फैसले को वे और उनके साथी काफी सराह रहे हैं। उनका कहना है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पहले 400 रुपये मिलते थे जिससे कुछ नहीं होता था लेकिन अब 1100 रुपये मिलने से हमलोग अपनी जरूरत के सामानों को खरीद सकेंगे। सरकार ने उन जैसे कई दिव्यांगजनों को आर्थिक आजादी दी है।

बढ़ी हुई पेंशन राशि को लेकर बुजुर्गों, दिव्यांगजनों के साथ ही विधवा महिलाएं भी काफी खुश हैं। पटनासिटी की रहनेवाली माधवी का कहना है कि बढ़ी हुई पेंशन राशि हम महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं। आजकल की बढ़ती महंगाई को देखते हुए 400 रुपये में कुछ नहीं होता था लेकिन अब 1100 रुपये मिलने से हमलोग आर्थिक रूप से स्वतंत्र महसूस कर रहे हैं। इससे हमलोग अपने प्रतिदिन की जरूरत के सामानों को खरीद सकते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह फैसला हमलोगों के हित में है।

बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं की ये प्रतिक्रियाएं दिखाती हैं कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि बढ़ने से उनके जीवन में कितना बड़ा बदलाव आएगा। बढ़ी हुई पेंशन राशि से उन्हें अपने दैनिक खर्चों को पूरा करने में मदद मिलेगी जिससे वे अपने जीवन को बेहतर ढंग से जी पाते हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बढ़ी हुई पेंशन राशि उन्हें समाज में सम्मान और गरिमा के साथ जीने का अवसर प्रदान करती है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰