वोटर वेरिफिकेशन: तुष्टिकरण की राजनीति करता है इंडी एलायंस

बिहार में वोटर वेरिफिकेशन को लेकर खींचतान जारी है। जहां विपक्ष इसे गरीबों-वंचितों के खिलाफ साजिश बता रहा तो वहीं चुनाव आयोग इसे नियमित प्रक्रिया बता रहा है। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरव वल्लभ ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा के नेता […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 12 जुलाई 2025, 06:25 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
वोटर वेरिफिकेशन: तुष्टिकरण की राजनीति करता है इंडी एलायंस
Photo: UB India News Archive

बिहार में वोटर वेरिफिकेशन को लेकर खींचतान जारी है। जहां विपक्ष इसे गरीबों-वंचितों के खिलाफ साजिश बता रहा तो वहीं चुनाव आयोग इसे नियमित प्रक्रिया बता रहा है। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरव वल्लभ ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव को बांग्लादेशी घुसपैठियों का प्रवक्ता बता दिया है।

राहुल गांधी-तेजस्वी यादव पर तीखा हमला
शुक्रवार को भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कहा कि राहुल गांधी बिहार के युवाओं का अधिकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को देना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि बिहार के विकास के लिए दिल्ली से भेजा गया पैसा इन घुसपैठियों पर खर्च हो। वे बिहार के लोगों को मिलने वाला वोट का अधिकार भी बांग्लादेशी घुसपैठियों को देना चाहते हैं, लेकिन भारत का संविधान, भारत सरकार और प्रधानमंत्री मोदी ऐसा कभी नहीं होने देंगे। बिहार के युवाओं का हक बांग्लादेशी घुसपैठियों को कतई नहीं दिया जा सकता है।

राहुल-तेजस्वी बांग्लादेशी घुसपैठियों के प्रवक्ता- BJP
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बांग्लादेश के प्रवक्ता बनकर बिहार में घूम रहे हैं। वे बिहार के लोगों की बात नहीं कर रहे हैं। बिहार के लोगों का विकास कैसे हो? उस पर बात नहीं हो रही है। बात हो रही है तो बस कैसे भी बांग्लादेशी घुसपैठियों को अधिकार दिलाया जा सके। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बांग्लादेशी घुसपैठियों के प्रवक्ता बन गए हैं।

तुष्टिकरण की राजनीति करता है इंडी एलायंस- BJP
भाजपा नेता ने इंडी अलायंस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ही नहीं, बल्कि पूरा विपक्ष एक ही एजेंडे के तहत काम कर रहा है और यह काम है तुष्टिकरण की राजनीति। इस राजनीति के तहत बांग्लादेशी घुसपैठियों को बिहार का हक देना चाहते हैं। भाजपा नेता ने चेतावनी देते हुए कहा कि बिहार के लोगों का हक सिर्फ उन्हें ही मिलेगा।

अब जंगलराज के निर्णय नहीं चलते- BJP
गौरव वल्लभ ने कहा कि भारत के संविधान में यह व्यवस्था है कि किसी का हक नहीं छीन सकते हैं। तेजस्वी और राहुल गांधी को याद रखना चाहिए कि यह नया भारत है, जहां संविधान के अनुसार प्रधानमंत्री फैसले लेते हैं। बिहार में राज्य की सरकार फैसला लेती है। यहां जंगलराज के निर्णय नहीं लिए जाते हैं। यहां संविधान की किताब के अनुसार निर्णय किए जाते हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰