राष्ट्र के लिए आप धृतराष्ट्र नहीं……………

बिहार में इन दिनों क्राइम सिर चढ़ कर बोल रहा है. कोई दिन ऐसा नहीं जब लोगों की हत्याएं, मारपीट और लूट जैसी घटनाएं नहीं हो रही हों. विपक्ष ने तो इसे बड़ा मुद्दा बना ही लिया है. अब एनडीए के सहयोगी दल भी सरकार और बिहार के लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़े कर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 12 जुलाई 2025, 08:18 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
राष्ट्र के लिए आप धृतराष्ट्र नहीं……………
Photo: UB India News Archive
बिहार में इन दिनों क्राइम सिर चढ़ कर बोल रहा है. कोई दिन ऐसा नहीं जब लोगों की हत्याएं, मारपीट और लूट जैसी घटनाएं नहीं हो रही हों. विपक्ष ने तो इसे बड़ा मुद्दा बना ही लिया है. अब एनडीए के सहयोगी दल भी सरकार और बिहार के लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़े कर रहे हैं. शुक्रवार को एलजेपीआर के सांसद अरुण भारती ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि गठबंधन धर्म निभाना सही है, लेकिन राष्ट्र के लिए आप धृतराष्ट्र नहीं बन सकते.
ये जनता ही हमें नेता बनाती है- अरुण भारती
उन्होंने कहा कि गठबंधन में रहकर अपने सहयोगियों तक आम जनता की बात पहुंचाना गठबंधन धर्म का उल्लंघन नहीं है. ये जनता ही हमें नेता बनाती है. अभी भी बिहार में अपराध और अपराधियों को लेकर जनता के मन में चिताएं है. सांसद अरुण भारती ने बालू कारोबारी की हत्या का हवाला देते हुए कहा, “अपराध और अपराधियों को लेकर बिहार की जनता में चिंताएं हैं. यह समाज ही हमें नेता और नेतृत्व देता है, इसलिए इन चिंताओं को गठबंधन में रहते हुए भी अपने सहयोगियों तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है.
सांसद ने क्राइम की घटना पर जताई चिंता
सांसद ने कहा कि “जब भी ऐसी घटनाएं होंगी, जनता की मांग को सरकार के सामने रखकर समाधान लाने का काम मेरी पार्टी, मेरे नेता और हम सभी लगातार करेंगे.” ये बातें उन्होंने जमुई एक न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान कही. सांसद ने बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है. साथ ही उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि गठबंधन में रहते हुए भी हम जनता के मुद्दों पर सवाल उठाते रहेंगे. बता दें कि इससे पहले एलजेपीआर सांसद शांभवी चौधरी ने भी बिहार में बढ़ते क्राइम पर सरकार को नसीहत दी थी. 
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰