मुख्यमंत्री बीमार, गोलियों की बौछार और प्रदेश लाचार नारा बिहार विधानसभा चुनाव किस पर पड़ेगा भारी …………….

बिहार में 2025 विधानसभा चुनाव से पहले कानून-व्यवस्था और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर सियासी तूफान मचा हुआ है. इस बीच तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव ने नीतीश सरकार पर ‘अपराधों की बाढ़’ और ‘जंगलराज 2.0’ का आरोप लगाकर हमला तेज कर दिया है. दरअसल, बिहार में लगातार हत्याओं की बढ़ती […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 14 जुलाई 2025, 05:37 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मुख्यमंत्री बीमार, गोलियों की बौछार और प्रदेश लाचार नारा बिहार विधानसभा चुनाव किस पर पड़ेगा भारी …………….
Photo: UB India News Archive

बिहार में 2025 विधानसभा चुनाव से पहले कानून-व्यवस्था और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर सियासी तूफान मचा हुआ है. इस बीच तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव ने नीतीश सरकार पर ‘अपराधों की बाढ़’ और ‘जंगलराज 2.0’ का आरोप लगाकर हमला तेज कर दिया है. दरअसल, बिहार में लगातार हत्याओं की बढ़ती घटनाएं और नीतीश की कथित अस्वस्थता ने उनके सुशासन की छवि को गहरा धक्का पहुंचाया है. क्या यह स्थिति तेजस्वी के हमलों को लालू के जंगलराज की चर्चा से आगे ले जाएगी और नीतीश की राजनीति के लिए भारी पड़ेगी? बता दें कि नीतीश कुमार की जनता के बीच उपस्थिति और स्वास्थ्य संबंधी अटकलें उनकी विश्वसनीयता को कमजोर कर रही हैं. प्रशांत किशोर ने भी नीतीश की मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर सवाल उठाए हैं.

दूसरी ओर तेजस्वी यादव लगातार एक अलग नैरेटिव सेट करने की कोशिश में हैं. वह लगातार नीतीश सरकार के इस शासन काल को ‘जंगलराज’ कह रहे हैं और लगातार आंकड़ों से हमला बोल रहे हैं. बीते 1 जून से 13 जुलाई 2025 तक 35 से अधिक हत्याओं ने नीतीश कुमार की सुशासन छवि को धक्का पहुंचाया है. तेजस्वी यादव ने हाल में ही NCRB डेटा का हवाला देते हुए दावा किया है नीतीश के 20 साल के शासन में 60,000 हत्याएं और 25,000 बलात्कार हुए. यह आंकड़ा लालू-राबड़ी के शासन (1990-2005) के दौरान दर्ज 1,15,216 अपराधों से तुलना में अधिक है, क्योंकि नीतीश के कार्यकाल में 2019 तक अपराध 2,69,096 तक पहुंच गए. राजनीतिक के जानकारों की नजर में तेजस्वी का ‘जंगलराज 2.0’ का नैरेटिव इस तुलना को पलटने की कोशिश है जो लालू यादव के जंगलराज की छवि को कमजोर कर वर्तमान हालात को नीतीश कुमार की नाकामी के आरोपों से जोड़ रहा है.

लालू-तेजस्वी का ‘जंगलराज 2.0’ नैरेटिव

लालू यादव ने भी नीतीश कुमार और BJP पर हमला बोला और दावा किया कि “नीतीश ने कानून-व्यवस्था का अंतिम संस्कार कर दिया”. उनकी सोशल मीडिया पोस्ट, जिसमें नीतीश और PM मोदी को “गुंडा राज” का प्रतीक बताया गया.जाहिर है इससे जंगलराज 2.O के नैरेटिव को और हवा दी. हालांकि, नीतीश कुमार का दावा है कि उनके शासन में अपराधियों पर सख्ती और विकास कार्य लगातार हो रहे हैं. 8 लाख नौकरियां, 12 लाख रोजगार का लक्ष्य पूरा करना उनकी उपलब्धियां हैं. हालांकि, जानकार कहते हैं कि तमाम दावों के बाद भी हाल की आपराधिक घटनाएं उनकी सुशासन बाबू की छवि पर सवाल उठा रही हैं.
खास बात यह है कि पार्टी और परिवार से बेदखल तेज प्रताप यादव भी अब तेजस्वी यादव के इस नैरेटिव में साथ आ गए हैं और नीतीश कुमार सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अपराधियों का मनोबल दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. पटना में मीडिया से बातचीत में तेज प्रताप ने कहा, नीतीश कुमार अब पूरी तरह से अक्षम हो चुके हैं. वे सरकार नहीं चला पा रहे हैं और प्रशासनिक नियंत्रण उनके हाथ से निकल चुका है. राज्य में अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं और हर दिन नई वारदातें सामने आ रही हैं. तेज प्रताप यादव ने यह भी आरोप लगाया कि बिहार सरकार और प्रशासन की मिलीभगत से ही अपराधी इतने निडर हो गए हैं. उन्होंने कहा, सरकार पूरी तरह से अपराधियों के कब्जे में है. न तो पुलिस कार्रवाई करती है और न ही आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है. जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है.तेज प्रताप ने दावा किया कि इस तरह की अराजक स्थिति लंबे समय तक नहीं चलेगी और आगामी विधानसभा चुनावों के बाद यह सरकार गिर जाएगी.

बिहार में बढ़ते अपराध का साया और सवाल

राजनीति के जानकार कहते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की स्वास्थ्य स्थिति और अपराध की बढ़ती घटनाएं उनकी साख को कमजोर कर रही हैं और तेजस्वी का “जंगलराज 2.0” का नैरेटिव लालू के इतिहास को पछाड़ने की क्षमता रखता है. लेकिन, बिहार की जातिगत और गठबंधन राजनीति में NDA की मजबूत स्थिति और नीतीश का विकास रिकॉर्ड तेजस्वी के प्रहार के प्रभाव को सीमित कर सकता है. ऐसे में यही कहा जा सकता है कि यह सियासी जंग अब जनता के मूड और चुनावी रणनीति पर निर्भर करेगी. अब इंतजार कीजिये बिहार विधानसभा चुनाव का जब जनता अपना फैसला सुनाएगी.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰