12 लाख मृत मतदाताओं के नाम काटे गए…………….

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं का वैरिफिकेशन जारी है. इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है. चुनाव आयोग के अधिकारिक बयान के मुताबिक SIR के तहत बिहार में अब तक कुल मतदाताओं में 1.59% मतदाता मृत पाए गए हैं. यानी 12 लाख 55 हजार 620 मतदाता मृत पाए गए हैं और इनका नाम […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 15 जुलाई 2025, 05:13 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
12 लाख मृत मतदाताओं के नाम काटे गए…………….
Photo: UB India News Archive

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं का वैरिफिकेशन जारी है. इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है. चुनाव आयोग के अधिकारिक बयान के मुताबिक SIR के तहत बिहार में अब तक कुल मतदाताओं में 1.59% मतदाता मृत पाए गए हैं. यानी 12 लाख 55 हजार 620 मतदाता मृत पाए गए हैं और इनका नाम चुनाव आयोग ने काट दिया है. इसके अलावा 2.2% मतदाता स्थायी रूप से स्थानांतरित हो चुके हैं और ई की संख्या 17 लाख 37 हजार 337 है. जबकि 0.73% मतदाता ऐसे है जिनका नाम अधिक स्थानों पर पंजीकृत पाया गया है और इनकी संख्या 5 लाख 76 हजार 480 है.

यानी चुनाव आयोग के बयान के आधार पर अगर तीन कैटेगरी में शामिल प्रतिशत को को संख्या में बदले तो अब तक 35 लाख 69 हजार 437 मतदाताओं के नाम कट चुके हैं. गौर करनेवाली बात है कि ये संख्या कुछ और बढ़ भी सकती है क्योंकि अभी 11.82 % मतदाताओं को अपना नामांकन फॉर्म भरना बाकी है और अब तक 88.18% मतदाताओं को ही नामांकन फॉर्म प्राप्त हुआ है. इनमें 83.66% मतदाताओं के नामांकन फॉर्म ही चुनाव आयोग को प्राप्त हुआ है क्योंकि बाकी 4.52% मतदाता तीन कैटेगरी में है जिनके नाम काट दिए गए है.
SIR की शुरुआत से पहले बिहार के मौजूदा मतदाता सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 7 करोड़ 89 लाख 69 हजार 844 है और इनमें 6 करोड़ 6 लाख 67 हजार 208 मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल हो गए है और ये संख्या अभी और बढ़ेगी. SIR के तहत Enumeration form भरने की प्रक्रिया अभी 11 दिन और शेष हैं और इसलिए मतदाता सूची से जुड़े आंकड़े में बदलाव भी होगा.

विपक्ष लगातार हमलावर

मतदाता सूची की समीक्षा के दौरान मृत मतदाताओं, डुप्लीकेट मतदाताओं और स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं के नाम कटने और नए मतदाताओं के नाम जुड़ने की प्रक्रिया नई नहीं है. लेकिन बिहार के SIR पर जिस तरह से विपक्ष ने सवाल उठाया और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा है, उससे एक बात साफ है कि भले ही सही मतदाताओं के नाम ही मतदाता सूची से कटा हो लेकिन विपक्ष इसे एक बड़ा मुद्दा सत्तापक्ष और चुनाव आयोग के खिलाफ बनाएगा. विपक्ष लगातार चुनाव आयोग के वोटर लिस्ट रिवीजन के फैसले को लेकर सत्ता पक्ष पर हमलावर है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰