बगैर बार कोड वाले गणना प्रपत्र भी सत्यापन में मान्य………..

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में पटना में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान वितरित किए जा रहे वैसे गणना प्रपत्र भी सत्यापन में मान्य होंगे जिन पर बार कोड नहीं है। बिना बार कोड के प्रपत्र को भी मतदाता भर कर बीएलओ को दे सकते हैं। सोमवार को डीएम डॉ. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 15 जुलाई 2025, 05:32 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बगैर बार कोड वाले गणना प्रपत्र भी सत्यापन में मान्य………..
Photo: UB India News Archive

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में पटना में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान वितरित किए जा रहे वैसे गणना प्रपत्र भी सत्यापन में मान्य होंगे जिन पर बार कोड नहीं है। बिना बार कोड के प्रपत्र को भी मतदाता भर कर बीएलओ को दे सकते हैं। सोमवार को डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने शहर के कई इलाकों में भ्रमण कर पुनरीक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया।

बिहार में वोटर वेरिफिकेशन फॉर्म आप घर बैठे भर सकते हैं

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत अब तक 80.11 प्रतिशत मतदाताओं ने अपना नामांकन फॉर्म जमा कर दिया है। चुनाव आयोग ने शनिवार को यह जानकारी दी। बिहार में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का काम तेजी से चलने का दावा किया गया है।

बिहार में 80 फीसदी वोटरों ने जमा किए फॉर्म
चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘शनिवार शाम 6 बजे तक 6,32,59,497 फॉर्म जमा किए जा चुके हैं, जो कुल लक्षित मतदाताओं का 80.11 प्रतिशत है। यानी हर पांच में से चार मतदाताओं ने अब तक नामांकन फार्म जमा कर दिए हैं। जिस रफ्तार से काम हो रहा है, उससे 25 जुलाई की समय-सीमा से पहले ही अधिकांश फॉर्म जमा हो जाने की उम्मीद है।’

100 फीसदी फॉर्म की छपाई पूरी- आयोग
आयोग के अनुसार, सभी पात्र मतदाताओं के लिए फॉर्म की 100 प्रतिशत छपाई पूरी कर दी गई है और वितरण भी अंतिम चरण में है। अब तक 4.66 करोड़ से अधिक फॉर्म डिजिटल रूप से ईसीआईनेट पर अपलोड किए जा चुके हैं। ईसीआईनेट चुनाव आयोग की नई एकीकृत सॉफ्टवेयर प्रणाली है, जिसमें पहले की 40 से अधिक चुनावी एप्लिकेशन को समाहित कर दिया गया है।

बिहार में तेजी से चल रहा अभियान
एसआईआर अभियान के दूसरे चरण में बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं से भरे हुए फॉर्म जमा कर रहे हैं और उन्हें आवश्यक मदद भी प्रदान कर रहे हैं। इस प्रक्रिया की निगरानी 38 जिला रजिस्ट्रेशन अधिकारी, 243 विधानसभा क्षेत्रों के इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर और 963 सहायक इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर कर रहे हैं। हालांकि कुछ जगहों पर BLA की लापरवाही भी सामने आई है।

ऐसे भरें अपना फॉर्म
वोटर चाहें तो ECI की वेबसाइट पर जाकर न सिर्फ अपना फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। बल्कि उसका प्रिंट निकालने के बाद जरूरी डिटेल्स भर कर, उसमें अपनी ताजा फोटो चिपका कर, फिर से उसी साइट पर जाकर अपलोड भी कर सकते हैं। इसके लिए यहां क्लिक करें।

इस अभियान में 4 लाख से अधिक स्वयंसेवक भी लगे हुए हैं, जो वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों, बीमार और कमजोर तबकों को फॉर्म भरने और जमा करने में मदद कर रहे हैं। इसके अलावा 1.56 लाख बूथ लेवल एजेंट्स, जिन्हें सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त किया गया है, भी इस काम में सक्रिय सहयोग दे रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची 1 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी। यदि किसी मतदाता को अभी दस्तावेज़ संलग्न करने में परेशानी है, तो वे 30 अगस्त तक अलग से दस्तावेज जमा कर सकते हैं। इसके लिए स्वयंसेवकों की मदद भी ली जा सकती है।

डीएम पहले छज्जूबाग स्थित टीएन बनर्जी पथ स्थित दुर्गा गार्डेन अपार्टमेंट पहुंचे। अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्ड ने बताया कि यहां गणना प्रपत्र निगम के कर्मियों द्वारा उपलब्ध करा दिया गया है। कुछ फॉर्म भरकर वापस भी कर दिए गए हैं। अर्जुना जेके टावर अपार्टमेंट में भी गणन-प्रपत्र वितरण होने की जानकारी वहां के लोगों ने दी। छज्जुबाग स्थित स्लम बस्ती के शंकर कुमार ने डीएम ने बताया कि उन्हें भी गणना प्रपत्र मिल गया है और उसे भरकर वापस भी कर दिया गया है।

मतदाता पुनरीक्षण कार्य के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने मतदाता पुनरीक्षण फार्म सरकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। जबकि यह कार्य सिर्फ बीएलओ ही कर सकता है। इस संबंध में बूथ संख्या 64 की बीएलओ सीमा कुमारी ने साइबर थाने में केस दर्ज करवाया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰