SIR के जरिए NRC लागू करने की कोशिश…………

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार चुनाव से पहले राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग पर हमला बोला। उन्होंने चुनाव आयोग पर अपनी संवैधानिक सीमा से बाहर जाने का आरोप लगाया। ओवैसी ने कहा कि चुनाव आयोग को नागरिकता तय करने का अधिकार […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 15 जुलाई 2025, 05:44 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
SIR के जरिए NRC लागू करने की कोशिश…………
Photo: UB India News Archive

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार चुनाव से पहले राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग पर हमला बोला। उन्होंने चुनाव आयोग पर अपनी संवैधानिक सीमा से बाहर जाने का आरोप लगाया। ओवैसी ने कहा कि चुनाव आयोग को नागरिकता तय करने का अधिकार नहीं है और उन्होंने SIR को ‘बैक डोर से NRC लागू करने को कोशिश’ बताया है। बता दें, बिहार में इस साल के अंत में चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग ने कहा है कि BLO द्वारा घर-घर जाकर दो दौर के दौरे के बाद 6,60,67,208 या 83.66% मतदाताओं के Enumeration Forms (EFs) एकत्र किए गए हैं।

चुनाव आयोग को नागरिकता तय करने का अधिकार किसने दिया: ओवैसी
असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव आयोग को यह तय करने का अधिकार किसने दिया कि कौन नागरिक है और कौन नहीं। ओवैसी ने कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक संवैधानिक संस्था बयान नहीं दे रही है, और चीजें सूत्रों के माध्यम से सामने आ रही हैं। ये स्रोत कौन हैं? ECI को यह तय करने की शक्ति किसने दी कि कोई नागरिक है या नहीं?’ उन्होंने कहा कि ‘हमारी पार्टी ने सबसे पहले कहा था कि SIR बैक डोर से NRC है।’

ओवैसी का EC पर सीमांचल को निशाना बनाने का आरोप
ओवैसी ने अपनी पार्टी के सदस्यों से BLO (ब्लॉक लेवल ऑफिसर) से मिलने के लिए कहा है। उन्होंने 2003 में हुए SIR का उदाहरण देते हुए पूछा कि उस समय कितने विदेशी नागरिक पाए गए थे। ओवैसी ने कहा कि चुनाव आयोग के पास नागरिकता निर्धारित करने का अधिकार नहीं है। यह अधिकारी गृह मंत्रालय के पास अधिकार है। फिर चुनाव आयोग ऐसा क्यों कर रहा है? उन्होंने आगामी नवंबर चुनावों की ओर इशारा करते हुए कहा कि सीमांचल के लोगों को कमजोर करने की कोशिश हो रही है।

सुप्रीम कोर्ट दे चुका है आधार, राशन कार्ड को दस्तावेज मानने की सलाह
बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने 10 जुलाई को चुनाव आयोग को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को जारी रखने की अनुमति दी थी। साथ ही, कोर्ट ने चुनाव आयोग को आधार कार्ड, राशन कार्ड और मतदाता पहचान पत्र को मतदाता पहचान के प्रमाण के रूप में स्वीकार करने पर विचार करने की सलाह दी थी।
Bihar Politics: ओवैसी ने बिहार में इंडिया ब्लाक को कैसा आईना दिखाया, तेजस्वी-राहुल से क्या बोले ?

चुनाव आयोग ने बताया कि अब तक 6.6 करोड़ यानी 83.66% लोगों के एन्युमरेशन फॉर्म जमा हो चुके हैं। वहीं बिहार में इस साल के अंत तक चुनाव संभावित हैं, जिसमें NDA और INDIA गठबंधन आमने-सामने होंगे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰