बिहार में नई वोटर लिस्ट से होंगे विधानसभा चुनाव, ECI का दवा- नहीं कटेगा योग्य मतदाता का नाम

बिहार में नई वोटर लिस्ट से ही आगामी विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे. इसमें किसी भी योग्य वोटर का नाम नहीं काटा जाएगा जो लोग बांग्लादेश, म्यांमार और नेपाल समेत अन्य किसी देश के हैं. उनके नाम वोटर लिस्ट में जोड़े नहीं जाएंगे. आयोग सूत्रों ने बताया कि उनके एक लाख से अधिक बीएलओ जो बिहार […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 17 जुलाई 2025, 08:28 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में नई वोटर लिस्ट से होंगे विधानसभा चुनाव, ECI का दवा- नहीं कटेगा योग्य मतदाता का नाम
Photo: UB India News Archive

बिहार में नई वोटर लिस्ट से ही आगामी विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे. इसमें किसी भी योग्य वोटर का नाम नहीं काटा जाएगा जो लोग बांग्लादेश, म्यांमार और नेपाल समेत अन्य किसी देश के हैं. उनके नाम वोटर लिस्ट में जोड़े नहीं जाएंगे. आयोग सूत्रों ने बताया कि उनके एक लाख से अधिक बीएलओ जो बिहार में घर-घर जाकर एनुमरेशन फॉर्म बांट रहे थे. उनमें से कई जगह उनके सामने ऐसे मामले सामने आए. जहां लोगों ने एनुमरेशन फॉर्म के साथ दस्तावेज लगाने की बात तो दूर अपना फोटो और साइन करने से ही मना कर दिया.

आयोग सूत्रों का कहना है कि असल में चुनाव आयोग संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत वोटर लिस्ट को नई बनाने का काम कर रहा है. जिसमें वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए भारतीय नागरिक और व्यस्क होना जरूरी है. जो कोर्ट द्वारा अमान्य घोषित ना हो. चुनाव आयोग किसी को ना तो नागरिकता दे सकता है और ना ही किसी की नागरिकता छीन सकता है. यह काम केंद्रीय गृह मंत्रालय का है.

नहीं कटेगा योग्य वोटर का नाम

आयोग को केवल वोटर लिस्ट को शुद्ध करने का अधिकार है. जो वह संविधान के आर्टिकल-326 के तहत कर रहा है. इसमें एनआरसी से कोई लेना-देना नहीं है. चुनाव आयोग के सूत्रों ने दावा किया है कि बिहार में एक भी योग्य (भारतीय) वोटर का नाम वोटर लिस्ट से नहीं कटेगा. मौजूदा 7.89 करोड़ वोटरों वाली वोटर लिस्ट से 35 लाख 66 हजार से अधिक नाम कटेंगे. लेकिन यह वोटर वह हैं, जिनमें से 1.59 फीसदी मर चुके हैं, 2.20 स्थायी रूप से बिहार से दूसरी जगहों पर शिफ्ट हो चुके हैं और 0.73 फीसदी वोटरों ने बिहार में ही एक से अधिक वोटर कार्ड बनवा रखे हैं. ऐसे वोटरों की संख्या अभी तक 35 लाख 69 हजार 435 निकली है. जबकि काम पूरा नहीं हुआ है.

इनमें से अभी कुछ और वोटर के नाम कट सकते हैं, लेकिन चुनाव आयोग ने दावा करते हुए यह भरोसा जताया है कि एक भी भारतीय वोटर का नाम बिहार की वोटर लिस्ट से नहीं काटा जाएगा. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि वह बिहार के सभी पात्र मतदाताओं को इस बात के लिए धन्यवाद देते हैं कि वह मतदाता सूची के आवश्यक संशोधन में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं.

अब तक 88.65% मतदाताओं के फॉर्म जमा

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार के मतदाताओं के सहयोग पर आभार जताया है और कहा है कि राज्य के मतदाताओं ने एसआईआर प्रक्रिया में उल्लेखनीय सहयोग दिया है चुनाव आयोग के मुताबिक़ बिहार में वोटर लिस्ट सुधार अभियान अंतिम चरण में है. चुनाव आयोग के अनुसार अब तक 88.65% मतदाताओं ने फॉर्म जमा कर दिए हैं. 35.6 लाख फर्जी या डुप्लीकेट वोटर की पहचान हुई है. आयोग ने 17 जुलाई से पार्टियों को डेटा सत्यापन के लिए सौंपने की योजना बनाई है. आइए जानते हैं कि इस प्रक्रिया में अबतक क्या-क्या हुआ है. साथ ही ये भी समझेंगे कि ये अभियान कहां तक पहुंचा है.

विपक्षी दल लगातार उठा रहे SIR पर सवाल

बिहार की बन रही नई वोटर लिस्ट को लेकर विपक्षी राजनीतिक दल लगातार चुनाव आयोग पर लगातार निशाना साधते हुए कई तरह के आरोप लगा रहा है. इनमें क्या गरीब, मजदूर और किसानों के वोट काट दिए जाएंगे? अगर किसी भारतीय का वोट कट गया तो क्या होगा? बिहार से ही पहले क्यों शुरू किया स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)? चुनाव आयोग बैक डोर से एनआरसी लागू कर रहा है? इससे पहले क्यों नहीं किया इस तरह का रिवीजन? वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों को जन्म प्रमाण पत्र नहीं मिल रहे? आधार, वोटर कार्ड और राशन कार्ड को भी मान्यता मिलेगी या नहीं? इस तरह की तमाम आशंकाओं और सवालों का जवाब चुनाव आयोग के अधिकारियों ने डिटेल में दिया है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰