किसान अन्नदाता हैं अपराधी नहीं……………………

कुंदन कष्णन बिहार पुलिस के आला अफसर हैं. महकमे में साहेब बहादुर कहे और लिखे जाते होंगे. आखिरकार एडीजी और डीजी और एडीजी के कंधों पर बराबरी के ही सितारे सजते हैं. लिहाजा उनसे ऐसे बयान की अपेक्षा नहीं है. आखिरकार कैसे उन्होंने अन्नदाता किसानों को अपराधी कह दिया. वे फरमाते हैं कि मई-जून के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 17 जुलाई 2025, 09:03 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
किसान अन्नदाता हैं अपराधी नहीं……………………
Photo: UB India News Archive
कुंदन कष्णन बिहार पुलिस के आला अफसर हैं. महकमे में साहेब बहादुर कहे और लिखे जाते होंगे. आखिरकार एडीजी और डीजी और एडीजी के कंधों पर बराबरी के ही सितारे सजते हैं. लिहाजा उनसे ऐसे बयान की अपेक्षा नहीं है. आखिरकार कैसे उन्होंने अन्नदाता किसानों को अपराधी कह दिया. वे फरमाते हैं कि मई-जून के महीने किसान खाली हो जाते हैं. इस वजह से क्राइम बढ़ जाता है. देश की सबसे कठिन माने जाने वाले इंतहान में पास करके सबसे बड़े नौकरशाह का ये सोशल एनॉलिसिस किसी के गले से नहीं उतर रहा. उनकी फाइंडिग है कि रोजगार और पैसों की कमी की वजह से युवा सुपारी किलर बन रहे हैं.

अभी तो वाह वाही लूट रहे थे !
हाल में ही गोपाल खेमका के हत्या आरोपियों के पकड़े जाने पर कुंदन साहब की खूब वाह वाही हुई थी. आखिर वही सूबे की एसटीएफ के मुखिया भी हैं. उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का करीबी भी माना जाता है. होंगे भी, क्योंकि बहुत से अहम ओहदों पर रह चुके हैं. यही नहीं खुद भी नालंदा जिले के रहने वाले हैं. उनकी पैदाइश जब हुई थी तो देश के तकरीबन सभी घर किसानों या खेतिहर मजदूरों के ही थे. आलम ये था कि भले ही परिवार-खानदान में कुछ लोग नौकरी या व्यापार कर रहे हो, लेकिन बाकी लोग खेती से किसी न किसी तरह से जुड़े रहते थे. निश्चित तौर पर एडीजी कृष्णन के परिवार और खानदान के लोग भी खेती से ही जुडें रहे होंगे. इनकी पैदाइश का साल 1969 है.
बिहार में आज भी किसान सबसे ज्यादा
आज भी बिहार में खेती रोजगार का सबसे अहम जरिया है. राज्य की सरकारें ऐसे हालात अभी तक कायम नहीं कर सकी कि कोई उद्यमी बिहार में बड़ा उद्योग लगाने की हिम्मत जुटा पाए. आजादी के पहले या शुरुआती दौर में ही जिन बड़े औद्योगिक घरानों ने वहां निवेश किया वही अभी तक है. बाकी हर बार बताया जाता है कि राज्य में इतना निवेश होगा. इस वजह से बहुत से लोग जिनके पास अपनी जमीने नहीं हैं वे लोग भी दूसरों की जमीन लेकर खेती करते हैं. लिहाजा ये नहीं कहा जा सकता कि बिहार में किसान थोड़ी संख्या में हैं और वही खाली हो कर अपराध कर रहे हैं.
अगर किसान अपराध करने पर आमादा हो जाए तो यकीन मानिए राज्य की पुलिस क्या सेना भी उन्हें नहीं रोक सकेगी. इसका नमूना नक्सली आंदोलन या रणवीर सेना के दौर में बाखूबी दिखा है. मोटे तौर पर कहा जाता है कि बिहार की कुल आबादी का 70 फीसद से ज्यादा आबादी खेती पर ही निर्भर करती है.
खैर इन आंकड़ों के पेचीदगी से अलग भी हो लिया जाय तो अगर अनाज नहीं होगा तो खाएंगे क्या? देश या समाज में कितना भी धन हो जाए आदमी को खाने के लिए तो अनाज ही चाहिए. यही वजह है कि किसानों को अन्नदाता कहा जाता है. सरकारें हमेशा कोशिश करती हैं कि किसानों को रिझाया लुभाया जाए.

बेतुका है बयान
ऐसे में एडीजी का बयान बेतुका ही नहीं आपत्तिजनक भी है. ये देश उन लोगों का है जिन्होंने ‘जय जवान जय किसान’ कहा था. आज भले ही देश की इकोनॉमी को ले जा कर सेवा क्षेत्र की ओर डाल दिया गया है फिर भी किसी मंच से बड़ा से बड़ा आधुनिक अर्थशास्त्री किसानों या खेती के बारे में कोई हल्की बात करने का दुस्साहस नहीं करता.
ऊपर से एडीजी साहब का ये भी एक ऑबजर्बेशन दे दिया कि बेरोजागार पैसे के लिए सुपारी किलर बन रहे हैं. ये कह कर उन्होंने उसी सरकार के दावों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया जो लगातार ये साबित कर रही है कि उसने रोजगार के मौके बढ़ाए हैं. हिंदुस्तान का कोई भी इलाका सीरीया या वियतनाम नहीं है जहां बेरोजगार महज अपराध में लगे हुए हैं. ऐसा कहना पूरी कौम के लिए शर्मनाक है.

500-600 अपराधियों को सजा दिलाई जा रही

एडीजी ने कहा- संगीन एवं हिंसक अपराध में शामिल अपराधियों को सजा दिलाने के लिए राज्य में फास्ट ट्रैक कोर्ट फिर से स्थापित करने की पहल शुरू की गई है. गृह विभाग को इससे संबंधित प्रस्ताव भेजा गया है, ताकि जल्द से जल्द इसे अमलीजामा पहनाया जा सके. 2012-13 तक फास्ट ट्रैक कोर्ट की मदद से सालाना दो से तीन हजार अपराधियों को उम्रकैद समेत अन्य सख्त सजाएं दिलाई जाती थी. वर्तमान में सालाना 500-600 अपराधियों को सख्त सजा दिलाई जा रही है.

एडीजी कृष्णन ने जानकारी दी कि राज्य में 1290 ऐसे अपराधियों को चिन्हित किया गया है, जिन्होंने आपराधिक गतिविधि की बदौलत संपत्ति अर्जित की है. इन सभी की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया पुलिस शुरू करने जा रही है. उन्होंने कहा कि अवैध हथियार या पिता की लाइसेंसी हथियार के साथ कोई नाबालिग पकड़ा जाता है, तो उसके अभिभावक या पिता को भी जेल होगी.

बिहार में बढ़ी हैं अपराध की घटनाएं

एडीजी का कहना था कि बिहार में अपराध की घटनाएं नहीं बढ़ी हैं. पिछले साल मई-जून में जितने अपराध हुए हैं, उसकी तुलना में इस वर्ष आपराधिक वारदातें कम हुईं हैं. सबसे ज्यादा हत्याएं अप्रैल-जून में होती रहती हैं. किसानों के पास काम नहीं होता, इसलिए ज्यादा क्राइम होता है. एडीजी कुंदन कृष्णन ने यह जानकारी देते हुए कहा कि दानापुर ज्वेलरी शॉप, आरा में तनिष्क लूट कांड, समस्तीपुर में महाराष्ट्र बैंक लूट कांड जैसी तमाम वारदातों में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. लूट की दर्जनभर घटनाओं को होने से पहले ही बचाया जा चुका है. यह एसटीएफ के विशेष इंटेलिजेंस का नतीजा है. दूसरे राज्यों में घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों को बड़ी संख्या में गिरफ्तार किया जा चुका है. इस साल जनवरी से अब तक ऐसे 700 से अधिक अपराधियों को एसटीएफ गिरफ्तार कर चुका है.

अमरजीत भोक्ता की गिरफ्तारी

एडीजी ने कहा कि राज्य में नक्सली वारदातें नहीं हो रही हैं. नक्सलियों के गढ़ गया, औरंगाबाद, मुंगेर, जमुई समेत अन्य इलाकों में इनका तकरीबन सफाया हो गया है. इस वर्ष जनवरी से अब तक 82 नक्सली दबोचे जा चुके हैं. इसका नतीजा है कि गया, औरंगाबाद समेत आसपास के इलाकों में नक्सलियों के हथियारबंद दस्ता का सफाया हो गया है. अमरजीत भोक्ता की गिरफ्तारी के बाद यह मामला अब बदल गया है. सिर्फ जमुई, खड़गपुर के इलाकों में कुछ हथियारबंद दस्ते बचे हुए हैं. इनका सफाया भी जल्द हो जाएगा.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰