6.81 करोड़ से अधिक फॉर्म जमा, प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 10 दिन का समय बचा

बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत अब तक 86.32% एन्यूमरेशन फॉर्म्स एकत्रित किए जा चुके हैं. कुल 7.89 करोड़ मतदाताओं में से अब तक 6.81 करोड़ से अधिक फॉर्म जमा किए जा चुके हैं. इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 10 दिन का समय शेष है, क्योंकि अंतिम तिथि […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 17 जुलाई 2025, 09:07 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
6.81 करोड़ से अधिक फॉर्म जमा, प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 10 दिन का समय बचा
Photo: UB India News Archive

बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत अब तक 86.32% एन्यूमरेशन फॉर्म्स एकत्रित किए जा चुके हैं. कुल 7.89 करोड़ मतदाताओं में से अब तक 6.81 करोड़ से अधिक फॉर्म जमा किए जा चुके हैं. इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 10 दिन का समय शेष है, क्योंकि अंतिम तिथि 25 जुलाई है. अब तक चुनाव आयोग 90.84% मतदाता आबादी तक पहुंच चुका है. इससे केवल 9.16% शेष मतदाता हैं, जिनसे फॉर्म भरवाए जाने हैं.

अब सिर्फ 9.16 प्रतिशत मतदाता बाकी हैं, जिन्होंने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है. उनके लिए 261 शहरी निकायों के 5,683 वार्डों में विशेष शिविर लगाए गए हैं, ताकि वे आसानी से फॉर्म भर सकें. अख

बारों में विज्ञापन दिए जा रहे हैं और BLO लोगों को घर-घर जाकर जागरूक कर रहे हैं.

तीसरे दौर की हाउसहोल्ड विजिट

कमीशन द्वारा अगले दस दिनों में तीसरे दौर की हाउसहोल्ड विजिट शुरू करने की योजना बनाई गई है. इस दौरान, करीब 1 लाख BLOs उन घरों में जाएंगे, जहां पहले दौर में लोग अनुपस्थित थे. ये कदम यह सुनिश्चित करने के लिए उठाया जा रहा है कि कोई भी योग्य मतदाता ड्राफ्ट मतदाता सूची से बाहर न रह जाए.

विशेष कैंप और ऑनलाइन सुविधा

राज्य के सभी 5,683 नगरीय वार्डों में विशेष वोटर कैंप आयोजित किए गए हैं, ताकि मतदाता आसानी से अपना फॉर्म भर सकें. इसके अलावा, मतदाताओं को ECINet App और https://voters.eci.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा भी दी गई है.

1.5 लाख BLA का समर्थन

चुनाव आयोग की पूरी प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए 1.5 लाख बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) भी इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल हैं. हर BLA प्रतिदिन 50 फॉर्म प्रमाणित और जमा कर सकता है, जिससे वोटर लिस्ट को पूरी तरह से सटीक और अपडेट किया जा सके.

आगामी योजना

चुनाव आयोग ने आगामी दिनों में सभी शेष मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क करने का निर्णय लिया है, ताकि वे समय पर अपने एन्यूमरेशन फॉर्म्स जमा कर सकें और 1 अगस्त 2025 को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित कर सकें.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰