बिहार विधानसभा चुनाव :12000 नए पोलिंग बूथ बनाए गए

बिहार में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है. ऐसे में बिहार में वोटरों की सुविधा बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है. चुनाव आयोग की सिफारिश पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत 12,817 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इसके बाद बिहार में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 20 जुलाई 2025, 07:14 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार विधानसभा चुनाव :12000 नए पोलिंग बूथ बनाए गए
Photo: UB India News Archive

बिहार में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है. ऐसे में बिहार में वोटरों की सुविधा बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है. चुनाव आयोग की सिफारिश पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत 12,817 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इसके बाद बिहार में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 77,895 से बढ़कर 90,712 हो गई है. चुनाव विभाग ने बताया कि नए बनाए गए बूथों में से 12,479 मतदान केंद्र पुराने केंद्रों वाले भवन या परिसर में ही जोड़े गए हैं, जबकि बाकी को नजदीकी इलाकों में स्थापित किया गया है. नए बूथों की जिला-वार सूची सभी राजनीतिक दलों के साथ दी गई है.

क्यों बनाए गए नए बूथ
दरअसल, चुनाव आयोग ने 25 जून को जारी अधिसूचना में कहा था कि किसी भी मतदान केंद्र पर 1,200 से ज़्यादा मतदाता नहीं होने चाहिए. इसी आधार पर अतिरिक्त बूथों की जरूरत का आकलन किया गया और नए केंद्र बनाए गए. विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत चुनाव आयोग ने मतदाता सूची को भी अपडेट किया है. आयोग ने दावा किया है कि 25 जुलाई की तय समय सीमा से छह दिन पहले ही 95.92% मतदाताओं तक पहुंच बनाई जा चुकी है. 7.9 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं में से करीब 41.64 लाख मतदाता अपने पते पर नहीं मिले. इनमें मृत मतदाताओं के नाम भी शामिल हैं. ऐसे मामलों को चिह्नित कर मतदाता सूची को सही किया जा रहा है.

क्यों है अहम?
इन नए बूथों से मतदान केंद्रों पर भीड़ कम होगी और लोगों को वोट डालने में आसानी होगी. खासकर ग्रामीण इलाकों में दूर-दराज रहने वाले मतदाताओं को राहत मिलेगी. चुनाव विभाग का कहना है कि नए मतदान केंद्रों की स्थापना से मतदान प्रतिशत बढ़ाने में भी मदद मिलेगी. वहीं, राजनीतिक दलों को उम्मीद है कि अब बूथों पर लाइन कम लगेगी और मतदाताओं को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰