जनाधार के विस्तार से सत्ता में वापसी की जद्दोजहद……………

जनता दल से अलग होकर बना राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गठन के साथ ही 1997 में बिहार की सत्ता में काबिज हुआ। लगभग तीन दशक पुरानी यह पार्टी स्थापना के आठ साल बाद तक बिहार की सत्ता में रही। साल 2004 के लोकसभा चुनाव में 22 सांसदों के बल पर राजद पहली बार केंद्र की […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 20 जुलाई 2025, 07:24 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जनाधार के विस्तार से सत्ता में वापसी की जद्दोजहद……………
Photo: UB India News Archive

जनता दल से अलग होकर बना राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गठन के साथ ही 1997 में बिहार की सत्ता में काबिज हुआ। लगभग तीन दशक पुरानी यह पार्टी स्थापना के आठ साल बाद तक बिहार की सत्ता में रही। साल 2004 के लोकसभा चुनाव में 22 सांसदों के बल पर राजद पहली बार केंद्र की यूपीए सरकार का साझीदार बना। साल 2005 में हुए विस चुनाव में बिहार की सत्ता से बेदखल हो गया। अन्य राज्यों में चुनावी जीत मिलने पर 2008 में पहली बार पार्टी को राष्ट्रीय दल का दर्जा मिला जो दो साल ही बरकरार रह सका। 2010 के विस चुनाव में भी उसे बुरी हार मिली। 2015 विस चुनाव में जदयू के साथ नए गठबंधन में पार्टी सत्ता में आई। हालांकि जदयू के साथ गठबंधन ज्यादा नहीं चल सका और 2019 के लोकसभा चुनाव में राजद पहली बार खाता खोलने में नाकाम रहा। 2020 के विस चुनाव में सबसे बड़े दल बनने के बाद भी सत्ता हाथ से दूर रह गया। राजद की मजबूत धरातल एमवाई समीकरण रहा है, लेकिन इसके खिलाफ ध्रुवीकरण से सत्ता हाथ से दूर होती गई। इस वजह से तेजस्वी प्रसाद यादव ने अब बाप (बहुजन, अगड़ा, आधी आबादी और पुअर यानी गरीब) का नारा दिया। तेजस्वी जनाधार को विस्तार देने की कवायद में लगे हैं।

चारा घोटाला में नाम आने के बाद लालू ने बनाया था राजद : बिहार की राजनीति की धुरी रहे लालू प्रसाद जब मुख्यमंत्री थे तो उनका नाम चारा घोटाला में सामने आया। तब उन्होंने जनता दल को तोड़कर पांच जुलाई 1997 को राजद का गठन किया। राजद पहली बार 1998 के लोस चुनाव में उतरा। संयुक्त बिहार में उस समय पार्टी 38 सीटों पर चुनाव लड़ी और 17 पर जीत हासिल की। 1999 के लोस में 35 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन मात्र सात सीटों पर संतोष करना पड़ा। वर्ष 2000 के विस चुनाव में 293 सीटों पर चुनाव लड़ा और 124 सीटों पर जीत हासिल कर कांग्रेस के साथ सरकार बनाने में कामयाब रहा। 2004 के लोस चुनाव में 26 सीटों पर चुनाव लड़ा और 22 सीटें जीतकर केंद्र सरकार में शामिल हुआ। लेकिन अगले ही साल फरवरी 2005 में हुए विस चुनाव में पार्टी 210 सीटों पर चुनाव लड़ी लेकिन उसे 75 सीटों पर संतोष करना पड़ा। किसी भी दल या गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने से अक्टूबर 2005 में फिर चुनाव हुए। पार्टी 175 सीटों पर चुनाव लड़ी लेकिन उसे 54 सीटों पर ही जीत मिली और विपक्ष में बैठना पड़ा। वहीं वर्ष 2009 में हुए लोस चुनाव में पार्टी 28 सीटों पर चुनाव लड़ी और चार सीटों पर ही जीत हासिल हुई। 2010 में हुए विधानसभा

चुनाव में राजद का प्रदर्शन गिर गया। 168 सीटों पर चुनाव लड़ा लेकिन मात्र 22 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी 27 सीटों पर चुनाव लड़ी पर चार पर ही जीत हासिल हो सकी। 2015 में जदयू का साथ मिलने पर राजद को बम्पर जीत मिली और 101 सीटों पर चुनाव लड़कर इसने 80 सीटें जीत ली। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी खाता भी नहीं खोल सकी। 2020 के विस चुनाव में 144 सीटों पर चुनावी मैदान में उतरे राजद को 75 सीटों पर जीत हासिल हुई। पिछले साल 2024 के लोस चुनाव में पार्टी 23 सीटों पर लड़ी और चार पर उसे जीत मिली।

पार्टी की कमान नई पीढ़ी के हाथ में : उम्र और स्वास्थ्य समस्या के कारण राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की राजनीतिक सक्रियता अब कम होने लगी है। 2015 में जब लालू प्रसाद ने तेजस्वी यादव को राजनीति में लॉन्च किया तो उसी समय यह तय हो गया कि अब पार्टी की कमान वही संभालेंगे। 2017 में महागठबंधन से जब जदयू अलग हुआ तो दल के अन्य वरीय नेताओं के होते हुए भी तेजस्वी को ही नेता प्रतिपक्ष की कमान सौंपी गई। 2019 के लोकसभा चुनाव से तेजस्वी की दल में सक्रियता और अधिक बढ़ गई। वर्ष 2020 का विधानसभा और 2024 का लोकसभा चुनाव वे अपने दम पर ही लड़े। पिछले साल पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में विधिवत घोषणा हुई कि लालू के साथ ही तेजस्वी भी सभी निर्णय ले सकेंगे।

राजद को गठबंधन की राजनीति भाती है। 1998 और 1999 के लोस चुनाव में पार्टी पहली बार कांग्रेस के साथ चुनावी मैदान में उतरी। 2000 के विस चुनाव में राजद और कांग्रेस अलग-अलग चुनावी मैदान में उतरे लेकिन परिणाम आने के बाद सत्ता की मजबूरी ने दोनों को एक कर दिया। 2004 के लोस चुनाव में राजद और कांग्रेस का साथ बना रहा। फरवरी 2005 के विस चुनाव में राजद और कांग्रेस का साथ फिर छूट गया। अक्टूबर 2005 के चुनाव में एक बार फिर राजद और कांग्रेस का मिलन हो गया। 2009 के लोकसभा चुनाव में राजद और लोजपा साथ रहे पर कांग्रेस अलग लड़ी। 2010 के विस चुनाव में भी राजद और कांग्रेस की दूरी बनी रही। 2014 में राजद और कांग्रेस साथ हो लिए। 2015 के विस चुनाव के पहले बिहार में नए गठबंधन ने आकार लिया। एक-दूसरे के धुर विरोधी समझे जाने वाले राजद और जदयू का मिलन हो गया। 2019 के लोस चुनाव के पहले ही जदयू और राजद अलग-अलग हो गए। राजद को कांग्रेस के अलावा रालोसपा, हम का साथ मिला। 2020 के विस चुनाव में कांग्रेस और राजद के अलावा वामदल भी साथ आए। 2024 के लोस चुनाव में भी इसी गठबंधन के साथ पार्टी चुनावी मैदान में गई।

लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन

वर्ष लड़ी जीती स्ट्राइक रेट वोट(%)

1998 38 17 44.73 26.58

1999 35 07 20.00 28.29

2004 26 22 84.61 30.67

2009 28 04 14.28 19.43

2014 27 04 14.81 20.46

2019 19 00 00 15.68

2024 23 04 17.39 22.14

केंद्र सरकार में रहा शामिल

दल का गठन करने के 20 दिन बाद 25 जुलाई 1997 को लालू प्रसाद ने मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया और अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाया। वर्ष 2000 में हुए विस चुनाव में भी राजद कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार में बना रहा। राबड़ी देवी तीन बार अलग-अलग अवधि में क्रमश: एक साल 201 दिन, 359 दिन और चार साल 360 दिन मुख्यमंत्री रहीं। 2004 में राजद केंद्र की यूपीए सरकार में शामिल हुआ तो पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद खुद रेल मंत्री बने जबकि रघुवंश प्रसाद सिंह, अखिलेश प्रसाद सिंह, कांति सिंह, प्रेमचंद गुप्ता, जयप्रकाश नारायण यादव, एमए फातमी मंत्री बने। 2015 में जब राजद और कांग्रेस के अलावा जदयू का महागठबंधन बना तो राजद दस वर्षों के बाद फिर से बिहार की सत्ता में शामिल होने में कामयाब रहा। एक साल 248 दिनों के बाद ही जदयू का महागठबंधन से अलग हो गया और राजद फिर से विपक्ष में आ गया। वर्ष 2021 में दोबारा जदयू और राजद का गठबंधन हुआ। राजद फिर से बिहार में सत्तासीन हुआ। हालांकि एक साल 171 दिनों बाद फिर जदयू और राजद का गठबंधन टूट गया। तब से राजद विपक्ष में ही है।

वर्ष लड़ी जीती स्ट्राइक रेट वोट(%)

2000 293 124 42.32 28.39

फरवरी 05 210 75 35.71 25.07

अक्टूबर 05 175 54 30.85 23.45

2010 168 22 13.09 18.84

2015 101 80 79.20 18.4

2020 144 75 52.08 23.11

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰