बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन , आज सरकार करीब आठ विधेयक पेश करने की तैयारी में……….

बिहार विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन आज मंगलवार को भी हंगामा होने के आसार हैं। लॉ एंड ऑर्डर और वोटर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। विपक्ष के विधायक काले कपड़ों में सदन पहुंचे हैं। विधानसभा की पोर्टिको के बाहर जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। विपक्ष इस मुद्दे पर विधानसभा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 22 जुलाई 2025, 05:07 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन , आज सरकार करीब आठ विधेयक पेश करने की तैयारी में……….
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन आज मंगलवार को भी हंगामा होने के आसार हैं। लॉ एंड ऑर्डर और वोटर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। विपक्ष के विधायक काले कपड़ों में सदन पहुंचे हैं। विधानसभा की पोर्टिको के बाहर जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। विपक्ष इस मुद्दे पर विधानसभा में चर्चा चाहता है, लेकिन सरकार फिलहाल इससे बच रही है। सोमवार को कांग्रेस गुंडा राज और नकली दवा के मामले पर मंत्री जीवेश मिश्रा के इस्तीफा की मांग कर रही थी। पहले दिन मात्र 18 मिनट ही सदन चला था। विपक्ष ने पहले भी सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार और मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर विपक्ष आज भी नीतीश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी में है। बढ़ते अपराध और नकली के मुद्दे पर राजद और कांग्रेस के नेता एनडीए पर निशाना साध रहे हैं। विधानसभा परिसर में विपक्ष के विधायकों ने कहा कि नकली दवा की बात अब जनता जान चुकी है। इसलिए मंत्री जीवेश मिश्रा देर न करें और जल्द ही अपना इस्तीफा दे दें।

सोमवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट पेश हुआ। बजट की राशि 57 हजार 946 करोड़ रुपये की है। आज एनडीए सरकार करीब आठ विधेयक पेश करने की तैयारी में है। इनमें बिहार हिन्दू धार्मिक न्याय (संसोधन) विधेयक 2005, बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त (संशोधन) विधेयक 2025, बिहार भूमिगत पाइप लाइन संशोधन विधेयक 2025, बिहार कृषि भूमि संशोधन विधेयक, बिहार नगर पालिका (संशोधन) विधेयक 2025 , कारखाना (बिहार संशोधन) विधेयक 2025 और बिहार पशु प्रजनन विनियम विधेयक 2025 मुख्य हैं।

पहले दिन 15 दिन चली कार्यवाही

पहले दिन मात्र 15 मिनट तक सदन चला था। इसमें विधायी कार्य के तौर वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला सप्लीमेंट्री बजट 57 हजार 946 करोड़ रुपए का पेश किया गया। इस दौरान भी विपक्ष सदन में हंगामा करते रहा था। दूसरी तरफ सरकार मंगलवार को 8-10 विधेयक सदन में पेश कर सकती है। वहीं प्रश्नकाल में भवन निर्माण, शिक्षा, पर्यवारण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, एससी-एसटी, समाज कल्याण, परिवहन विभाग से संबंधित सवालों का जवाब देगी।

विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं- श्रवण कुमार
मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। अगर विपक्ष किसी मुद्दे पर सरकार से जवाब चाहता है, तो सरकार इसके लिए तैयार है। मंत्री श्रवण कुमार बोले- बचाव में पुलिस फायरिंग करती है ,पुलिस मुठभेड़ के सवाल पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पुलिस अपने बचाव में फायरिंग करती है।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰