बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन आज अपराध और SIR विपक्ष का हंगामा , जन सुराज पार्टी करेगी विधानसभा घेराव

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के आज तीसरे दिन भी बढ़ते क्राइम और वोटर वेरिफिकेशन पर विपक्ष का हंगामा जारी है। विपक्ष ने आज भी सदन का मेन गेट जाम कर दिया है। जन सुराज पार्टी आज, 23 जुलाई को तीन अहम मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव करेगी. सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 23 जुलाई 2025, 05:47 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र  के तीसरे दिन आज अपराध और SIR विपक्ष का हंगामा , जन सुराज पार्टी करेगी विधानसभा घेराव
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के आज तीसरे दिन भी बढ़ते क्राइम और वोटर वेरिफिकेशन पर विपक्ष का हंगामा जारी है। विपक्ष ने आज भी सदन का मेन गेट जाम कर दिया है। जन सुराज पार्टी आज, 23 जुलाई को तीन अहम मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव करेगी. सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी दूसरे गेट से सदन के अंदर पहुंचे। स्पीकर नंदकिशोर यादव समेत सत्ताधर दल के विधायक वैकल्पिक दरवाजे से एंट्री ली।

इधर ,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम क्राइम के पोस्टर लेकर विधानसभा के मेन गेट पर बैठ गए। उन्होंने कहा- आज भी विधानसभा नहीं चलने देंगे। उन्होंने कहा, ‘सदन में गुंडाराज को लेकर हंगामा करेंगे। कार्य स्थगन प्रस्ताव भी लाएंगे। यदि चर्चा नहीं हुई तो सदन नहीं चलने दिया जाएगा।’सदन के दूसरे हाफ में 6 विधेयक पारित कराए जाएंगे। इनमें से 4 श्रम संसाधन विभाग के विधेयक हैं। वहीं कृषि और पशुपालन विभाग के एक-एक बिल हैं। सुबह 11 बजे सदन की शुरुआत के बाद विधायकों के सवालों के जवाब प्रभारी मंत्री की ओर से दिए जाएंगे।

जन सुराज पार्टी का आज विधानसभा घेराव

जन सुराज पार्टी आज, 23 जुलाई को तीन अहम मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव करेगी. पार्टी का कहना है कि सरकार की नीतियों और वादों के बावजूद ज़मीन पर कोई ठोस काम नहीं हुआ है .विधानसभा घेराव सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है. जन सुराज पार्टी आज, 23 जुलाई को तीन अहम मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव करेगी. पार्टी का कहना है कि सरकार की नीतियों और वादों के बावजूद ज़मीन पर कोई ठोस काम नहीं हुआ है. विधानसभा घेराव सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है. जन सुराज पार्टी जिन तीन प्रमुख मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है, वे इस प्रकार हैं:

  1. सरकार की घोषणा के बावजूद गरीब परिवारों को रोज़गार के लिए 2 लाख रुपये की सहायता क्यों नहीं मिली?
  2. दलित भूमिहीन परिवारों को अब तक 3 डिसमिल जमीन क्यों नहीं दी गई?
  3. भूमि सर्वेक्षण में व्याप्त भ्रष्टाचार पर सरकार चुप क्यों है?

तेजस्वी यादव बोले— वोट देने का हक छिनने नहीं देंगे, लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देंगे

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि मताधिकार किसी भी सूरत में छीने नहीं जाने दिया जाएगा. उन्होंने जोर देते हुए कहा, “हम संविधान की हत्या नहीं होने देंगे, किसी का वोट कटने नहीं देंगे और चुनाव आयोग की मनमानी नहीं चलने देंगे.” तेजस्वी ने आरोप लगाया कि केंद्र की बीजेपी सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग मतदाता सूची पुनरीक्षण की आड़ में लोकतंत्र और लोगों के वोट देने के अधिकार पर हमला कर रही है. इसके विरोध में राजद बिहार में आंदोलन के मूड में है.

राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर मांग की थी कि पांच दिवसीय मानसून सत्र के दौरान SIR (स्पेशल इलेक्टर्स रिवीजन) पर चर्चा कराई जाए. मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा, “हमने इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव रखा था, लेकिन दुर्भाग्य से अध्यक्ष ने उसे खारिज कर दिया. यह बहुत अहम मुद्दा है. SIR रिपोर्ट में कई सवाल उठे हैं— जैसे जो लोग रोज़गार के लिए बाहर रहते हैं, वे चुनाव के समय वोट डालने कैसे लौटेंगे?” तेजस्वी ने यह भी दावा किया कि इस प्रक्रिया में कई गड़बड़ियां सामने आई हैं. उन्होंने कहा, “मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ जगहों पर बूथ लेवल अधिकारी खुद ही मतदाताओं की ओर से फॉर्म भर रहे हैं और उन पर हस्ताक्षर भी कर रहे हैं. ये बेहद गंभीर आरोप हैं, जिन पर सदन में चर्चा जरूरी थी.”

दूसरे दिन सर्फ 51 मिनट ही चल पाई थी कार्यवाही

पिछले दो दिनों से विपक्ष लॉ-एंड-ऑर्डर और वोटर वेरिफिकेशन पर सरकार को घेर रहा है। बिहार विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन जोरदार हंगामा हुआ। सुबह 21 मिनट और दोपहर 2 बजे शुरू हुई कार्यवाही 30 मिनट ही चल पाई। यानी पूरे दिन में सदन की कार्यवाही महज 51 मिनट चली। इस दौरान विपक्ष के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया। सदन में लगातार नारेबाजी हुई। सेकेंड शिफ्ट में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के विधायक हाथों में तख्ती लिए वेल में आ गए। लॉ-एंड-ऑर्डर और वोटर वेरिफिकेशन को लेकर विपक्ष ने प्रदर्शन किया। वेल में पहुंचे विपक्षी विधायकों ने कुर्सी उठाकर रिपोर्टिंग टेबल की ओर उछालने की कोशिश की, जिसे मार्शल ने रोका।

वेल में पहुंचे विधायकों को स्पीकर ने चेताया। विपक्षी विधायकों को पोस्टर दिखाने से मना किया। सदन में ‘नीतीश कुमार हाय-हाय’, ‘SIR वापस लो’ के नारे लगे। सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। हंगामे के बीच स्पीकर ने विपक्ष के विधायकों को बार-बार चेताया- ‘धक्का-मुक्की मत कीजिए। इससे आपकी लोकप्रियता नहीं बढ़ेगी। जनता देख रही है कि आप लोग क्या कर रहे हैं।’

हंगामे के बीच विधेयक पारित कराए गए। इसके बाद सदन बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

सत्र के दूसरे दिन सदन में मार्शल-विपक्षी विधायकों में धक्का-मुक्की हुई

इससे पहले सुबह जोरदार हंगामा हुआ। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के विधायक हंगामा करने लगे। विपक्षी विधायक वेल में आकर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान सदन में विधायकों और मार्शल में धक्का-मुक्की हुई। टेबल पलटने की कोशिश की गई। विपक्षी विधायकों के ताली बजाने पर सीएम नीतीश कुर्सी से उठे और हंसते हुए ताली बजाने लगे।

ये सब कुछ सदन के अंदर चलता रहा, लेकिन इसके फुटेज उपलब्ध नहीं हैं। स्पीकर बार-बार विपक्ष को अपनी जगह पर बैठने के लिए बोलते रहे। हालांकि विपक्ष के विधायक नहीं माने और हंगामा जारी रहा। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही महज 21 मिनट ही चली। सदन को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। विपक्षी लॉ एंड ऑर्डर और वोटर वेरिफिकेशन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है।

विपक्ष के विधायक काले कपड़ों में सदन पहुंचे। कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा के पोर्टिको के बाहर जमकर नारेबाजी की। मेन गेट को जाम कर दिया। स्पीकर नंदकिशोर यादव समेत सत्ता पक्ष के विधायकों को अंदर जाने से रोका गया। इसके बाद बैक गेट का ताला तोड़ा, जहां से CM नीतीश, डिप्टी CM सम्राट चौधरी समेत सत्ता पक्ष के विधायक सदन के अंदर गए। विपक्ष SIR पर विधानसभा में चर्चा चाहता है, लेकिन सरकार फिलहाल इससे बच रही है।

09:58 AM23 जुलाई 2025
भाई वीरेंद्र बोले- जाति देखकर एनकाउंटर हो रहा

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, ‘हमलोग वोटर वेरिफिकेशन के खिलाफ नहीं हैं। गरीब-दलितों का नाम काटा जा रहा है, उसके खिलाफ हैं। हम लोकतंत्र की हत्या होने नहीं देंगे।’वहीं आरा में हुई मुठभेड़ पर कहा, ‘सरकार और पुलिस जाति देखकर गोलियां चलवा रही है।’कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, ‘सरकार को समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें।’ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर कहा कि ‘सदन में JP नड्‌डा के व्यवहार से आहत होकर उन्होंने ऐसा कदम उठाया है।’

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰