बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र का चौथा दिन ,सदन में आज भी हंगामा, कार्यवाही स्थगित……………

बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के चौथे दिन भी SIR के मुद्दे पर विपक्ष के विधायकों का हंगामा जारी रहा. दरअसलउप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जैसे ही SIR के विषय में बोलना शुरू किया. तेजस्वी यादव ने हस्तक्षेप किया. तेजस्वी यादव के हस्तक्षेप के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नोकझोंक शुरू हो गई. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 24 जुलाई 2025, 06:51 AM 9 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र का चौथा दिन ,सदन में आज भी हंगामा, कार्यवाही स्थगित……………
Photo: UB India News Archive
बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के चौथे दिन भी SIR के मुद्दे पर विपक्ष के विधायकों का हंगामा जारी रहा. दरअसलउप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जैसे ही SIR के विषय में बोलना शुरू किया. तेजस्वी यादव ने हस्तक्षेप किया. तेजस्वी यादव के हस्तक्षेप के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नोकझोंक शुरू हो गई. भाकपा माले के विधायक वेल में पहुंचे. SIR के विरोध में पूरा विपक्ष वेल में पहुंचा गया. विपक्ष ने SIR के मुद्दे को लेकर सदन में पर्चे बांटे. इसके बाद मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष सदन से बाहर निकल गए. विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई.
तेजस्वी की मांग पर बोले विजय चौधरी- किसी बिहारी का नाम वोटर लिस्ट से नहीं कटेगा

बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र चल रहा है. यह काफी अहम माना जा रहा है. नीतीश कैबिनेट का यह आखिरी सत्र है. इसके बाद तमाम राजनीतिक दल चुनाव में जाएंगे. आज सत्र का चौथा दिन है. इससे पहले के तीनों में हंगामेदार रहे हैं. ऐसे में आज भी सदन में सरकार व विपक्ष में टकराव की संभावना है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि कल सदन में जो हुआ वह ठीक नहीं हुआ. हम लोग सब सदन में आते हैं इसलिए ताकी हमारा राज्य आगे बढ़े. हम लोगों से कोई गलती हुई तो माफी चाहते हैं.

इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार एसआईआर पर चुप्पी तोड़ें. आश्वासन दें कि किसी बिहारी का नाम मतदाता सूची से नहीं कटेगा. कल (बुधवार) जेडीयू सांसद गिरिधारी यादव ने एसआईआर का विरोध किया, चंद्र बाबू नायडू की पार्टी ने विरोध किया.

बाबा साहेब का संविधान खतरे में: तेजस्वी

सदन में आरजेडी नेता ने कहा कि एसआईआर में आधार-पैन क्यों नहीं है? दस्तावेज वेसे लिए जा रहे जो गरीबों के पास नहीं हैं. करोड़ों की संख्या में प्रवासी बिहारी, मजदूर हैं. उन लोगों को फॉर्म भरने में परेशानी हो रही. ऑनलाइन काम नहीं हो पा रहा. वोट की ताकत बहुत बड़ी होती है, बाबा साहेब का संविधान खतरे में है. मतदाता सूची से नाम काटकर वोटिंग अधिकार गरीबों से छीनने की कोशिश है.

तेजस्वी ने कहा कि चुनाव आयोग का काम निष्पक्ष चुनाव कराना है. एसआईआर की प्रक्रिया ठीक नहीं है. चुनाव आयोग ने कहीं नहीं कहा कि घुसपैठिए वेरिफिकेशन के दौरान मिले. तब बीजेपी एनडीए के नेता कैसे कह रहे कि घुसपैठिए मिले हैं?

काला कुर्ता पहनकर विपक्ष ने किया प्रदर्शन

उधर सदन शुरू होने से पहले विधानसभा पोर्टिको में महागठबंधन के विधायकों ने काला कुर्ता पहनकर एसआईआर के विरोध में प्रदर्शन किया. उनके हाथों में बैनर-पोस्टर थे. सदस्यों ने बिहार और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. मांग है कि एसआईआर को वापस लिया जाए. एनडीए सरकार हटाओ, वोटबंदी नहीं चलेगी जैसे नारों के साथ एसआईआर के खिलाफ विधानसभा से प्रस्ताव पारित करने की मांग की.

सदन में मंत्री विजय चौधरी ने तेजस्वी यादव की मांग पर बोलते हुए कहा कि सरकार आश्वस्त करती है कि बिहार के किसी वैध वोटर का नाम नहीं कटेगा. मामला न्यायालय में है, इसलिए चर्चा का औचित्य नहीं है, लेकिन आसन का निर्णय सर्वोपरि है. नेताप्रतिपक्ष ने कहा कि यह SIR का विरोध नहीं है. उन्होंने बिहार सरकार से मांग की है कि सरकार आश्वासन दे कि किसी का नाम नहीं कटेगा. सरकार आश्वस्त करती है कि किसी वैध वोटर का नाम नहीं कटेगा

तेजस्वी यादव जताया खेद

बिहार विधानसभा की कार्यवाही के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि कल की चर्चा को पूरा करने का मौका दिया जाए. तेजस्वी यादव ने कहा कि अध्यक्ष महोदय, जनता के हक की बात करना चाहते हैं. अगली बार कौन आएगा, कोई नहीं जानता. कल जो हुआ, वह उचित नहीं था. इस पांच वर्ष में सदन में हमसे कोई गलती हुई होगी तो हम माफी मांगते हैं. हम कहेंगे कि कल की घटना के लिए दोनों पक्षों से माफी मांगनी चाहिए.
सीएम सुनिश्चित करें कि SIR में किसी बिहारी का नाम न कटे: तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग करते हैं कि मुख्यमंत्री जी यह सुनिश्चित करें के बिहार में SIR के दौरान किसी बिहारी का नाम वोटर लिस्ट से न कटे, क्यों कि हर बिहारी को वोट देने का अधिकार है. तेजस्वी यादव ने कहा कि EC ने सुप्रीम कोर्ट में जो हलफनामा दिया उसमें घुसपैठिया का कहीं जिक्र नहीं था. अगर कोई घुसपैठिया आया तो इसके लिए सरकार दोषी है. चांदबाबू नायडू ने भी हमारे मुद्दे पर हमारा साथ दिया. नौ से दस महीने लगे थे जब हमने जातीय जनगणना करवाया था. तब BJP के लोग कहते थे कि हमारे पास नहीं आए. अब इस 25 दिन में साढ़े आठ करोड़ वोटरों के पास BLO कैसे पहुंच गए. आपने समय दिया इसके लिए हम दिल से आभार व्यक्त करते हैं.
सदन में बन गया शायरी का माहौल

वहीं इस दौरान कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद ख़ान ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने जिस तार्किक तरीक़े से बात रखी है, उसके लिए सभी को सोचना चाहिए. एक शायरी के दौरान शकील अहमद ख़ान ने अपनी बात रखी. इस दौरान जैसे ही शकील अहमद खान ने शायरी के जरिये अपनी बात रखी, वैसे ही विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने भी शायरी पढ़कर जवाब दिया.
उपमुख्यमंत्री के कारण नहीं चल पाया था सदन: महबूब आलम

वहीं विधानसभा की कार्यवाही के दौरान माले विधायक दल के नेता महबूब आलम ने कहा कि कल उपमुख्यमंत्री के अभद्र आचरण के कारण विधानसभा की कार्यवाही स्थगित हुई और अहम मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई थी.
बुधवार को कई विधेयक पारित
बिहार विधानसभा में बुधवार को कई महत्वपूर्ण विधेयकों को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया, जिससे राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े बदलावों का रास्ता साफ हो गया है. हालांकि, इस दौरान विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों पर हंगामा जारी रखा और अंततः सदन से बहिर्गमन कर दिया.

कृषि विश्वविद्यालय में पारदर्शिता और श्रमिकों के लिए बेहतर शर्तें
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बिहार कृषि विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक-2025 पेश किया. इस विधेयक का मुख्य उद्देश्य भागलपुर के सबौर स्थित विश्वविद्यालय में सभी संकाय सदस्यों की भर्ती बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के माध्यम से सुनिश्चित करना है. कृषि विभाग का भी प्रभार संभाल रहे सिन्हा ने बताया कि इससे विश्वविद्यालय की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और शोध कार्यों की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। सदन ने इस विधेयक को ध्वनिमत से मंजूरी दे दी.
इसके बाद, श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने बिहार दुकान स्थापना (रोजगार विनियमन एवं सेवा शर्त) विधेयक, 2025 पेश किया. यह विधेयक दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लाया गया है. विधेयक के पारित होने के बाद सिंह ने बताया कि यह साप्ताहिक सवेतन अवकाश को अनिवार्य करता है और प्रति वर्ष सात दिनों का सवैतनिक बीमारी अवकाश (सिक लीव) भी प्रदान करता है.
श्रमिकों से प्रतिदिन नौ घंटे या सप्ताह में 48 घंटे से अधिक काम नहीं लिया जा सकता. अब दस या अधिक श्रमिकों को रोजगार देने वाली दुकानों और प्रतिष्ठानों के लिए पंजीकरण आवश्यक होगा, जबकि इससे कम कर्मचारियों वाली दुकानों और प्रतिष्ठानों को छूट दी जाएगी. मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि पंजीकरण मानदंडों के अंतर्गत आने वाले व्यवसायों को नए नियमों के लागू होने के छह महीने के भीतर यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

कौशल विकास और गिग वर्कर्स की सामाजिक सुरक्षा पर भी फोकस
विधानसभा ने राज्य में जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए भी एक विधेयक पारित किया. इस विश्वविद्यालय का लक्ष्य युवाओं को स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करना है, जिससे रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा.

इसके अतिरिक्त, बिहार विधानसभा ने बिहार प्लेटफॉर्म-आधारित गिग श्रमिक (पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा और कल्याण) विधेयक, 2025 को भी स्वीकृति दी. यह विधेयक राज्य सरकार को सभी अंशकालिक प्लेटफॉर्म-आधारित गिग श्रमिकों को पंजीकृत करने और उन्हें बीमा कवरेज सहित सामाजिक सुरक्षा लाभ प्रदान करने में सक्षम बनाएगा. श्रम संसाधन मंत्री ने बताया कि ड्यूटी के दौरान दुर्घटनावश मौत होने पर श्रमिक के परिवार को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी. दुर्घटना के कारण अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में, एक सप्ताह से अधिक समय तक रहने पर 16,000 रुपये और इससे कम अवधि के लिए 5,400 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.
सदन ने कारखाना (बिहार संशोधन) विधेयक, 2025 को भी ध्वनिमत से पारित कर दिया. इस विधेयक के कानून बनने के बाद राज्य के कारखानों में कार्यरत श्रमिक एक सप्ताह में 48 घंटे से अधिक काम करने पर दोगुनी मजदूरी पाने के हकदार होंगे. विधेयक में स्पष्ट किया गया है कि श्रमिकों के लिए दैनिक कार्य घंटों को 12 घंटे तक बढ़ाया जा सकता है, लेकिन कुल मिलाकर साप्ताहिक कार्य घंटे 48 घंटे से अधिक नहीं होने चाहिए.

विधानसभा में हंगामे और नोंकझोंक का माहौल
इससे पहले दिन में विधानसभा में नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला, जब विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर बोलने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हस्तक्षेप से सदन में तीखी बहस शुरू हो गई. दोपहर के भोजन के बाद जब सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हुई, तब विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए और तख्तियां लहराते हुए आसन के सामने आ गए .वे कुछ मिनटों के हंगामे के बाद सदन से बहिर्गमन कर गए. इस सबके बावजूद सरकार कई अहम विधेयकों को पारित कराने में सफल रही.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰