बिहार विधानसभा में फिर भिड़े सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव, ‘बाप’ से ‘बंदर’ तक आई बात

गुरुवार को बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन नए सिरे से बवाल हो गया है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी को उनके पिता लालू यादव को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी, जिस पर राजद समेत पूरा महागठबंधन भड़क गया। राजद और बीजेपी विधायकों के बीच हाथापाई हो गई। इस दौरान बवाल को […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 24 जुलाई 2025, 10:38 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार विधानसभा में फिर भिड़े सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव, ‘बाप’ से ‘बंदर’ तक आई बात
Photo: UB India News Archive

गुरुवार को बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन नए सिरे से बवाल हो गया है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी को उनके पिता लालू यादव को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी, जिस पर राजद समेत पूरा महागठबंधन भड़क गया। राजद और बीजेपी विधायकों के बीच हाथापाई हो गई। इस दौरान बवाल को रोकने के लिए मार्शल्स को बीच में हस्तक्षेप करना पड़ा।

‘बाप’ पर बिहार विधानसभा में जबरदस्त बवाल
दरअसल, तेजस्वी यादव ने सदन को संबिधित करते हुए कहा, ”नीति आयोग की बैठक में हर राज्य के मुख्यमंत्री पहुंचे लेकिन हमारे मुख्यमंत्री नहीं गए। इन्वेस्टर मीट होता है लेकिन मुख्यमंत्री नहीं जाते हैं, नीतीश जी को पूरी तरह से हाईजैक कर रखा है, इनका कोई काम नहीं करने दिया जाता। कोई एक चीज बता दीजिए जिसमें बिहार नंबर वन है। बिहार में अंधाधुंध गोलियां चलाई जा रही है, लॉ एंड ऑर्डर का क्रिमिनल डिसऑर्डर हो चुका है। इस सरकार के पास ना कोई विजन है, ना कोई रोड मैप है। यह सरकार नकलची सरकार बनकर रह गई है। 2020 में सबसे पहले हमने कहा था कि 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देंगे, उस समय नीतीश जी कहते थे अपने बाप के पास से पैसा लाएगा, असंभव है।

लालू को लेकर क्या बोले सम्राट?
इसके बाद तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में पेपर लीक हुआ है, जबकि सम्राट चौधरी ने इस बयान पर आपत्ति जताते हुए दावा किया कि ऐसा कोई पेपर लीक नहीं हुआ है। तेजस्वी अपनी बात कह रहे थे लेकिन जैसे ही उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सवाल उठाए, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी तमतमा गए और लालू यादव को लेकर टिप्पणी कर दी। बीच में उठकर सम्राट चौधरी ने कहा, ”जिसका बाप अपराधी हो वो कौन होता है बोलने वाला, जो लुटेरा हो वह क्या बोलेगा।”

‘काहे बंदर के जैसे कूदने लगते हैं’
सदन में सम्राट चौधरी की बातों के बीच में खड़े होकर तेजस्वी कहने लगे कि झूठ बोलो जितना मन करे उतना झूठ बोलो। तेजस्वी को बोलते हुए देख सत्ता पक्ष की ओर से मंत्री अशोक चौधरी खड़े होकर तेजस्वी की बातों का जवाब देने लगे। तेजस्वी ने कहा कि अरे बैठिए…बैठ जाइए…इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हुई। वहीं तभी तेजस्वी ने कहा कि अरे बैठिए काहे बंदर के जैसे कूदने लगते हैं जिसके बाद सदन में भारी बवाल देखने को मिला।

दोनों नेताओं के बीच नोंकझोंक बढ़ गई और राजद-बीजेपी के विधायकों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई।

नीतीश-तेजस्वी के बीच भी हुई थी तीखी बहस
बता दें कि इससे एक दिन पहले बुधवार को तेजस्वी और सीएम नीतीश कुमार की नोकझोंक हुई थी। तेजस्वी विधानसभा में SIR प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे थे इसी बीच सीएम नीतीश ने उनको टोकते हुए उनके आरोपों का जवाब देते हुए जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अरे सुनो ना पहले, पहले तो थे ना… बात बोल रहे हो… काहे के लिए बोल रहे हो। जब तुम्हारी उम्र कम थी उस समय तुम्हारे पिताजी 7 साल मंत्री थे फिर तुम्हारी माता जी मंत्री रहीं। उस समय की क्या स्थिति है, पहले क्या था, बीते 20 साल में हमने जो किया वो सबके सामने है।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰