चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, असली वोटर अपना नाम फिर से जुड़वा सकते हैं

बिहार में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर विपक्षी दलों के विरोध के बीच चुनाव आयोग ने बड़ा बयान जारी किया है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया का मकसद किसी वैध मतदाता को मताधिकार से वंचित करना नहीं है. आयोग का कहना है कि यदि […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 24 जुलाई 2025, 11:01 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, असली वोटर अपना नाम फिर से जुड़वा सकते हैं
Photo: UB India News Archive
बिहार में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर विपक्षी दलों के विरोध के बीच चुनाव आयोग ने बड़ा बयान जारी किया है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया का मकसद किसी वैध मतदाता को मताधिकार से वंचित करना नहीं है. आयोग का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति का नाम गलती से मतदाता सूची से हट गया है, तो वह 1 अगस्त से 1 सितंबर के बीच जरूरी दस्तावेजों के साथ फिर से अपना नाम जुड़वा सकता है.

चुनाव आयोग ने कहा है कि SIR प्रक्रिया के तहत किसी भी वैध मतदाता का नाम यदि तकनीकी कारणों या दस्तावेजों की कमी के चलते सूची से कट जाता है, तो चिंता की जरूरत नहीं है. राजनीतिक दल या खुद मतदाता निर्धारित समय सीमा में आवेदन देकर नाम फिर से जुड़वा सकते हैं. वहीं, यदि कोई अवैध रूप से शामिल मतदाता सूची में मौजूद रहता है, तो उसकी जानकारी मिलते ही उसका नाम हटाया जा सकता है. चुनाव आयोग ने अपने आदेश में यह भी साफ किया है कि यह प्रक्रिया नियमित अभ्यास का हिस्सा है और इसका उद्देश्य मतदाता सूची को साफ और सटीक बनाना है, ना कि किसी विशेष समुदाय या समूह को टारगेट करना.
विपक्ष का आरोप
विपक्षी दलों का आरोप है कि SIR के बहाने सरकार बिहार में मतदाता सूची में छेड़छाड़ कर रही है और खासतौर पर अल्पसंख्यक, दलित और गरीब वर्गों के नाम हटाए जा रहे हैं. इसी मुद्दे को लेकर राजद, कांग्रेस और वामपंथी दलों ने सड़कों से लेकर सदन तक विरोध जताया है. खुद तेजस्वी यादव ने इसे “जनतंत्र पर हमला” बताया था और चुनाव बहिष्कार तक की बात कह दी थी.नचुनाव आयोग के बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल है. जहां विपक्ष इसे “दबाव में आया बयान” कह रहा है, वहीं सत्ताधारी पक्ष इसे “स्पष्टीकरण और पारदर्शिता की कोशिश” बता रहा है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰