बिहार विधानसभा चुनाव की अधिसूचना कब होगी जारी ……………

बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा अक्टूबर के आरंभ में होगी और इसके साथ ही अधिसूचना जारी हो जाएगी। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में और नवंबर के प्रथम सप्ताह में मतदान होगा। चुनाव आयोग द्वारा बिहार में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि 30 सितंबर तय किए जाने के कारण विधानसभा चुनाव को लेकर कम […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 24 जुलाई 2025, 11:19 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार विधानसभा चुनाव की अधिसूचना कब होगी जारी ……………
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा अक्टूबर के आरंभ में होगी और इसके साथ ही अधिसूचना जारी हो जाएगी। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में और नवंबर के प्रथम सप्ताह में मतदान होगा। चुनाव आयोग द्वारा बिहार में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि 30 सितंबर तय किए जाने के कारण विधानसभा चुनाव को लेकर कम ही दिनों का वक्त मिलेगा। इस दौरान राज्य की सभी 243 सीटों पर मतदान के बाद चुनाव परिणाम भी 10 या 12 नवंबर तक जारी कर दिए जाएंगे।

बिहार के वर्तमान सरकार का कार्यकाल 22 नवंबर, 2025 तक ही निर्धारित हैं। ऐसे में चुनावी तैयारियों को इसके पहले निबटाने के लिए आयोग के पास बेहद कम समय शेष रह जाएगा। ऐसा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के कारण हो रहा है।

करीब 35 दिनों के अंदर पूरी होगी प्रक्रिया: चुनाव आयोग मतदान की प्रक्रिया करीब 35 दिनों के अंदर पूरी कर लेगा। इसमें चुनाव की घोषणा से लेकर मतगणना की तिथि शामिल है। इस बीच बिहार में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को भी पर्याप्त समय दिया जाएगा। चुनाव विशेषज्ञों के अनुसार, अगर एक अक्टूबर को चुनाव की घोषणा की जाती है तो उसी दिन से आदर्श आचार संहिता पूरे राज्य में लागू हो जाएगी। पांच अक्टूबर को चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने पर सात दिनों तक (12 अक्टूबर तक) नामांकन का समय मिलेगा।

10 नवंबर के पूर्व की जा सकती है वोटों की गिनती

एक दिन (13 अक्टूबर) में नामांकन पत्रों की जांच की जा सकती है। दो दिन (14-15 अक्टूबर ) नामांकन पत्रों की वापसी की तिथि तय की जा सकती है। 15 या 16 दिनों के अंतराल पर 30 या 31 अक्टूबर को प्रथम चरण का मतदान हो सकेगा। दूसरे चरण वाली सीटों पर चुनाव की अधिसूचना 10 अक्टूबर को भी जारी होती है तो, मतदान 5 नवंबर तक संपन्न हो जाएगा। इसके बाद, सभी चरणों के चुनाव के वोटों की गिनती 10 नवंबर के पूर्व की जा सकती है।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰