बिहार विधानसभा का आज आखिरी दिन विधान परिषद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित,………..

बिहार विधानसभा में आज विपक्ष के जोरदार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई. नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने “लोकतंत्र के मंदिर को शर्मसार किया है”, लेकिन इसी दौरान विपक्षी विधायक उन्हें ‘चोर-चोर’ कहकर संबोधित करने लगे. हंगामे की स्थिति को देखते हुए अध्यक्ष ने सभा की कार्यवाही को […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 25 जुलाई 2025, 07:18 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार विधानसभा का आज आखिरी दिन विधान परिषद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित,………..
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा में आज विपक्ष के जोरदार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई. नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने “लोकतंत्र के मंदिर को शर्मसार किया है”, लेकिन इसी दौरान विपक्षी विधायक उन्हें ‘चोर-चोर’ कहकर संबोधित करने लगे. हंगामे की स्थिति को देखते हुए अध्यक्ष ने सभा की कार्यवाही को दोपहर 2 बजकर 30 मिनट तक के लिए स्थगित कर दिया. वहीं, बिहार विधान परिषद की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है.

बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान आज उस वक्त हंगामा और बढ़ गया, जब उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विनियोग विधेयक पेश कर रहे थे. विधेयक पेश करने के साथ ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक जोरदार नारेबाजी करने लगे. वे सीधे तौर पर सम्राट चौधरी का नाम लेकर नारे लगा रहे थे, जिसमें “सम्राट चौधरी अपमान करना बंद करो” जैसे नारे प्रमुख थे. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सदन में मौजूद थे, और उनके सामने भी “मुख्यमंत्री चुप्पी तोड़ो” के नारे गूंजते रहे, जिससे सदन में गहमागहमी का माहौल बना रहा.

नीतीश ने विपक्ष पर साधा निशाना
बिहार विधानसभा में जारी हंगामे के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि “ये लोग (विपक्ष) हंगामा करते हैं, इनके कपड़े देख लीजिए….आज सभी एक ही तरह का कपड़ा पहने हुए थे.” मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा, “आप लोग एक रंग का कपड़ा पहने थे…आप लोग एक दूसरे के साथ मिलकर उल्टा-पुल्टा कोई काम नहीं” कर रहे हैं, जबकि सरकार ने कितना काम किया है और हर तरह से फायदा हुआ है. उनका इशारा विपक्ष के एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन और खास तौर पर राजद विधायकों द्वारा काले कपड़े पहनने की ओर था.

विधान परिषद में राबड़ी देवी ने तेजस्वी की जान को खतरा बताया और BJP-JDU पर इसके लिए साजिश करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा- ‘तेजस्वी की जान को खतरा है। BJP और JDU वाले हमला करवा रहे हैं। अब तक 4 बार हमले हो चुके हैं। ये लोग संस्कारहीन हैं।’

वहीं मुख्यमंत्री ने विपक्ष की तरफ इशारा करके कहा कि ‘पहले यह लोग इस तरह का कपड़ा पहनते थे।’ राबड़ी देवी की तरफ इशारा करके कहा कि ‘इन्हीं के कहने पर यह लोग सब इस तरह का कपड़ा पहन कर आ रहे हैं।’

विधानसभा 5 मिनट में स्थगित

विधानसभा की कार्यवाही महज 5 मिनट में स्थगित कर दी गई। सदन शुरू करने से पहले स्पीकर ने मजाकिया लहजे में पूछा- ‘आज मौसम भी ठंडा है और माहौल भी ठंडा हैं।’

प्रश्नकाल से कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष के विधायक नारेबाजी करने लगे। राजद-कांग्रेस और माले के विधायक नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंच गए।

विपक्षी सदस्य टेबल पलटने लगे, इस पर विस अध्यक्ष ने कहा- टेबल मत पलटिए, इसके बाद भी विपक्षी विधायक नहीं माने और हंगामा जारी रहा।

जिस पर CM नीतीश ने कहा- ‘ये लोग जब हंगामा करते हैं, तो देख लीजिए किस तरह का कपड़ा पहने हुए हैं। ऐसा ही कपड़ा पहनोगे तो यही हाल होगा। सब एक तरह का कपड़ा पहने हुए हैं। ये हम रोज देख रहे हैं आप लोग को। सब पार्टी वाला एक साथ मिलकर यही सब कर रहे हैं।’

‘ई लोग काले कपड़े पहने हुए है। आप कभी इस तरह के कपड़े पहने थे। उल्टा-पलटा काम कर रहें हैं।आपको पता है सरकार ने कितना काम किया है। आप लोग को भी फायदा हो रहा है। पहले एक-दो बार होता था। आप लोग क्या कर रहे हैं।’

मार्शल और विधायक में धक्का मुक्की हुई। वाम दल के विधायक सतीश दास को मार्शल ने रिपोर्टिंग टेबल से उठकर हटाया, इस दौरान सतीश दास हंसते दिखे। हंगामे को देखते हुए स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

सदन के बाहर प्रदर्शन

विपक्ष के विधायक आज भी काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे। कार्यवाही शुरू होने से पहले पोर्टिको में नारेबाजी हुई। पोर्टिको को ब्लॉक कर दिया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने सत्ता पक्ष के विधायकों पर सदन में गुंडई करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ‘वोटर वेरिफिकेशन में कम से कम 20 फीसदी वोटर्स के नाम कटेंगे। हमलोग ऐसा होने नहीं देंगे।’

वहीं JDU के विधायक हेलमेट लगाकर विधानसभा पहुंचे हैं। उनका कहना है कि राजद विधायक सदन में बहस की जगह गुंडई पर उतर गए हैं। इसलिए अपनी सेफ्टी के लिए हेलमेट लगाया है।

इधर विपक्षी विधायकों के काले कपड़ों पर बीजेपी विधायक हरिभूषण बचौल ने कहा- इन लोगों का मन, सोच सब काला है, इसलिए काले कपड़े पहनकर आते हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰